Close Menu
Uday Sarvodaya
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uday Sarvodaya
    • राजनीति
    • समाज
    • शख़्सियत
    • शिक्षा
    • सेहत
    • टूरिज्म
    • कॉर्पोरेट
    • साहित्य
    • Video
    • eMagazine
      • 2026
      • 2025
      • 2024
      • 2023
      • 2022
      • 2021
      • 2020
      • 2019
      • 2018
      • 2017
      • 2016
    Uday Sarvodaya
    आईपीएल 72 दिन में 74 मैच का रोमांच….
    मिसाल

    आईपीएल 72 दिन में 74 मैच का रोमांच….

    Md Asif RazaBy Md Asif RazaFebruary 17, 2025Updated:February 24, 2025No Comments4 Mins Read
    IPL
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आकाश शर्मा

    आईपीएल एक खेल से बढ़कर हर साल जरूरी इवेंट बन चुका है. अगर किसी दिन क्रिकेट प्रेमियों को ये पता चले की (फलाना साल) आईपीएल नहीं होगा तो ये किसी को अचानक हार्टअटैक से कम नहीं होगा. तो चलिए जानते हैं कि इस साल आईपीएल 2025 में हमें क्या देखने को मिलेगा…

    पुराने खिलाड़ियों के साथ-साथ इस साल फिर से नए चेहरे खेलते हुए मिलेंगे. इस साल जहां विराट, रोहित या धोनी (अगर वो खेले तो) को खेलते हुए उनके प्रशंसक देखेंगे, साथ ही उनका इतने सालों का फ्रेंचाइजी क्रिकेट का अनुभव उनकी फ्रेंचाइजी और नए खिलाड़ियों के लिए भी बहुत जरूरी होगा. इस साल हमें कुछ नए चेहरे भी देखने को मिलेंगे जैसे 13 साल के वैभव सूर्यवंशी जिसको राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा या उसके साथ ही वैभव आईपीएल इतिहास का सबसे युवा खिलाड़ी बन गया जिसे किसी फ्रेंचाइजी क्रिकेट के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था…

    अगर एक तरफ वैभव सूर्यवंशी ने भी रिकॉर्ड तोड़ा है तो दूसरी तरफ ऋषभ पंत ने भी नीलामी में अपना लोहा मनवाया और लखनऊ सुपरजॉइंट्स ने भारी भरकम कीमत में (27 करोड़) में अपने साथ ज्वाइन किया और साथ ही श्रेयस अय्यर को भी 26 करोड़ रुपये में पंजाब सुपर किंग्स ने अपनी टीम में शामिल किया. एक तरफ जहां नए खिलाडियों को मौका दिया गया है वहीं दूसरी तरफ अनुभवी खिलाडियों जैसे केन विलियमसन, डेविड वार्नर और पृथ्वी शॉ जैसे को पूरी तरह से अनदेखा किया गया, ऐसा लगा कि की आईपीएल टीम के मालिकों के मन से उतर गए और उन्हें इन खिलाड़ियों की जरूरत बिल्कुल भी नहीं है. आईपीएल में इस समय 10 टीम खेलेंगी लेकिन आने वाले वक्त में यह भी पता चलेगा की कि शायद आईपीएल में 10 से ज्यादा टीमों के लिए भी जगह बने क्योंकि जितनी ज्यादा टीमें होंगी उतना ही बड़ा फैन बेस होगा और यह क्रिकेट के लिए साथी नए खिलाड़ियों के लिए भी एक अवसर का मेला बनकर निकलेगा.

    आईपीएल अब तक आईपीएल के 17वें सीजन हो चुके हैं और 2025 में 18वें सीजन चालू होने को ही है. आईपीएल ने ना सिर्फ खिलाड़ियों को पैसों से मालामाल किया है, बल्कि उनके हौंसलों को भी एक नई उड़ान दी है. पहले क्रिकेट टीम तक आने के लिए न जाने कितने सालों का इंतजार करना पड़ता था, लेकिन फ्रेंचाइजी क्रिकेट ने क्रिकेट की एक अलग ही परिभाषा लिख दी है और एक ऐसा बदलाव ला दिया है जिससे अब युवा और भी तनाव मुक्त होकर यह सोच सकता है कि नेशनल टीम से पहले आने से पहले उसको आईपीएल में अगर मौका मिल गया तो वह अपना टैलेंट दिखा सकता है और लोगों की नजरों में आ सकता हैे 2008 में शुरू हुआ आईपीएल का सफर आसान नहीं रहा है , जैसे जैसे इस खेल की लोकप्रियता बढ़ी वैसे ही ये खेल भी फिक्सिंग की जद में आ गया. राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स जैसी टीमों को सस्पेंड भी किया गया और बाद में काफी टाइम बाद इन्हें वापस लाया गया…

    अब बस डेढ़ महीने से भी कम समय बचा है जब फ्रैंचाइजी क्रिकेट का सैलाब उमड़ेगा और 2 महीने तक चलने वाला इस क्रिकेट के कुम्भ में पूरा हिदुस्तान डूब जायेगा और पता चलेगा की अगला आईपीएल 2025 का विनर कौन बनेगा. जहाँ तक आईपीएल की ब्रांड वैल्यू की बात की जाये तो 2024 तक इसकी वैल्यू 12 बिलियन डॉलर थी और आईपीएल की चार सबसे वैल्युएबल टीम मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपरकिंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर है. आईपीएल की सबसे अच्छी बात ये है की वीमेन आईपीएल भी चालू हो गया है जिससे की फीमेल क्रिकेट को भी एक नयी पहचान मिली है और साथ ही क्रिकेट प्रेमी भी फीमेल क्रिकेट को फॉलो और देखने लगे हैं.

    #cricket #Indian cricket #IPL
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Md Asif Raza
    • Website

    I am working as a Creative Designer and also manage social media platform.

    Related Posts

    दिन में स्कूल के शिक्षक, शाम को गरीब बच्चों के सपनों के सारथी ! जानिए मकसूद अहमद की प्रेरक कहानी

    June 20, 2026

    12,500 साल बाद लौटा डायर वुल्फ विज्ञान की जीत या प्रकृति से खिलवाड़?

    April 14, 2025

    ग्वालियर में होने वाले पहले बड़े यज्ञ महाकुंभ की तैयारियां पूरी, 50 लाख लोग होंगे शामिल

    February 13, 2025

    Comments are closed.

    Don't Miss
    टूरिज्म

    2030 तक पर्यटन महाशक्ति बनने की राह पर राजस्थान, तैयार हुआ ब्लूप्रिंट

    By Shivani SrviastavaJune 23, 20260

    जयपुर। राजस्थान अपनी पारंपरिक पर्यटन छवि से आगे बढ़ते हुए अब एक आधुनिक, अनुभव-केंद्रित और…

    दिन में स्कूल के शिक्षक, शाम को गरीब बच्चों के सपनों के सारथी ! जानिए मकसूद अहमद की प्रेरक कहानी

    June 20, 2026

    जब चार पीढ़ियां आईं एक मंच पर, भावुक हुआ पूरा राजस्थान

    June 4, 2026

    RECPDCL ने कर्नाटक की दो बड़ी ट्रांसमिशन परियोजनाएं निजी कंपनियों को सौंपी

    June 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Powered by NM Media Solutions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.