Close Menu
Uday Sarvodaya
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uday Sarvodaya
    • राजनीति
    • समाज
    • शख़्सियत
    • शिक्षा
    • सेहत
    • टूरिज्म
    • कॉर्पोरेट
    • साहित्य
    • Video
    • eMagazine
    Uday Sarvodaya
    जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने वर्ष 2025 बैच के लिए प्लेसमेंट अभियान के पहले चरण का सफलतापूर्वक समापन किया
    शिक्षा

    जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने वर्ष 2025 बैच के लिए प्लेसमेंट अभियान के पहले चरण का सफलतापूर्वक समापन किया

    Md Asif RazaBy Md Asif RazaNovember 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    वर्ष 2025 बैच के लिए प्लेसमेंट के पहले चरण का सफल समापन जामिया मिल्लिया इस्लामिया में कैंपस भर्ती में एक और मील का पत्थर साबित हुआ है। इस वर्ष प्लेसमेंट सीजन में सिस्को, होमसेंटर दुबई, ऑप्टम, ज़ेनॉन एनालिटिक्स, मैकिनले राइस, श्नाइडर इलेक्ट्रिक, एक्सेंचर, आईसीआईसीआई बैंक, सीमेंस, टीसीएस, आईबीएम इंडिया, एचएसबीसी टेक्नोलॉजी, एलएंडटी, इन्फोएज, एटकिंसरियलिस, एस्टनग्रीन्स और रॉकवेल ऑटोमेशन जैसी कई प्रसिद्ध कंपनियों ने उत्साहपूर्वक रूप से प्रतिभागिता की । प्लेसमेंट के पहले चरण में कुल 40 कंपनियों ने भाग लिया जिससे छात्रों को रोजगार के अवसर प्रदान करने में उनकी भागीदारी का पता चलता है।

    इसे भी पढ़ें=कृतज्ञता-संस्कृति से संवरती है जिन्दगी

    छात्रों द्वारा प्राप्त उच्चतम प्रस्तावों ने विश्वविद्यालय की प्रतिभा की गुणवत्ता को प्रदर्शित किया। सिस्को और होमसेंटर लैंडमार्क क्रमशः 24 लाख प्रति वर्ष और 24.5 लाख प्रति वर्ष के शीर्ष पैकेज प्रस्तावों के साथ सबसे आगे रहे। अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों में ऑप्टम द्वारा 18 लाख प्रति वर्ष , मैकिन्ले राइस द्वारा 16 लाख प्रति वर्ष , जेनॉन एनालिटिक्स द्वारा 14 लाख प्रति वर्ष तथा एक्सेंचर द्वारा 11.89 लाख प्रति वर्ष , आईसीआईसीआई बैंक द्वारा 11.5 लाख प्रति वर्ष , टीसीएस द्वारा 9 लाख प्रति वर्ष , एलएंडटी द्वारा 6 लाख प्रति वर्ष , तथा एटकिंस रियलिस द्वारा 6.22 लाख प्रति वर्ष का प्रस्ताव शामिल है। ये प्रभावशाली परिणाम अकादमिक उत्कृष्टता एवं कैरियर की तैयारी के प्रति विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट सेल तथा उद्योग भागीदारों के बीच सहयोगात्मक प्रयासों ने एक ऐसा वातावरण तैयार किया है जहाँ पर छात्र पेशेवर दुनिया की उभरती माँगों को पूरा करने के लिए तैयार हैं।

    विश्वविद्यालय प्लेसमेंट सेल की मानद निदेशक प्रो. राहेला फारूकी ने प्लेसमेंट अभियान पहले चरण के सफल समापन पर अपनी संतुष्टि व्यक्त की तथा कहा कि विश्वविद्यालय अब प्लेसमेंट के अगले चरण की तैयारी कर रहा है जो जनवरी 2025 के मध्य में शुरू होने वाला है। प्लेसमेंट अभियान के आगामी चरण से 2025 बैच के प्लेसमेंट रिकॉर्ड को और बढ्ने की उम्मीद है जिससे छात्रों को विभिन्न उद्योगों में आशाजनक पद प्राप्त करने के अधिक अवसर मिलेंगे।

    शीर्ष कंपनियां कैंपस प्लेसमेंट भर्ती के लिए पाइपलाइन में हैं जो इच्छुक छात्रों के लिए विविध अवसर प्रदान कर रही हैं, जिनमें आईबीएम इंडिया, यामाहा, सी-डॉट, एक्सेंचर स्ट्रेटेजी एंड कंसल्टिंग, हेक्साव्यू टेक्नोलॉजीज, जेडएस एसोसिएट्स, स्टील स्ट्रिप्स व्हील लिमिटेड, एसएंडपी ग्लोबल, जैकब्स सॉल्यूशन इंडिया और बेबी शॉप – लैंडमार्क ग्रुप शामिल हैं।

    #2025Batch #AcademicExcellence #CampusPlacements #CareerPreparation #Cisco #JamiaMilliaIslamia #PlacementSuccess #Recruitment #SalaryPackages #TopCompanies #UniversityNews
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Md Asif Raza
    • Website

    I am working as a Creative Designer and also manage social media platform.

    Related Posts

    राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन

    April 28, 2025

    सरकारी स्कूलों को बन्द करने की बजाय उनका रुतबा बढ़ाये

    April 14, 2025

    शिक्षा में महत्वपूर्ण बदलाव है महिला अध्यापिकाओं की बढ़ती संख्या

    February 26, 2025

    Comments are closed.

    Don't Miss
    टूरिज्म

    ITB Berlin में गूंजा राजस्थान! विरासत के साथ विश्व मंच पर दमदार दस्तक

    By Shivani SrviastavaMarch 3, 20260

    जयपुर। विश्व के सबसे बड़े पर्यटन व्यापार मेले आईटीबी बर्लिन-2026 का शुभारम्भ मंगलवार को जर्मनी…

    8 कमरे–24 बेड की छूट: राजस्थान में होमस्टे खोलना हुआ आसान

    February 22, 2026

    मरू महोत्सव: रेगिस्तान की आत्मा का सार्वजनिक उत्सव

    February 2, 2026

    विश्व पुस्तक मेले में सैनिकों ने सबका ध्यान खींचा

    January 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Powered by NM Media Solutions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.