Close Menu
Uday Sarvodaya
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uday Sarvodaya
    • राजनीति
    • समाज
    • शख़्सियत
    • शिक्षा
    • सेहत
    • टूरिज्म
    • कॉर्पोरेट
    • साहित्य
    • Video
    • eMagazine
      • 2026
      • 2025
      • 2024
      • 2023
      • 2022
      • 2021
      • 2020
      • 2019
      • 2018
      • 2017
      • 2016
    Uday Sarvodaya
    ग्वालियर में होने वाले पहले बड़े यज्ञ महाकुंभ की तैयारियां पूरी, 50 लाख लोग होंगे शामिल
    मिसाल

    ग्वालियर में होने वाले पहले बड़े यज्ञ महाकुंभ की तैयारियां पूरी, 50 लाख लोग होंगे शामिल

    Md Asif RazaBy Md Asif RazaFebruary 13, 2025Updated:February 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Yagya
    Yagya
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आज दिनांक 12 फरवरी 2025 को नई दिल्ली स्थित सम्मानित समाजसेवी श्री वासुदेव गर्ग जी के निज स्थान फ्रेंड्स कॉलनी वेस्ट में गालव ऋषि की तपोभूमि ग्वालियर मध्य प्रदेश में पहली बार विश्व कल्याण एवं राष्ट्र उन्नति के लिए यज्ञों का महाकुंभ 1008 कुंडी लक्षचंडी यज्ञ के आयोजन हेतु एक कोर ग्रुप बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस बैठक का आयोजन आगामी 14 से 21 अप्रैल 2025 तक ग्वालियर, मध्य प्रदेश में आयोजित होने वाले भव्य कुंभ महायज्ञ एवं लक्षचंडी यज्ञ के सफल संचालन हेतु किया गया।

    इस भव्य आयोजन का कार्याध्यक्ष एव मार्गदर्शन राज्यमंत्री श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी बैराग्यानंद गिरी जी महाराज के सान्निध्य में किया जाएगा। लक्षचंडी यज्ञ को विश्व कल्याण, विश्व शांति, राष्ट्र उत्थान एवं सर्वसिद्धि हेतु एक दिव्य यज्ञ के रूप में संपन्न किया जाएगा, जिसमें 1008 कुंडों की स्थापना की जाएगी। इतना ही नहीं, इसमें 21 आचार्य एवं 11000 विद्वान ब्राह्मणों के द्वारा 1 लाख दूर्गा सप्तशती के पाठ किये जाएंगे। 11 पवित्र नदियों, 10 महाविद्यायों, 5 महासागर, 2 देवी स्थान और मानसरोवर से जल लाया जाएगा। इस आयोजन में देवी मंत्रों से 11 करोड़ आहुतियां यज्ञ में दी जायेगी। पहली बार भारत भूमि पर यज्ञों के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है।

    बैठक में प्रमुख रूप से कार्यक्रम के मुख्य यजमान श्री मुकेश अग्रवाल जी, आयोजन के दौरान होने वाली भागवत कथा के मुख्य यजमान श्री कपील कुमार जी,, एवं कलश स्थापना के यजमान श्री राहुल गर्ग जी उपस्थित रहे। इस बैठक के दौरान श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी योगऋषि आनंद गिरी जी ने भी अपनी सहभागिता दर्ज करवाई।
    बैठक के दौरान सभी पदाधिकारियों ने यज्ञ की तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया तथा इसके सफल संचालन हेतु विभिन्न समितियों का गठन किया गया। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि देश-विदेश से कई बड़ी हस्तियां इस आयोजन के सहभागी बनेंगे। उम्मीद ये भी जताई जा रही है कि इस आयोजन में करीब 50 लाख लोग हिस्सा ले सकते हैं।

    #DivineCeremony #GlobalWelfare #GwaliorYajna #LaxchandiYajna #Mahakumbh #ReligiousGathering #SpiritualEvent
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Md Asif Raza
    • Website

    I am working as a Creative Designer and also manage social media platform.

    Related Posts

    दिन में स्कूल के शिक्षक, शाम को गरीब बच्चों के सपनों के सारथी ! जानिए मकसूद अहमद की प्रेरक कहानी

    June 20, 2026

    12,500 साल बाद लौटा डायर वुल्फ विज्ञान की जीत या प्रकृति से खिलवाड़?

    April 14, 2025

    आईपीएल 72 दिन में 74 मैच का रोमांच….

    February 17, 2025

    Comments are closed.

    Don't Miss
    टूरिज्म

    अब सिर्फ जयपुर-उदयपुर नहीं, राजस्थान के नए पर्यटन ठिकानों पर होगा फोकस

    By Shivani SrviastavaAugust 6, 20260

    जयपुर। राजस्थान पर्यटन अब घरेलू पर्यटन के अपने अगले विस्तार की तैयारी में है। जयपुर,…

    ‘राजस्थान की लता’ सीमा मिश्रा, जिनकी आवाज़ बनी मरुधरा की पहचान

    July 31, 2026

    राजस्थान पर्यटन का राष्ट्रीय स्तर पर डंका, जुलाई में जीते चार बड़े अवार्ड

    July 29, 2026

    आरईसी का दमदार प्रदर्शन, पहली तिमाही में मुनाफा 23% बढ़ा

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Powered by NM Media Solutions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.