Close Menu
Uday Sarvodaya
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uday Sarvodaya
    • राजनीति
    • समाज
    • शख़्सियत
    • शिक्षा
    • सेहत
    • टूरिज्म
    • कॉर्पोरेट
    • साहित्य
    • Video
    • eMagazine
    Uday Sarvodaya
    PFC का मुनाफा 9% बढ़ा, शेयर ₹480 तक पहुंचे – जानिए पूरी खबर!
    कॉर्पोरेट

    PFC का मुनाफा 9% बढ़ा, शेयर ₹480 तक पहुंचे – जानिए पूरी खबर!

    Md Asif RazaBy Md Asif RazaNovember 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: सोमवार को पॉवर सेक्टर के मिनिरत्न PSU पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन (PFC) के शेयर बीएसई पर करीब 9% चढ़कर ₹480 के स्तर पर पहुंच गए। यह उछाल कंपनी द्वारा सितंबर तिमाही के लिए घोषित अपने नेट प्रॉफिट में लगभग 9% की वृद्धि के बाद आया। PFC का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट ₹7,214.90 करोड़ रहा जो पिछले वर्ष की समान तिमाही में ₹6,628.17 करोड़ था।

    कंपनी की ऑपरेशन से इन्कम में 15% की वृद्धि हुई, जो ₹25,721.8 करोड़ रही, जबकि पिछले वर्ष इसी तिमाही में यह ₹22,374.6 करोड़ थी। ऑपरेटिंग स्तर पर EBITDA 10.5% बढ़कर ₹25,354.2 करोड़ रहा। इसके अतिरिक्त, कंपनी की लोन असेटस में भी 13% की वृद्धि दर्ज की गई, जो ₹9,23,724 करोड़ से बढ़कर ₹10,39,472 करोड़ हो गई।

    इसे भी पढ़ें=साहित्य सम्पदा द्वारा सम्मान समारोह एवं काव्य-गोष्ठी का आयोजन

    पॉवर फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PFC) का शेयर आज 7.58% की बढ़त के साथ ₹483.45 पर ट्रेड कर रहा है। पिछले दिन की तुलना में ₹34.05 की उछाल के साथ कंपनी का बाजार पूंजीकरण ₹1.60 लाख करोड़ तक पहुंच चुका है। PFC का 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर ₹580 और न्यूनतम ₹265.45 है।

    बर्नस्टीन ने PFC पर ‘Outperform’ रेटिंग बनाए रखते हुए ₹620 का टारगेट प्राइस तय किया है. ब्रोकरेज ने कहा कि PFC अपनी मुख्य संचालन गतिविधियों पर फोकस कर रही है और सही रणनीतिक कदम उठा रही है। ऋण वितरण में तेजी आई है और संपत्ति गुणवत्ता में सुधार जारी है. इसके साथ ही नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) और रिटर्न्स में भी सकारात्मक वृद्धि देखी गई है.

    CLSA ने भी PFC पर ‘Outperform’ रेटिंग बनाए रखते हुए ₹610 का टारगेट प्राइस तय किया है. CLSA का मानना है कि Q1 में धीमी गति से ऋण वितरण के बावजूद अब स्थिति में सुधार हुआ है। हालांकि, उच्च पुनर्भुगतान के कारण ऋण वृद्धि कम रही है। लैंको से हुई राइट-बैक ने शुद्ध मुनाफे में मजबूती दी है। आपको बता दें कि PFC ने FY 2024-25 के लिए ₹3.50 प्रति शेयर (35% का अंतरिम डिविडेंड) घोषित किया था।

    #BSE #business news #Corporate Earnings #Dividends #Finance News #Financial Results #Investment News #Market Analysis #PFC #Power Finance Corporation #profit growth #Profit Increase #Share Price Surge #Stock Market #stock performance
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Md Asif Raza
    • Website

    I am working as a Creative Designer and also manage social media platform.

    Related Posts

    आरईसी को सभी सरकारी क्षेत्र की कंपनियों (सीपीएसई) में लाभ के हिसाब से मिला 5वां स्थान

    January 9, 2026

    47वें ऑल इंडिया पीआर कॉन्फ्रेंस में आरईसी को मिले दो अवॉर्ड

    December 29, 2025

    इंडिया एनर्जी स्टैक (IES) की दूसरी बैठक संपन्न

    December 19, 2025

    Comments are closed.

    Don't Miss
    टूरिज्म

    ITB Berlin में गूंजा राजस्थान! विरासत के साथ विश्व मंच पर दमदार दस्तक

    By Shivani SrviastavaMarch 3, 20260

    जयपुर। विश्व के सबसे बड़े पर्यटन व्यापार मेले आईटीबी बर्लिन-2026 का शुभारम्भ मंगलवार को जर्मनी…

    8 कमरे–24 बेड की छूट: राजस्थान में होमस्टे खोलना हुआ आसान

    February 22, 2026

    मरू महोत्सव: रेगिस्तान की आत्मा का सार्वजनिक उत्सव

    February 2, 2026

    विश्व पुस्तक मेले में सैनिकों ने सबका ध्यान खींचा

    January 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Powered by NM Media Solutions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.