Close Menu
Uday Sarvodaya
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uday Sarvodaya
    • राजनीति
    • समाज
    • शख़्सियत
    • शिक्षा
    • सेहत
    • टूरिज्म
    • कॉर्पोरेट
    • साहित्य
    • Video
    • eMagazine
    Uday Sarvodaya
    साहित्य सम्पदा द्वारा सम्मान समारोह एवं काव्य-गोष्ठी का आयोजन
    साहित्य

    साहित्य सम्पदा द्वारा सम्मान समारोह एवं काव्य-गोष्ठी का आयोजन

    Md Asif RazaBy Md Asif RazaNovember 11, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    साहित्य सम्पदा द्वारा जनता कालोनी के देवी चौंक पर सम्मान समारोह एवं काव्य-गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध रंगकर्मी एवं हाइफ़ा हरियाणा के अध्यक्ष जनार्दन शर्मा ने की एवं मुख्यातिथि गाँव अमरगढ़ नरवाना से पधारे वरिष्ठ साहित्यकार राजकुमार नैन रहे। मंच संचालन साहित्य सम्पदा के सह सम्पादक डॉक्टर चन्द्र दत्त शर्मा ने किया।

    इसे भी पढ़ें=गौतम लाहिरी पैनल की बंपर जीत, प्रेस क्लब ऑफ इंडिया चुनाव में इतिहास रचा!

    कार्यक्रम में गुरुग्राम के प्रसिद्ध ग़ज़लकार एवं प्रसिद्ध त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉक्टर गुरविंदर बांगा को ‘सरती देवी मित्तल स्मृति सम्मान’ वर्ष 2024 प्रदान किया गया। डॉक्टर गुरविंदर बांगा का परिचय साहित्य सम्पदा के सम्पादक एवं प्रकाशक पवन मित्तल ने पढ़ा। भिवानी के प्रसिद्ध गीतकार विकास यशकीर्ति को ‘माता इन्द्रा स्वप्न स्मृति सम्मान’ वर्ष 2024 साहित्य सम्पदा के संरक्षक एवं प्रज्ञा साहित्यिक मंच के अध्यक्ष डॉक्टर मधुकांत द्वारा प्रदान किया गया। विकास यशकीर्ति का परिचय साहित्य सम्पदा के सह सम्पादक डॉक्टर चन्द्र दत्त शर्मा ने पढ़ा।

    इस अवसर हरियाणा के विभिन्न जिलों से पधारे रचनाकारों ने श्रोताओं को काव्यपाठ से भाव विभोर किया। गुरुग्राम से प्रसिद्ध ग़ज़लकार डॉक्टर गुरविंदर बांगा , झज्जर से वरिष्ठ ग़ज़लकार खेमचंद सहगल , डॉक्टर गौरी अरोड़ा , हरियाणवी ग़ज़लकार राजबीर खोरड़ा , परीक्षित दुजाना , युवा ग़ज़लकार जयसिंह ‘जीत’, बहादुरगढ़ से डॉक्टर मंजीत भारतीय , सोनू कौशल समीर, जींद से युवा साथी राम जीन्दिया , वरिष्ठ साहित्यकार राजकुमार नैन , युवा साहित्यकार आजाद सिंह आजाद , भिवानी से वरिष्ठ साहित्यकार डॉक्टर मनोज भारत , ग़ज़लकार विकास नसीब , विनोद आचार्य , महेन्द्र सागर , गीतकार विकास यशकीर्ति , हांसी से सागरनामा साहित्य मंच के संस्थापक ग़ज़लकार सुरेन्द्र सागर , रोहतक से वरिष्ठ साहित्यकार डॉक्टर मधुकांत ,प्रोफेसर शामलाल कौशल , प्रसिद्ध रंगकर्मी जनार्दन शर्मा ,डॉक्टर रमाकांता शर्मा , बृजबाला गुप्ता , लोककवि रामधारी खटकड़ ,बलबीर ढाका ,डॉक्टर चन्द्र दत्त शर्मा ,पवन मित्तल ,डॉक्टर राम अवतार शर्मा , मास्टर सुनील कुमार ,लोककवि रघबीर शर्मा , पवन गहलोत ,डॉक्टर विपिन गुप्त , रश्मि श्री ,डॉक्टर वेदप्रकाश श्योराण , संदीप शर्मा ,राजेश कौशिक , सोनीपत से रोहित नरवाल घड़वाल , रविना घड़वाल , ग़ज़लकार शकील जठेड़ी एवं कुमार गर्व ने काव्यपाठ किया। इसके अलावा मीनू मित्तल ने भजन की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर सिमरन मित्तल , साहिल मित्तल , कन्हैयालाल गोयल ,सुनीता गोयल एवं बिंदिया गोयल विशेष रूप से उपस्थित रहे। अध्यक्षीय उद्बोधन के बाद पवन मित्तल ने सभी का धन्यवाद किया। भोजन उपरांत कार्यक्रम का समापन हुआ। ग़ज़लकार डॉक्टर गुरविंदर बांगा एवं गीतकार विकास यशकीर्ति को सभी ने सम्मानित होने पर बधाई दी।

    #Colourist #Dr Chandra Dutt Sharma #Dr Gurvinder Banga #Haryana #Literary Conference #Literary heritage #Literary Program #Literature #Mata Indra Swapna Smriti Samman 2024 #Music and Literature
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Md Asif Raza
    • Website

    I am working as a Creative Designer and also manage social media platform.

    Related Posts

    विश्व पुस्तक मेले में सैनिकों ने सबका ध्यान खींचा

    January 13, 2026

    लो जी! गधा प्रामाणिक शुद्ध हुआ

    February 27, 2025

    अमूल्य है प्रेम

    February 18, 2025

    Comments are closed.

    Don't Miss
    टूरिज्म

    ITB Berlin में गूंजा राजस्थान! विरासत के साथ विश्व मंच पर दमदार दस्तक

    By Shivani SrviastavaMarch 3, 20260

    जयपुर। विश्व के सबसे बड़े पर्यटन व्यापार मेले आईटीबी बर्लिन-2026 का शुभारम्भ मंगलवार को जर्मनी…

    8 कमरे–24 बेड की छूट: राजस्थान में होमस्टे खोलना हुआ आसान

    February 22, 2026

    मरू महोत्सव: रेगिस्तान की आत्मा का सार्वजनिक उत्सव

    February 2, 2026

    विश्व पुस्तक मेले में सैनिकों ने सबका ध्यान खींचा

    January 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Powered by NM Media Solutions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.