Close Menu
Uday Sarvodaya
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uday Sarvodaya
    • राजनीति
    • समाज
    • शख़्सियत
    • शिक्षा
    • सेहत
    • टूरिज्म
    • कॉर्पोरेट
    • साहित्य
    • Video
    • eMagazine
      • 2026
      • 2025
      • 2024
      • 2023
      • 2022
      • 2021
      • 2020
      • 2019
      • 2018
      • 2017
      • 2016
    Uday Sarvodaya
    आरईसी ने सीवीपीपीएल के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए
    कॉर्पोरेट

    आरईसी ने सीवीपीपीएल के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए

    Md Asif RazaBy Md Asif RazaFebruary 11, 2025No Comments2 Mins Read
    REC
    REC
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जम्मू : आरईसी लिमिटेड ने ₹2147.508 करोड़ (दो हजार एक सौ सैंतालीस करोड़ और पचास लाख अस्सी हजार मात्र) का टर्म लोन प्रदान करने के लिए चेनाब वैली पावर प्रोजेक्ट लिमिटेड (सीवीपीपीएल) के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस लोन का उपयोग ग्रीनफील्ड पाकल दुल हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट के विकास और निर्माण के लिए किया जाएगा, जो 1000 मेगावाट क्षमता की पनबिजली परियोजना है, जिसकी कुल अनुमानित लागत ₹12,669.67 करोड़ है। यह परियोजना जम्मू और कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में स्थित मरुसादर नदी पर विकसित की जा रही है।

    औपचारिक हस्ताक्षर समारोह 11 फरवरी, 2025 को जम्मू (जम्मू और कश्मीर) में सीवीपीपीएल के कॉर्पोरेट कार्यालय में सीवीपीपीएल के प्रबंध निदेशक रमेश मुखिया और आरईसी लिमिटेड, क्षेत्रीय कार्यालय जम्मू के मुख्य परियोजना प्रबंधक (सीपीएम) भूपेश चंदोलिया और दोनों संगठनों के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में हुआ।

    यह रणनीतिक सहयोग जम्मू और कश्मीर क्षेत्र में सतत ऊर्जा विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। पाकल दुल हाइड्रो इलेक्ट्रिक परियोजना से अक्षय ऊर्जा संसाधनों के दोहन, क्षेत्र की ऊर्जा सुरक्षा में योगदान और भारत के स्वच्छ ऊर्जा संक्रमण का समर्थन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की उम्मीद है।

    इससे पहले, आरईसी ने अप्रैल 2024 में सीवीपीपीपीएल के साथ टर्म लोन के रूप में ₹1869.265 करोड़ की वित्तीय सहायता के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। यह ऋण जम्मू और कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में चिनाब नदी पर स्थित ग्रीनफील्ड किरू हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट (4 x156 मेगावाट) के विकास, निर्माण और संचालन के लिए था।

    #power. #Jammu PSU REC
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Md Asif Raza
    • Website

    I am working as a Creative Designer and also manage social media platform.

    Related Posts

    RECPDCL ने कर्नाटक की दो बड़ी ट्रांसमिशन परियोजनाएं निजी कंपनियों को सौंपी

    June 3, 2026

    हरियाणा के सरकारी स्कूलों में हाईटेक शिक्षा की एंट्री, आरईसी देगा 1.40 करोड़

    May 17, 2026

    इफको की बड़ी पहल! नैनो उर्वरकों से बदलेगी खेती की तस्वीर

    April 10, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    टूरिज्म

    जब चार पीढ़ियां आईं एक मंच पर, भावुक हुआ पूरा राजस्थान

    By Shivani SrviastavaJune 4, 20260

    नागौर। राजस्थान अपनी सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक परंपराओं के लिए देश दुनिया में पहचान रखता…

    RECPDCL ने कर्नाटक की दो बड़ी ट्रांसमिशन परियोजनाएं निजी कंपनियों को सौंपी

    June 3, 2026

    Rajasthan In Summer : ‘राजस्थान इन समर’ अभियान की तैयारी तेज ! गर्मियों में भी पर्यटकों को लुभाएगा राजस्थान

    May 26, 2026

    हरियाणा के सरकारी स्कूलों में हाईटेक शिक्षा की एंट्री, आरईसी देगा 1.40 करोड़

    May 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Powered by NM Media Solutions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.