Close Menu
Uday Sarvodaya
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uday Sarvodaya
    • राजनीति
    • समाज
    • शख़्सियत
    • शिक्षा
    • सेहत
    • टूरिज्म
    • कॉर्पोरेट
    • साहित्य
    • Video
    • eMagazine
    Uday Sarvodaya
    जयपुर में ‘कल्चरल डायरीज’ के तहत रश्मिरथी और भक्ति संगीत से सैलानी होंगे मंत्रमुग्ध
    टूरिज्म

    जयपुर में ‘कल्चरल डायरीज’ के तहत रश्मिरथी और भक्ति संगीत से सैलानी होंगे मंत्रमुग्ध

    Md Asif RazaBy Md Asif RazaJanuary 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Albert Hall of Jaipur
    Albert Hall of Jaipur
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जयपुर के अल्बर्ट हॉल पर 10 और 11 जनवरी को कल्चरल डायरीज के तहत नाट्य और जागरण शैली की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी। इस सांस्कृतिक श्रृंखला का उद्देश्य राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है।
    कल्चरल डायरीज के तीसरे एडिशन के तहत शुक्रवार, 10 जनवरी को, प्रसिद्ध हिंदी कवि रामधारी सिंह दिनकर की कालजयी रचना रश्मिरथी का मंचन किया जाएगा। यह नाटक नाट्य निर्देशक अभिषेक मुद्गल के निर्देशन में मंचित होगा।
    महाभारत के कर्ण के जीवन संघर्ष, महानता और उसकी सोच को जीवंत करती यह रचना साहित्य प्रेमियों के साथ-साथ घरेलू और विदेशी पर्यटकों को महाभारतकाल की गहराइयों से जुड़ने का अवसर प्रदान करेगी।
    शनिवार, 11 जनवरी को जैसलमेर के प्रसिद्ध लोकगायक महेशाराम और उनके दल द्वारा जागरण शैली में भक्ति संगीत की प्रस्तुति दी जाएगी। मेघवाल समुदाय के पारंपरिक लोक गायक महेशराम, कबीर, मीरा, रोहल फकीर, गोरखनाथ संतो की वाणियों को अपनी अनूठी शैली में प्रस्तुत करेंगे।

    कल्चरल डायरीज: एक पहल सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने कीः-
    राजस्थान पर्यटन विभाग द्वारा प्रदेश की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की पहल पर कल्चरल डायरीज नामक सांस्कृतिक श्रृंखला शुरू की गई थी। हर पखवाड़े आयोजित होने वाली इस श्रृंखला का उद्देश्य राज्य की सांस्कृतिक धरोहर को सहेजना और लोक कलाकारों को प्रोत्साहन प्रदान करना है।
    गौरतलब है कि पिछले वर्ष दिसम्बर में राष्ट्रीय शोक के कारण श्रृंखला की कुछ प्रस्तुतियां स्थगित कर दी गई थीं।

    #AlbertHallJaipur #BhaktiMusic #CulturalDiaries2025 #CulturalHeritage #IndianFolkMusic #JaipurCulturalEvents #MaheshramFolkSinger #RajasthanHeritage #RashmirathiPlay
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Md Asif Raza
    • Website

    I am working as a Creative Designer and also manage social media platform.

    Related Posts

    ITB Berlin में गूंजा राजस्थान! विरासत के साथ विश्व मंच पर दमदार दस्तक

    March 3, 2026

    8 कमरे–24 बेड की छूट: राजस्थान में होमस्टे खोलना हुआ आसान

    February 22, 2026

    मरू महोत्सव: रेगिस्तान की आत्मा का सार्वजनिक उत्सव

    February 2, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    टूरिज्म

    ITB Berlin में गूंजा राजस्थान! विरासत के साथ विश्व मंच पर दमदार दस्तक

    By Shivani SrviastavaMarch 3, 20260

    जयपुर। विश्व के सबसे बड़े पर्यटन व्यापार मेले आईटीबी बर्लिन-2026 का शुभारम्भ मंगलवार को जर्मनी…

    8 कमरे–24 बेड की छूट: राजस्थान में होमस्टे खोलना हुआ आसान

    February 22, 2026

    मरू महोत्सव: रेगिस्तान की आत्मा का सार्वजनिक उत्सव

    February 2, 2026

    विश्व पुस्तक मेले में सैनिकों ने सबका ध्यान खींचा

    January 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Powered by NM Media Solutions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.