Close Menu
Uday Sarvodaya
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uday Sarvodaya
    • राजनीति
    • समाज
    • शख़्सियत
    • शिक्षा
    • सेहत
    • टूरिज्म
    • कॉर्पोरेट
    • साहित्य
    • Video
    • eMagazine
    Uday Sarvodaya
    डॉ. राजीव श्रीवास्तव को लखनऊ में मिला कॉर्डियोग्राफी एक्सीलेंस अवार्ड नेशनल अवॉर्डी के सम्मान-ताज में लगा एक और सितारा
    शख़्सियत

    डॉ. राजीव श्रीवास्तव को लखनऊ में मिला कॉर्डियोग्राफी एक्सीलेंस अवार्ड नेशनल अवॉर्डी के सम्मान-ताज में लगा एक और सितारा

    Md Asif RazaBy Md Asif RazaDecember 26, 2024Updated:December 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Dr Rajeev Srivastava
    Dr Rajeev Srivastava
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    देश की राजधानी, दिल्ली और गृह प्रदेश के साथ ही विभिन्न प्रदेशों तथा समंदर पार के अनेक देशों में दर्जनों पुरस्कारों से सम्मानित/अलंकृत, उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर निवासी प्रसिद्ध कॉर्डियोलॉजिस्ट डॉ. राजीव श्रीवास्तव के सम्मान-ताज में एक और सितारा जड़ गया। योग्यता को महिमा प्रदान करने का यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम यूपी की राजधानी लखनऊ में हुआ। अवसर था इंडियन सोसायटी ऑफ कार्डियोलोजी के तत्वावधान में आयोजित  क्लिनिकल कार्डियोलोजी एवं इको कार्डियोग्राफी के ग्यारहवें अधिवेशन का। आयोजन निराला नगर स्थित एक होटल में  किया गया था।
    इंडियन सोसायटी ऑफ कार्डियोलोजी की लखनऊ शाखा की ओर से इस मौके पर डॉ. श्रीवास्तव समेत देश के विभिन्न हिस्सों से आए करीब आठ चिकित्सकों को सम्मानित किया गया।

    डॉ. राजीव श्रीवास्तव को जहां उदघाटन सत्र में लारी कार्डियोलॉजी के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रोफेसर वीएस नारायण अंगवस्त्र पहना कर सम्मानित किया, वहीं, बीएचयू में नेफ्रोलॉजी के एचओडी, पद्मश्री से सम्मानित डॉ. कमलाकर त्रिपाठी ने उन्हें गोल्ड मेडल से नवाजा। महारानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कॉलेज झांसी के पूर्व डॉ. पीके जैन मुख्य आतिथ्य में संपन्न समारोह के मंच पर हिंद मेडिकल कॉलेज के डॉ. आमोद सचान व डॉ. राजशेखर तथा डॉ. साजिद अंसारी, आर्गनाइजिंग सेक्रेटरी एडीआई आदि ने मंच की शोभा बढ़ाई। इस मौके पर केजीएमसी, लखनऊ के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. नरसिंह वर्मा की मौजूदगी खास रही।
    यह जानकारी बीते शनिवार को खुद डॉ. श्रीवास्तव गृह नगर सुल्तानपुर में आयोजित जिला सुरक्षा संगठन के ऊनी वस्त्र वितरण समारोह में एक सवाल के जवाब में दी।

    उन्होंने हृदय रोगियों के लिए इकोकार्डियोग्राफी के विशेष महत्व पर प्रकाश डाला और बताया कि यह विशेष जांच वे 2001से कर रहे हैं।
    सामाजिक सद्भाव कायम करने में सतत्  संपृक्त, रजत जयंती वर्ष की ओर अग्रसर नागरिक सुरक्षा संगठन ने करीब 350 जरूरतमंदों को कम्बल, वस्त्र तथा अन्य आवश्यक वस्तुएं प्रदान की। इस मौके पर समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए करीब दर्जन भर प्रबुद्धजनों को भी अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न से सम्मानित किया गया। सम्मान व वस्त्र वितरण में संगठन अध्यक्ष श्रीवास्तव, महासचिव मोहम्मद इलियास, प्रमुख संयोजक स. बलदेव सिंह,  समाजसेवी करतार केशव, प्रसिद्ध सर्जन डॉ. ए के सिंह, कमलनयन पांडेय सहभागी रहे।
    डॉ. श्रीवास्तव के सम्मान की जानकारी मिलते ही लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। डॉ. सिंह समेत सभी ने उन्हें बधाई दी और कहा कि इस सम्मान से पूरा जनपद गौरवान्वित हुआ है।

    #CardiologistAchievements #CardiologyAward #DrRajeevSrivastava #Echocardiography #GoldMedalAward #HeartDiseaseTreatment #HeartSpecialist #IndianSocietyOfCardiology #LucknowCardiologyConference #MedicalAwards #PadmaShriDrKamalakarTripathi #SocialServiceRecognition #SultanpurCardiologist #HeartHealth #UttarPradeshMedicalAwards
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Md Asif Raza
    • Website

    I am working as a Creative Designer and also manage social media platform.

    Related Posts

    उपनिवेश में कुंभ : त्रिवेणी में डुबकी और पाप-पुण्य का चिट्ठा..

    February 18, 2025

    परंपराओं की पहचान कराते पंडो के झंडे

    February 17, 2025

    अनुपम श्रीवास्तव द्वारा हिंदूइज़्म–द टेक्नोलॉजी फ़ॉर जॉयस लिविंग का विमोचन

    February 6, 2025

    Comments are closed.

    Don't Miss
    टूरिज्म

    ITB Berlin में गूंजा राजस्थान! विरासत के साथ विश्व मंच पर दमदार दस्तक

    By Shivani SrviastavaMarch 3, 20260

    जयपुर। विश्व के सबसे बड़े पर्यटन व्यापार मेले आईटीबी बर्लिन-2026 का शुभारम्भ मंगलवार को जर्मनी…

    8 कमरे–24 बेड की छूट: राजस्थान में होमस्टे खोलना हुआ आसान

    February 22, 2026

    मरू महोत्सव: रेगिस्तान की आत्मा का सार्वजनिक उत्सव

    February 2, 2026

    विश्व पुस्तक मेले में सैनिकों ने सबका ध्यान खींचा

    January 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Powered by NM Media Solutions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.