Close Menu
Uday Sarvodaya
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uday Sarvodaya
    • राजनीति
    • समाज
    • शख़्सियत
    • शिक्षा
    • सेहत
    • टूरिज्म
    • कॉर्पोरेट
    • साहित्य
    • Video
    • eMagazine
      • 2026
      • 2025
      • 2024
      • 2023
      • 2022
      • 2021
      • 2020
      • 2019
      • 2018
      • 2017
      • 2016
    Uday Sarvodaya
    नारायण सेवा संस्थान द्वारा जयपुर के दिव्यांगों को मिलेगा नया जीवन
    सेहत

    नारायण सेवा संस्थान द्वारा जयपुर के दिव्यांगों को मिलेगा नया जीवन

    Md Asif RazaBy Md Asif RazaJanuary 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Narayan Seva Sansthan
    Narayan Seva Sansthan
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जयपुर। पिछले 40 वर्षों से मानव सेवा के लिए समर्पित व राष्ट्रीय पुरुस्कार प्राप्त गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ), उदयपुर द्वारा आगामी 5 जनवरी, रविवार को मयूरा गार्डन एवं बैक्वेट हॉल, भादूफार्म हाउस, हीरापुरा सरकारी स्कूल के सामने, डीसीएम, 200 फीट बाईवास, अजमरे रोड, जयपुर में प्रातः 8:00 से सांय 6:00 बजे तक दिव्यांगों को निःशुल्क कृत्रिम अंग लगाने के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा।
    नारायण सेवा संस्थान के श्री हुकम सिंह, आश्रम क्लस्टर हैड, जयपुर ने शिविर के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि, इसके पूर्व अगस्त महिने में लगाए गए शिविर में जयपुर व आस-पास के क्षेत्रों से आये 400 से अधिक दियांगों की ऑपरेशन के लिए जाँच और कृत्रिम अंगों के लिए मेजरमेंट लिया गया था, जिनमें से आगामी 5 जनवरी को लगने वाले शिविर में करीब 200 दिव्यांगों को निःशुल्क कृत्रिम अंग लगाकर उन्हें नया जीवन प्रदान करने का हमारा संकल्प पूर्ण होगा, और भविष्य में भी दिव्यांगजन की सेवा का संकल्प पूर्ण करने के लिए भारत के अलग-अलग शहरों में इस प्रकार के शिविरों का आयोजन निरंतर किया जाता रहेगा।”
    इस अवसर पर प्रैस वार्ता को संबोधित करते हुए पी आर मैनेजर, श्री हरीश बालानी ने बताया कि, इस शिविर के लिए चयनित दिव्यांगों की ली गई नाप के अनुसार जर्मन तकनीक से बने, वजन में हल्के, टिकाऊ, मॉड्यूलर एवं उच्च गुणवत्ता वाले नारायण लिम्ब लगाने के साथ ही उनके रख-रखाव और इन्हें लगाकर उपयोग में लेने का प्रशिक्षण भी हमारी एक्सपर्ट टीम द्वारा दिया जाएगा।
    इस शिविर के लिए नॉर्मेट इंडिया द्वारा कॉरपोरेट सोशल रेस्पोंसिबिलिटी (सीएसआर) के तहत योगदान किया जाएगा तथा शिविर में नॉर्मेट इंडिया के कर्मचारी व मैनेजमेंट भी भाग लेंगे।
    नारायण सेवा संस्थान 1985 से नर सेवा-नारायण सेवा की भावना से काम कर रहा है। संस्थापक कैलाश मानव को राष्ट्रपति महोदय ने मानव सेवा के लिए पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा है। संस्थान के अध्यक्ष प्रशान्त अग्रवाल दिव्यांगों के लिए मेडिकल, शिक्षा, कौशल विकास और खेल अकादमी के माध्यम से मानसिक, शारीरिक एवं आर्थिक दृष्टि से मजबूत कर लाखों दिव्यांगों को समाज की मुख्यधारा में ला चुके हैं। वर्ष 2023 में अग्रवाल को राष्टृपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। संस्थान भारत व देश-विदेश के लाखों दिव्यांगों की सुधारात्मक शल्य चिकित्सा और कृत्रिम अंग लगा चुका है। संस्थान जयपुर के दिव्यांगों को निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रदान कर उनकी रुकी जिन्दगी को फिर से शुरू करने के लिए बड़े स्तर पर काम करेगा।

    #CSRInitiative #DifferentlyAbledSupport #FreeProsthetics #HumanitarianWork #JaipurEvents #SocialImpact
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Md Asif Raza
    • Website

    I am working as a Creative Designer and also manage social media platform.

    Related Posts

    हरियाणा के सरकारी स्कूलों में हाईटेक शिक्षा की एंट्री, आरईसी देगा 1.40 करोड़

    May 17, 2026

    जवानी लौटाने की चाह, कॉस्मेटिक सर्जरी की ओर बढ़ते भारतीय

    April 27, 2026

    ‘उत्कर्ष’ में चमकेगा 50 साल का गौरव, जयपुर में आज भव्य आयोजन

    April 8, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    टूरिज्म

    जब चार पीढ़ियां आईं एक मंच पर, भावुक हुआ पूरा राजस्थान

    By Shivani SrviastavaJune 4, 20260

    नागौर। राजस्थान अपनी सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक परंपराओं के लिए देश दुनिया में पहचान रखता…

    RECPDCL ने कर्नाटक की दो बड़ी ट्रांसमिशन परियोजनाएं निजी कंपनियों को सौंपी

    June 3, 2026

    Rajasthan In Summer : ‘राजस्थान इन समर’ अभियान की तैयारी तेज ! गर्मियों में भी पर्यटकों को लुभाएगा राजस्थान

    May 26, 2026

    हरियाणा के सरकारी स्कूलों में हाईटेक शिक्षा की एंट्री, आरईसी देगा 1.40 करोड़

    May 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Powered by NM Media Solutions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.