Close Menu
Uday Sarvodaya
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uday Sarvodaya
    • राजनीति
    • समाज
    • शख़्सियत
    • शिक्षा
    • सेहत
    • टूरिज्म
    • कॉर्पोरेट
    • साहित्य
    • Video
    • eMagazine
      • 2026
      • 2025
      • 2024
      • 2023
      • 2022
      • 2021
      • 2020
      • 2019
      • 2018
      • 2017
      • 2016
    Uday Sarvodaya
    राजस्थान में घरेलू पर्यटन का नया स्वर्णिम युग
    टूरिज्म

    राजस्थान में घरेलू पर्यटन का नया स्वर्णिम युग

    Uday SarvodayaBy Uday SarvodayaApril 2, 2025Updated:April 2, 2025No Comments5 Mins Read
    rajsthan
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जयपुर। राजस्थान में रोड ट्रिप टूरिज्म का चलन तेजी से बढ़ा है। बेहतर सड़क सुविधाओं और शानदार राजमार्गों ने यात्रा को आसान बना दिया है। अब पर्यटक अपनी कारों और बाइक्स से लॉन्ग ड्राइव का आनंद लेने के लिए जयपुर-जैसलमेर, उदयपुर-माउंट आबू, रणथंभौर-कुम्भलगढ़ जैसे लोकप्रिय रूट को प्राथमिकता दे रहे हैं।

    पर्यटन सचिव रवि जैन का कहना है कि राजस्थान अपने विविध पर्यटन उत्पादों, आधुनिक बुनियादी ढांचे और सरकार की दूरदर्शी नीतियों के कारण घरेलू यात्रियों की पहली पसंद बनता जा रहा है। रोड ट्रिप टूरिज्म, कॉन्सर्ट टूरिज्म, वीकेंड गेटवे, धार्मिक पर्यटन और एमआईसीई इवेंट्स के बढ़ते प्रभाव से प्रदेश का पर्यटन उद्योग लगातार नई बुलंदियों को छू रहा है।

    राजस्थान का पर्यटन काफी विविधता लिए हुए है। यही कारण है कि राजस्थान ने एक बार फिर घरेलू पर्यटन के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। नए साल के शुरूआती दौर में ही पिछले दो महीनों जनवरी व फरवरी में तकरीबन 3,78,19,977 तीन करोड़ अठहत्तर लाख उन्नीस हजार नौ सौ सत्ततर घरेलू पर्यटक राजस्थान घूमने आ चुके हैं। जबकि पिछले साल 2024 प्रदेश में 23 करोड़ से अधिक घरेलू पर्यटकों ने भ्रमण किया, जो यह दर्शाता है कि राजस्थान अब वर्षभर पर्यटन के लिए आदर्श बन चुका है। समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक किले, प्राकृतिक सौंदर्य और आधुनिक सुविधाओं के समावेश ने इसे घरेलू यात्रियों की पहली पसंद बना दिया है।

    हाल में इंडिया टुडे सर्वेक्षण और पुरस्कार- 2025 समारोह में राजस्थान में जयपुर जिले के आमेर किले को बेस्ट हेरिटेज श्रेणी (सर्वश्रेष्ठ विरासत गंतव्य श्रेणी) में, कुंभलगढ़ को बेस्ट माउंटेन डेस्टिनेशन श्रेणी (सर्वश्रेष्ठ पर्वतीय गंतव्य श्रेणी) तथा बीकानेर को बेस्ट कलीनेरी डेस्टीनेशन श्रेणी (सर्वश्रेष्ठ पाक-कला) श्रेणी में तीन पुरस्कार दिए गए। पर्यटन सचिव जैन का कहना है कि राजस्थान, एक ऐसा राज्य जहां हर यात्रा एक नई कहानी बुनती है, और हर यात्री एक अविस्मरणीय अनुभव के साथ लौटता है।

    rajsthan

    पर्यटन सचिव रवि जैन के अनुसार, राजस्थान अब पूरे साल पर्यटन का केंद्र बना हुआ है। सरकार पर्यटन स्थलों के समग्र विकास पर जोर दे रही है, जिससे पर्यटकों को बेहतरीन सुविधाएं मिल सकें। घरेलू यात्रियों के बदलते ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए धार्मिक पर्यटन, वीकेंड गेटवे, एडवेंचर टूरिज्म और विलेज टूरिज्म को बढ़ावा दिया जा रहा है। उनका कहना है कि प्रदेश के प्रत्येक जिले में नए पर्यटन स्थलों को चिन्हित कर उनका विकास किया जा रहा है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़े हैं और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है। राज्य सरकार पर्यटन के सभी पहलुओं को समाहित करते हुए इसे नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

    पर्यटन के नए ट्रेंड: धार्मिक पर्यटन और वीकेंड गेटवे की बढ़ती मांग
    कोविड के बाद से घरेलू पर्यटन में नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है। धार्मिक पर्यटन और वीकेंड गेटवे की लोकप्रियता में जबरदस्त वृद्धि हुई है। चार धाम यात्रा, शिल्पग्राम पर्यटन, आयुर्वेदिक व वेलनेस टूरिज्म, ईको-टूरिज्म और विलेज टूरिज्म जैसे नए थीम पर आधारित यात्राएं तेजी से बढ़ रही हैं।

    बुनियादी सुविधाओं में सुधार: हर यात्री के लिए आरामदायक यात्राः-
    पर्यटन विभाग द्वारा प्रदेश में बुनियादी सुविधाओं को लगातार बेहतर बनाया जा रहा है। होटलों में बेहतरीन सेवाओं का विस्तार किया गया है, और पर्यटन स्थलों तक पहुंच को सुगम बनाने के लिए सड़क, परिवहन और गाइड सेवाओं को उच्च स्तर पर विकसित किया गया है।

    रवि जैन बताते हैं, विभाग द्वारा पर्यटन स्थलों पर स्वच्छता, पेयजल, पार्किंग और अन्य आवश्यक सुविधाओं का विस्तार किया है। इसके अलावा, होम-स्टे और हेरिटेज प्रॉपर्टीज को भी बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे पर्यटकों को राजस्थान की पारंपरिक जीवनशैली का अनुभव हो सके।

    एमआईसीई और कॉन्सर्ट टूरिज्म में नई संभावनाएंः-
    राजस्थान मीटिंग, इन्सेंटिव कॉन्फ्रेंस व एग्जीबिश्नस ( एमआईसीई) टूरिज्म के क्षेत्र में भी उभरता हुआ डेस्टिनेशन बन रहा है। बड़े कॉर्पोरेट इवेंट, बिजनेस समिट और इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस राजस्थान के विभिन्न शहरों में आयोजित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही, राजस्थान अब कॉन्सर्ट टूरिज्म का भी हब बन रहा है जो युवा यात्रियों को आकर्षित कर रहा है।

    कला-संस्कृति और वन विभाग का समन्वय: पर्यटन को नया आयाम
    राजस्थान में पर्यटन, कला-संस्कृति, पुरातत्व और वन विभाग एक साथ मिलकर राज्य के पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं। स्थानीय लोक कलाकारों, पारंपरिक हस्तशिल्प कारीगरों और स्थानीय उत्पादों को पर्यटन से जोड़ा गया है, जिससे पर्यटक न केवल राजस्थान की समृद्ध विरासत को देख पाते हैं बल्कि उसे अनुभव भी कर सकते हैं। रवि जैन कहते हैं, पर्यटन विभाग का प्रयास है कि राजस्थान सिर्फ पर्यटन स्थल न रहे, बल्कि हर यात्री को यहां एक अनोखा अनुभव मिले। यहां कला, संस्कृति और वन्यजीवन को पर्यटन के साथ जोड़ा गया है, जिससे पर्यटकों को और भी अनूठी यात्राओं का अवसर मिल सके।

    राजस्थान सरकार की प्रतिबद्धताः-
    पर्यटन सचिव रवि जैन के अनुसार राज्य सरकार और उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी पर्यटन संवर्धन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। केंद्र सरकार के विजन और राज्य सरकार के मिशन का संयोजन राजस्थान के पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक ले जा रहा है। रवि जैन कहते हैं, राजस्थान पर्यटन को वैश्विक स्तर पर ले जाने के लिए हम नई रणनीतियों पर काम कर रहे हैं। डिजिटल प्रचार, इन्फ्लूएंसर मार्केटिंग, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जाने वाले ट्रेवल मार्ट व ट्रेड फेयर्स में सक्रिय भागीदारी और पर्यटन उत्पादों के विविधता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

    #AdventureTourism #jaipur #rajsthan
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Uday Sarvodaya
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Pinterest
    • Instagram
    • Tumblr
    • LinkedIn

    समाचार पत्र-पत्रिकाओं (Paper-Magazine) की भीड़ से अलग बहुजन हित व सर्वोदय की आवाज़ उठाने की एक पहल.

    Related Posts

    जब चार पीढ़ियां आईं एक मंच पर, भावुक हुआ पूरा राजस्थान

    June 4, 2026

    Rajasthan In Summer : ‘राजस्थान इन समर’ अभियान की तैयारी तेज ! गर्मियों में भी पर्यटकों को लुभाएगा राजस्थान

    May 26, 2026

    घूमने से कमाई तक ! छत्तीसगढ़ में पर्यटन का बदलता चेहरा

    April 23, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    टूरिज्म

    जब चार पीढ़ियां आईं एक मंच पर, भावुक हुआ पूरा राजस्थान

    By Shivani SrviastavaJune 4, 20260

    नागौर। राजस्थान अपनी सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक परंपराओं के लिए देश दुनिया में पहचान रखता…

    RECPDCL ने कर्नाटक की दो बड़ी ट्रांसमिशन परियोजनाएं निजी कंपनियों को सौंपी

    June 3, 2026

    Rajasthan In Summer : ‘राजस्थान इन समर’ अभियान की तैयारी तेज ! गर्मियों में भी पर्यटकों को लुभाएगा राजस्थान

    May 26, 2026

    हरियाणा के सरकारी स्कूलों में हाईटेक शिक्षा की एंट्री, आरईसी देगा 1.40 करोड़

    May 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Powered by NM Media Solutions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.