Close Menu
Uday Sarvodaya
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uday Sarvodaya
    • राजनीति
    • समाज
    • शख़्सियत
    • शिक्षा
    • सेहत
    • टूरिज्म
    • कॉर्पोरेट
    • साहित्य
    • Video
    • eMagazine
      • 2026
      • 2025
      • 2024
      • 2023
      • 2022
      • 2021
      • 2020
      • 2019
      • 2018
      • 2017
      • 2016
    Uday Sarvodaya
    छत्तीसगढ़ के साहित्य जगत के लिए नए साल की बड़ी खुशखबरी, ‘विश्व हिंदी दिवस’ पर डॉ राजाराम को मिला शीर्ष सम्मान
    साहित्य

    छत्तीसगढ़ के साहित्य जगत के लिए नए साल की बड़ी खुशखबरी, ‘विश्व हिंदी दिवस’ पर डॉ राजाराम को मिला शीर्ष सम्मान

    Chetan PalBy Chetan PalJanuary 11, 2024Updated:January 13, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रसिद्ध अभिनेता आशुतोष राणा, अमेरिकी दूतावास के ग्रेग पार्डो, डॉ राजेंद्र प्रताप सिंह तथा डॉ. सुदर्शना द्विवेदी के साथ बस्तर के डॉ राजाराम त्रिपाठी का हुआ सम्मान,

    इस नये साल की शुरुआत छत्तीसगढ़ के लिए कई मायनो में महत्वपूर्ण तथा शुभ रही है। छत्तीसगढ़ प्रदेश तथा विशेष रूप से छत्तीसगढ़ के साहित्य जगत के लिए यह एक बड़ी खुशखबरी है कि ‘विश्व हिंदी दिवस की पावन अवसर पर मुंबई हिंदी पत्रकार संघ के तत्वावधान में मुंबई बांद्रा के उत्तर भारतीय भवन में आयोजित एक भव्य समारोह में बस्तर छत्तीसगढ़ बस्तर कोंडागांव की वरिष्ठ साहित्यकार डॉ राजाराम त्रिपाठी को उनके दीर्घकालिक विशिष्ट साहित्य सेवा के लिए देश की पांच चुनिंदा हस्तियों प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा, भारत के अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता ग्रेग पार्डो, राजेंद्र प्रताप सिंह चेयरमैन योगायतन ग्रुप, तथा वरिष्ठ पत्रकार कहानीकार डॉ. सुदर्शना द्विवेदी के साथ सम्मानित किया गया। यहां यह रेखांकित किया जाना भी प्रासंगिक होगा कि डॉ. त्रिपाठी को हाल ही में बस्तर के आदिवासी गांवों में ‘गांडा समुदाय की परंपरागत चिकित्सा पद्धति’ पर महत्वपूर्ण दीर्घकालिक शोध-प्रबंध पर डॉक्टर की उपाधि प्रदान की गई है। गांडा जाति पर किए गए इस नवीन शोध को इस दिशा में मील का पत्थर माना जा रहा है।

    इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजस्व मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ,कौशल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा एवं सांसद मनोज कोटक, विधायक राजहंस जी भूतपूर्व गृहमंत्री कृपाशंकर जी, उत्तर भारतीय महासंघ के अध्यक्ष संतोष सिंह जी,अमरजीत सिंह आचार्य त्रिपाठी के करकमलों से इन हस्तियों को विशिष्ट-पदक तथा शाल व अंगवस्त्रम से सम्मानित किया गया। 4:00 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम की शुरुआत प्रसिद्ध लोक गायक सुरेश शुक्ला के सरस्वती आवाहन गीत से की गई। आशुतोष राणा अपने ओजस्वी उद्बोधन के बाद सभी की फरमाइश पर श्री कृष्णा पर लिखी अपनी लोकप्रिय कविता भी सुनाई‌। आशुतोष राणा ने कहा कि वह भी जैविक तथा हर्बल खेती करने को इच्छुक हैं, उन्होंने डॉक्टर त्रिपाठी से उनकी हर्बल खेती देखने कोंडागांव आने की का वादा भी किया।सम्मानित किए गए अमेरिकी दूतावास के काउंसलर ग्रेग पार्डो ने सधी हुई त्रुटिहीन हिंदी में भाषण देकर सभी को चौंका दिया।

    इस अवसर पर डॉक्टर राजाराम त्रिपाठी ने मंच से ललकारते हुए चेताया कि हिंदी को लेकर देश के राजनेताओं की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है और यह देश का दुर्भाग्य ही है कि हिंदी और देश के किसान दोनों ही देश का सबसे बड़े पक्ष/मेजोरिटी होने के बावजूद समान रूप से उपेक्षित हैं,दीर्घकालिक व्यापक देश हित में इस स्थिति को जल्द से जल्द बदलना होगा। मंचस्थ तथा देशभर से पधारे विद्वानों ने करतल ध्वनि से डॉक्टर त्रिपाठी के कथन का समर्थन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष आदित्य दुबे, महासचिव विजय सिंह कौशिक राजकुमार सिंह,अखिलेश मिश्रा,दिनेश सिंह, सुरेंद्र मिश्रा, सोनू श्रीवास्तव, कप्तान माली, महेशचंद्र शर्मा, बलवंत सिंह ,रमाकांत सिंह,मुकेश सेठ ,ओम प्रकाश सिंह चौहान, मिथिलेश सिंह, दीपक सिंह आदि की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। अंत में संस्था के कोषाध्यक्ष सुरेंद्र मिश्रा द्वारा सार्थक शब्दों में सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

    #AshutoshRana #ChhattisgarhLiterature #DrRajaramTripathi #DrRajendraPratapSingh #DrSudarshanaDwivedi #WorldHindiDay
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Chetan Pal
    • Website

    Work as Creative designer and manage social media platform

    Related Posts

    स्पेस साइंस को आसान भाषा में समझाती ‘मून पे हनीमून’

    May 16, 2026

    जब सुर बने साधना…ध्रुपद की गूंज में डूबा जयपुर का संगीत मंच

    April 1, 2026

    दुर्लभ पांडुलिपियों के संरक्षण में अहम भूमिका निभाएंगी विख्यात इतिहासकार डॉ सय्यद मुबीन ज़ेहरा

    March 18, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    टूरिज्म

    2030 तक पर्यटन महाशक्ति बनने की राह पर राजस्थान, तैयार हुआ ब्लूप्रिंट

    By Shivani SrviastavaJune 23, 20260

    जयपुर। राजस्थान अपनी पारंपरिक पर्यटन छवि से आगे बढ़ते हुए अब एक आधुनिक, अनुभव-केंद्रित और…

    दिन में स्कूल के शिक्षक, शाम को गरीब बच्चों के सपनों के सारथी ! जानिए मकसूद अहमद की प्रेरक कहानी

    June 20, 2026

    जब चार पीढ़ियां आईं एक मंच पर, भावुक हुआ पूरा राजस्थान

    June 4, 2026

    RECPDCL ने कर्नाटक की दो बड़ी ट्रांसमिशन परियोजनाएं निजी कंपनियों को सौंपी

    June 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Powered by NM Media Solutions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.