Close Menu
Uday Sarvodaya
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uday Sarvodaya
    • राजनीति
    • समाज
    • शख़्सियत
    • शिक्षा
    • सेहत
    • टूरिज्म
    • कॉर्पोरेट
    • साहित्य
    • Video
    • eMagazine
      • 2026
      • 2025
      • 2024
      • 2023
      • 2022
      • 2021
      • 2020
      • 2019
      • 2018
      • 2017
      • 2016
    Uday Sarvodaya
    ITB Berlin में गूंजा राजस्थान! विरासत के साथ विश्व मंच पर दमदार दस्तक
    टूरिज्म

    ITB Berlin में गूंजा राजस्थान! विरासत के साथ विश्व मंच पर दमदार दस्तक

    Shivani SrviastavaBy Shivani SrviastavaMarch 3, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जयपुर। विश्व के सबसे बड़े पर्यटन व्यापार मेले आईटीबी बर्लिन-2026 का शुभारम्भ मंगलवार को जर्मनी की राजधानी बर्लिन में हुआ। इस अवसर पर राजस्थान पर्यटन विभाग के भव्य पवेलियन का उद्घाटन भारत सरकार के केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत तथा जर्मनी में भारत के राजदूत अजीत विनायक गुप्ते ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।

    उद्घाटन समारोह में राजस्थान पर्यटन विभाग की आयुक्त रूकमणी रियाड़, अतिरिक्त निदेशक पवन कुमार जैन एवं संयुक्त निदेशक डॉ. पुनीता सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों, टूर संचालकों एवं आगंतुकों का आत्मीय स्वागत किया। राजस्थान मंडप अपनी सांस्कृतिक भव्यता, पारंपरिक स्थापत्य शैली और नवाचारपूर्ण प्रस्तुति के कारण अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों और टूर ऑपरेटरों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बना।

    उद्घाटन समारोह में आयुक्त रूकमणी रियाड़ ने यूरोपीय एवं जर्मन पर्यटन स्टेकहोल्डर्स के साथ विशेष संवाद करते हुए राजस्थान के ऐतिहासिक किलों और जर्मनी के महलों के मध्य स्थापत्य कला तथा धरोहर संरक्षण की उल्लेखनीय समानताओं को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान और जर्मनी के संबंध केवल पर्यटन तक सीमित नहीं हैं, बल्कि दोनों क्षेत्रों को विरासत संरक्षण, रणनीतिक निर्माण शैली और सांस्कृतिक संवेदनशीलता की साझा परंपराएँ भी जोड़ती हैं।

    उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पहली दृष्टि में भारत का राजस्थान और यूरोप का जर्मनी भौगोलिक रूप से भिन्न प्रतीत होते हैं—एक ओर विस्तृत मरुस्थल है तो दूसरी ओर हरे-भरे वन और नदी घाटियाँ—किन्तु जब ऐतिहासिक दुर्गों और राजमहलों को देखा जाता है तो स्थापत्य दृष्टि से आश्चर्यजनक साम्य सामने आता है। राजस्थान पर्यटन की इस प्रभावी भागीदारी ने जर्मन एवं यूरोपीय बाजार में राज्य की पहचान को नई ऊर्जा प्रदान की है।

    आईटीबी के आगामी दिनों में विभिन्न व्यावसायिक बैठकों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों तथा संवाद सत्रों के माध्यम से राजस्थान अपनी समृद्ध विरासत, अतिथि सत्कार परंपरा और सतत पर्यटन दृष्टिकोण को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करता रहेगा।

    गौरतलब है कि वर्ष 1966 से आयोजित हो रहा यह अंतरराष्ट्रीय आयोजन विश्व पर्यटन उद्योग का अग्रणी मंच माना जाता है। इस वर्ष इसका साठवाँ संस्करण आयोजित हो रहा है, जो वैश्विक पर्यटन जगत की छह दशकों की यात्रा और उपलब्धियों को रेखांकित कर रहा है।

    सुव्यवस्थित संरचना के लिए प्रसिद्ध इस मेले में विभिन्न देशों और गंतव्यों के भौगोलिक विभाजन के साथ साहसिक पर्यटन, व्यावसायिक यात्रा, चिकित्सकीय पर्यटन तथा यात्रा प्रौद्योगिकी जैसे प्रमुख क्षेत्र सम्मिलित हैं।

    #GlobalTourism #heritagetourism #IncredibleIndia #ITBBerlin #RajasthanTourism #SustainableTourism #TravelTradeFair
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Shivani Srviastava

    Related Posts

    जब चार पीढ़ियां आईं एक मंच पर, भावुक हुआ पूरा राजस्थान

    June 4, 2026

    Rajasthan In Summer : ‘राजस्थान इन समर’ अभियान की तैयारी तेज ! गर्मियों में भी पर्यटकों को लुभाएगा राजस्थान

    May 26, 2026

    घूमने से कमाई तक ! छत्तीसगढ़ में पर्यटन का बदलता चेहरा

    April 23, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    टूरिज्म

    जब चार पीढ़ियां आईं एक मंच पर, भावुक हुआ पूरा राजस्थान

    By Shivani SrviastavaJune 4, 20260

    नागौर। राजस्थान अपनी सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक परंपराओं के लिए देश दुनिया में पहचान रखता…

    RECPDCL ने कर्नाटक की दो बड़ी ट्रांसमिशन परियोजनाएं निजी कंपनियों को सौंपी

    June 3, 2026

    Rajasthan In Summer : ‘राजस्थान इन समर’ अभियान की तैयारी तेज ! गर्मियों में भी पर्यटकों को लुभाएगा राजस्थान

    May 26, 2026

    हरियाणा के सरकारी स्कूलों में हाईटेक शिक्षा की एंट्री, आरईसी देगा 1.40 करोड़

    May 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Powered by NM Media Solutions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.