Close Menu
Uday Sarvodaya
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uday Sarvodaya
    • राजनीति
    • समाज
    • शख़्सियत
    • शिक्षा
    • सेहत
    • टूरिज्म
    • कॉर्पोरेट
    • साहित्य
    • Video
    • eMagazine
    Uday Sarvodaya
    जामिया के छात्रों ने संसद टीवी के संविधान क्विज़ में दूसरा स्थान हासिल किया
    शिक्षा

    जामिया के छात्रों ने संसद टीवी के संविधान क्विज़ में दूसरा स्थान हासिल किया

    Md Asif RazaBy Md Asif RazaDecember 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    जामिया  मिल्लिया इस्लामिया को यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि उसके छात्र हर्ष हुड्डा और सेजल शिंगोट, जो राजनीति विज्ञान में एम ए कर रहे हैं उन्होंने संसद टीवी द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित संविधान क्विज में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। यह कार्यक्रम भारत की ऐतिहासिक संसद में आयोजित किया गया था, जिसमें दिल्ली विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, आईआईटी-दिल्ली, इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के विधि संकाय और अंबेडकर विश्वविद्यालय सहित प्रमुख विश्वविद्यालयों का प्रतिनिधित्व करने वाली 10 प्रतिष्ठित टीमों ने भाग लिया था। इस क्विज में भारतीय संविधान की स्थायी विरासत का जश्न मनाया गया जिसमें प्रतिभागियों से संवैधानिक इतिहास, संशोधनों, ऐतिहासिक निर्णयों और भारत के संविधान निर्माताओं के दृष्टिकोण के बारे में सवाल पूछे  गए थे । हर्ष हुड्डा और सेजल शिंगोट ने कड़ी प्रतिस्पर्धा के दौरान असाधारण ज्ञान और आलोचनात्मक सोच का प्रदर्शन किया।उनके उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए, दोनों को मूल संविधान की प्रति से सम्मानित किया गया जो भारतीय लोकतंत्र की आधारशिला बनाने वाले मूल्यों और सिद्धांतों का प्रतीक है।
    इसे भी पढ़ें=यूके और जर्मनी यात्रा हमारे ऊर्जा से भरपूर और प्रतिभाशाली युवाओं के लिए नए अवसर खोलेगी: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जामिया मिल्लिया इस्लामिया के कुलपति प्रो मज़हर आसिफ ने छात्रों को हार्दिक बधाई देते हुए यह कहा कि , “यह उपलब्धि हमारे छात्रों की शैक्षणिक उत्कृष्टता और समर्पण को दर्शाती है। हर्ष और सेजल ने न केवल जामिया मिल्लिया इस्लामिया को गौरवान्वित किया है अपितु अपने साथियों को संविधान में निहित आदर्शों से गहराई से जुड़ने के लिए भी प्रेरित किया है।”

    विश्वविद्यालय समुदाय इस उपलब्धि का जश्न मना रहा है जो अकादमिक प्रतिभा को पोषित करने और नागरिक जुड़ाव को बढ़ावा देने के लिए जामिया मिल्लिया इस्लामिया की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

    #AcademicExcellence #CivicEngagement #ConstitutionHeritage #ConstitutionQuiz #CriticalThinking #EducationalMilestone #HarshHooda #IndianConstitution #JamiaAchievements #JamiaMilliaIslamia #JamiaPride #ParliamentTV #SejalShingot #StudentSuccess
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Md Asif Raza
    • Website

    I am working as a Creative Designer and also manage social media platform.

    Related Posts

    राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन

    April 28, 2025

    सरकारी स्कूलों को बन्द करने की बजाय उनका रुतबा बढ़ाये

    April 14, 2025

    शिक्षा में महत्वपूर्ण बदलाव है महिला अध्यापिकाओं की बढ़ती संख्या

    February 26, 2025

    Comments are closed.

    Don't Miss
    टूरिज्म

    ITB Berlin में गूंजा राजस्थान! विरासत के साथ विश्व मंच पर दमदार दस्तक

    By Shivani SrviastavaMarch 3, 20260

    जयपुर। विश्व के सबसे बड़े पर्यटन व्यापार मेले आईटीबी बर्लिन-2026 का शुभारम्भ मंगलवार को जर्मनी…

    8 कमरे–24 बेड की छूट: राजस्थान में होमस्टे खोलना हुआ आसान

    February 22, 2026

    मरू महोत्सव: रेगिस्तान की आत्मा का सार्वजनिक उत्सव

    February 2, 2026

    विश्व पुस्तक मेले में सैनिकों ने सबका ध्यान खींचा

    January 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Powered by NM Media Solutions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.