Close Menu
Uday Sarvodaya
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uday Sarvodaya
    • राजनीति
    • समाज
    • शख़्सियत
    • शिक्षा
    • सेहत
    • टूरिज्म
    • कॉर्पोरेट
    • साहित्य
    • Video
    • eMagazine
      • 2026
      • 2025
      • 2024
      • 2023
      • 2022
      • 2021
      • 2020
      • 2019
      • 2018
      • 2017
      • 2016
    Uday Sarvodaya
    बेगुसराय: मुस्लिम भाई सजाते हैं दुर्गा पूजा में मां का पंडाल
    मिसाल

    बेगुसराय: मुस्लिम भाई सजाते हैं दुर्गा पूजा में मां का पंडाल

    Md Asif RazaBy Md Asif RazaOctober 22, 2024No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हरिकृष्ण पाल

    बिहार के बेगुसराय में एक ऐसा स्थान हैं जहां मुस्लिम मां दुर्गा का पंडाल सजाते हैं। यहां की दुर्गा पूजा देश भर के लोगों के लिए एक खास प्रकार की मिसाल कायम करती है। जहां आज के दौर में धर्म के आधार पर बांटने की राजनीति चल रही हो ऐसे में बेगुसराय के दुर्गा पूजा के पंडाल हिंदु मुस्लिम एकता की अनोखी मिसाल कायम करते हैं।

    इसे भी पढ़ें ⇒जलती ‘पराली’, सुलगते सवाल

    बिहार के बेगूसराय जिले में दुर्गा पूजा के मौके पर मुसलमान माता के पंडाल को सजाते है। साल 1921 से यहां पूजा का आयोजन हो रहा है। किरोड़ीमल गजानंद दुर्गा पूजा समिति पिछले कई सालों से शांति और भाईचारे का संदेश दे रहा है। यहां के मुसलमान एक समूह सांप्रदायिक सौहार्द्र और भाईचारे की मिसाल पेश कर रहे हैं। इस त्योहार को अलग तरीके से मनाने में यह हिन्दुओं की सहायता भी करते हैं। इस मंदिर को मुसलमान चलाते है और यह हिन्दुओं के साथ मिलकर काम करते हैं। इस पूजा समिति में अधिकतर लोग मुसलमान है। बेगूसराय में स्थित देवी दुर्गा के इस मंदिर में अनुष्ठान, पूजा आयोजित करने और श्रद्धालुओं को संभालने का काम तक मुसलान ही करते हैं।

    बताया जाता है कि 24 सदस्यों की इस समिति में 17 मुस्लिम और सात हिंदू सदस्य हैं। पूरे राज्य में यह समिति अपने आप में अनोखी है। इसकी चर्चा दूर- दूर तक होती है। साथ ही यहां से पूरे विश्व में एक अच्छा संदेश जाता है। लोगों को यहां का तरीका खूब पसंद भी आता है। यहां पर धूम-धाम से माता की पूजा की जाती है। यहां का नजारा और हाल थोड़ा अलग है। समिति के सदस्य बताते है कि वह मुसलमानों के बिना इस जगह पर पूजा को मनाने के बारे में सोच भी नहीं सकते हैं। यहां की सफाई-सफाई से लेकर हर व्यवस्था को भी देखते है। पूजा समिति के मुसलमान यहां प्रसाद भी बांटते है। साथ ही अन्य अनुष्ठानों में भी भाग लेते हैं। यहां के मुसलमान बताते है कि वह अपने पूर्वजों की मान्यताओं के अनुसार चलते है। यहां वह हिन्दुओं की मदद करते हैं। इनके अनुसार यह इस्लाम की ओर सहिष्षुता का प्रतीक है। इसके तहत ही वह एक दूसरे की मदद करते हैं। यहां अलग-अलग जिलों के मुस्लिम कलाकार मंदिर और दूसरे जगर की कृतियों को अंतिम रुप भी देते हैं। यहां यह प्राथना और दान भी करते हैं।

    वहीं, इस साल यहां माता का पंडाल फूलों से सजने वाला है। कोलकाता की साड़ी यहां मां की प्रतिमा पर चढ़ाई जाएगी। यहां के कमेटी के सदस्य दिन और रात पूजा की तैयारी में जुटे रहते हैं। यहां आने वाले तीन रास्तों पर भाव्य तोरण का गेट बनाया जाएगा। साथ ही मस्जिद चौक के पास एक गेट बनाया जाएगा। दूसरा गेट यहां स्थित विवाह भावन के पास बनाया जाएगा। जबकि, तीसरा गेट मेन रोड में पूरब दिशा की ओर बनाया जाएगा। यहां भाव्य पंडाल का निर्माण किया जा रहा है।यह बेहद सुंदर भी दिखेगा, यहां रोशनी की भी बढ़िया व्यवस्था की जाएगी। मंदिर के आसपास एक छोटा सा मेला भी लगाया जा रहा है। इस कारण यहा सजावट पर विशेष रुप से ध्यान दिया जा रहा है।

    इसे भी पढ़ें ⇒डिजिटल युग में डिजिटल दिवाली मनाए

    जानकारी के अनुसार यहां पर मां की प्रतिमा इस बार मुख्य आकर्षण का केंद्र होगा। मंदिर को फूलों की माला और लाइट से खास रुप से सजाया जाएगा। पूजा के बाद कन्या पूजन
    भी होगा। साथ ही भंडारा का भी विशेष आयोजन किया जाएगा। यहां सैकड़ों की संख्या में कन्याओं का पूजा कर भेज का आयोजन किया जाएगा। मोहल्ले के स्थानीय लोग यहां के प्रसाद का ग्रहण करते हैं। इसको लेकर अभी से ही तैयारी शुरू कर दी गई है। इसकी तैयारी जारी है। साल 2021 से ही यहां माता की पूजा की जाती है। इसमें स्थानीय लोग बढ़ चढ़कर शामिल होते है। अल्पसंख्यक लोगों का यहां भरपूर सहयोग होता है। जो इस पूजा को यहां खास भी बनाता है।

    #begusrai #brotherhood #durgapuja #example #hindu #mandir #muslim #Muslim community #politics Bihar
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Md Asif Raza
    • Website

    I am working as a Creative Designer and also manage social media platform.

    Related Posts

    बिहार में आंखों की बेहतर इलाज सुविधा की ओर बड़ा कदम: REC देगी 11.56 करोड़

    March 9, 2026

    12,500 साल बाद लौटा डायर वुल्फ विज्ञान की जीत या प्रकृति से खिलवाड़?

    April 14, 2025

    महाकुंभ 2025 संपन्न

    February 27, 2025

    Comments are closed.

    Don't Miss
    टूरिज्म

    जब चार पीढ़ियां आईं एक मंच पर, भावुक हुआ पूरा राजस्थान

    By Shivani SrviastavaJune 4, 20260

    नागौर। राजस्थान अपनी सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक परंपराओं के लिए देश दुनिया में पहचान रखता…

    RECPDCL ने कर्नाटक की दो बड़ी ट्रांसमिशन परियोजनाएं निजी कंपनियों को सौंपी

    June 3, 2026

    Rajasthan In Summer : ‘राजस्थान इन समर’ अभियान की तैयारी तेज ! गर्मियों में भी पर्यटकों को लुभाएगा राजस्थान

    May 26, 2026

    हरियाणा के सरकारी स्कूलों में हाईटेक शिक्षा की एंट्री, आरईसी देगा 1.40 करोड़

    May 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Powered by NM Media Solutions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.