Close Menu
Uday Sarvodaya
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uday Sarvodaya
    • राजनीति
    • समाज
    • शख़्सियत
    • शिक्षा
    • सेहत
    • टूरिज्म
    • कॉर्पोरेट
    • साहित्य
    • Video
    • eMagazine
    Uday Sarvodaya
    बीकानेर ऊंट महोत्सव 2025 – ऊंट उत्सव राजस्थान की जीवंत विरासत और सांस्कृतिक धरोहर का जश्न है : श्री विजयपाल सिंह
    टूरिज्म

    बीकानेर ऊंट महोत्सव 2025 – ऊंट उत्सव राजस्थान की जीवंत विरासत और सांस्कृतिक धरोहर का जश्न है : श्री विजयपाल सिंह

    Md Asif RazaBy Md Asif RazaJanuary 1, 2025Updated:February 23, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ⁠- आवण री मनुहार के साथ बीकानेर में वितरित होंगे पीले चावल
    – 10 से 12 जनवरी तक आयोजित होगा ऊंट उत्सव

    जयपुर। बीकानेर ऊंट उत्सव का आयोजन 10 से 12 जनवरी तक किया जाएगा। इस तीन दिवसीय फेस्टिवल के दौरान देशी व विदेशी पर्यटकों को राजस्थानी परम्परा, संस्कृति और रोमांच का खासा अनुभव होगा।
    पर्यटन विभाग के आयुक्त श्री विजयपाल सिंह जी के अनुसार यह केवल ऊंट उत्सव नहीं है वरन यह राजस्थान की जीवंत विरासत और सांस्कृतिक धरोहर का जश्न है। यह ऊंट महोत्सव आवण री मनुहार के साथ शुरू होता है और प्रदेश के राज्यपशु ऊंट के सामाजिक. सांस्कृतिक व आर्थिक जीवन के महत्व को दर्शाने का सशक्त माध्यम भी है। यहां रेत के धोरों का रोमांच का अनुभव पर्यटकों को राजस्थान की आत्मा से जोड़ता है।
    उपनिदेशक बीकानेर अनिल राठौड़ के अनुसार महोत्सव का पहला कदम है “आवण री मनुहार”, जिसमें पारंपरिक रूप से पीले चावल बांटकर बीकानेर के निवासियों को आमंत्रित किया जाता है। यह रस्म 2 जनवरी से लक्ष्मीनाथ मंदिर से शुरू होगी और शहर में पीले चावल वितरित किए जाएंगे। यह सांस्कृतिक निमंत्रण बीकानेर की प्राचीन परंपराओं को जीवंत करता है।

    पहला दिन: विरासत की झलक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
    10 जनवरी को महोत्सव की शुरुआत “हमारी विरासत” हेरिटेज वॉक से होगी। यह वॉक सुबह 8 बजे लक्ष्मीनाथ मंदिर से शुरू होकर रामपुरिया हवेली तक जाएगी। रास्ते में बीकाजी की टेकरी, बड़ा बाजार, मोहता चौक और सूरसागर जैसे ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। हेरिटेज वॉक के बाद सूरसागर में मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। शाम को धरणीधर मैदान में “कलासंगम” नामक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा, जहां लोक कलाकार अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से माहौल को जीवंत करेंगे।

    दूसरा दिन: ऊंटों का जलवा और ग्रामीण खेल
    11 जनवरी को सुबह 9 बजे से “ऊंटों रे मैदान” कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय ऊष्ट्र अनुसंधान केंद्र में ऊंट नृत्य, कैमल फर कटिंग, ऊंटों की सजावट, और हॉर्स शो जैसे आकर्षक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। दोपहर में “बीकाणा री शान” शोभायात्रा जूनागढ़ फोर्ट से करणीसिंह स्टेडियम तक निकाली जाएगी। शाम को करणीसिंह स्टेडियम में “मिस्टर बीकाणा” और “मिस मारू” प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इसके साथ ही, “ढोला मारू” शो और राजस्थानी लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी।

    तीसरा दिन: रोमांच और रेत का समंदर
    12 जनवरी को महोत्सव का तीसरा दिन रोमांच और दमखम से भरपूर होगा। बीकानेर शहर से अट्ठारह किलोमीटर दूर स्थित रायसर में ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिताएं जैसे रस्साकस्सी, कबड्डी, खो-खो, मटका दौड़ और रेत दौड़ आयोजित की जाएंगी। दोपहर में “रेत का समंदर” कार्यक्रम के तहत ऊंट सफारी और सैंड आर्ट एग्जिबिशन आयोजित होगी। यह कार्यक्रम रोमांचक अनुभवों के साथ पर्यटकों को रेगिस्तान की अनूठी छटा दिखाएगा।
    शाम को “भारत की महक” कार्यक्रम में अग्नि नृत्य और भारतीय शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुतियां होंगी। महोत्सव के समापन के दिन पुराने शहर की सैर, तांगा राइड, बीकानेरी व्यंजनों का स्वाद, और उस्ता कला व मिनिएचर आर्ट का अनुभव कराया जाएगा। इसके साथ ही जोडबीड में बर्ड वॉचिंग का आयोजन भी होगा।

    #BikanerCamelFestival #CamelDance #CamelFestival2024 #CulturalHeritage #DesertFestival #RajasthanCulture #RajasthaniTraditions #RajasthanTourism #TourismIndia
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Md Asif Raza
    • Website

    I am working as a Creative Designer and also manage social media platform.

    Related Posts

    जापान में राजस्थान के कम चर्चित पर्यटन स्थलों और बौद्ध विरासत को लेकर बढ़ी रुचि

    September 25, 2026

    मैं जयपुर हूं… आज सिर्फ पर्यटन की बात करूंगा

    August 24, 2026

    दादा की डोर से राजू के हाथों तक, कठपुतली अभी जिंदा है…

    August 18, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    समाज

    निलाया किएओए टीम को मिला सोसायटी के बुजुर्गों का आशीर्वाद

    By NM Media SolutionsSeptember 30, 20260

    गाजियाबाद। मेरठ रोड निकटस्थ निलाया ग्रीन्स सोसायटी के बुजुर्गों ने नवनिर्वाचित एओए टीम का स्वागत…

    जापान में राजस्थान के कम चर्चित पर्यटन स्थलों और बौद्ध विरासत को लेकर बढ़ी रुचि

    September 25, 2026

    आरईसीपीडीसीएल ने महाराष्ट्र की ट्रांसमिशन परियोजना की एसपीवी एमएसईटीसीएल को सौंपी

    September 10, 2026

    भारत के बॉन्ड बाजार में नई शुरुआत, आरईसी ने किया पहला टोकनाइज्ड कॉरपोरेट बॉन्ड पायलट

    September 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Powered by NM Media Solutions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.