Close Menu
Uday Sarvodaya
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uday Sarvodaya
    • राजनीति
    • समाज
    • शख़्सियत
    • शिक्षा
    • सेहत
    • टूरिज्म
    • कॉर्पोरेट
    • साहित्य
    • Video
    • eMagazine
      • 2026
      • 2025
      • 2024
      • 2023
      • 2022
      • 2021
      • 2020
      • 2019
      • 2018
      • 2017
      • 2016
    Uday Sarvodaya
    राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय सिनेमा का प्रमुख केंद्र बनने की राह पर राजस्थान
    टूरिज्म

    राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय सिनेमा का प्रमुख केंद्र बनने की राह पर राजस्थान

    NM Media SolutionsBy NM Media SolutionsJanuary 29, 2025Updated:January 29, 2025No Comments6 Mins Read
    Rajasthan-Tourism
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    • पिछले एक साल में राजस्थान में 61 वेब सीरीज, डॉक्यूमेंट्री फिल्म, विज्ञापन फिल्म, फीचर फिल्म, टीवी शो, टीवी सीरियल और म्यूजिकल वीडियो की शूटिंग हुई
    • दिया कुमारी का मानना है कि 8-9 मार्च को आयोजित किए जाने वाला आईफा का सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन राजस्थान के लिए एक ऐतिहासिक मौका है
    • चित्तौड़गढ़ किले में फिल्माया गया गाइड फिल्म का गीत ‘आज फिर जीने की तमन्ना है’ और आमेर के शीश महल में फिल्म मुगल-ए-आजम फिल्म के गीत व फिल्मांकन के किस्से फिल्मी दुनिया के साथ ही राजस्थान आने वाले हर पर्यटक की जुबां पर रहते हैं

    जयपुर: पिछले एक साल में राजस्थान में 61 वेब सीरीज, डॉक्यूमेंट्री फिल्म, विज्ञापन फिल्म, फीचर फिल्म, टीवी शो, टीवी सीरियल और म्यूजिकल वीडियो की शूटिंग हुई है। जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, सीकर, नागौर, अजमेर, और शेखावाटी जैसे क्षेत्र निर्माता-निर्देशकों की पहली पसंद बने हुए हैं। बॉलीवुड के गोल्डन ईरा से लेकर वर्ष-2025 में भी राजस्थान का जादू बॉलीवुड व हॉलीवुड के निर्माताओं और निर्देशकों की पहली पसंद बना हुआ है। चित्तौड़गढ़ किले में फिल्माया गया गाइड फिल्म का गीत ‘आज फिर जीने की तमन्ना है’ और आमेर के शीश महल में फिल्म मुगल-ए-आजम फिल्म के गीत व फिल्मांकन के किस्से फिल्मी दुनिया के साथ ही राजस्थान आने वाले हर पर्यटक की जुबां पर रहते हैं। राजस्थान की खासियत सिर्फ इसके महल और किले ही नहीं, बल्कि यहां की संस्कृति, लोक परंपराएं और मेहमाननवाजी भी हैं, जो फिल्म निर्माताओं को बार-बार यहां खींच लाती हैं।

    Diya-Kumari
    दिया कुमारी, उपमुख्यमंत्री, राजस्थान

    पर्यटन सचिव रवि जैन के अनुसार उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का मानना है कि राजस्थान ने अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन नीतियों के जरिए फिल्म निर्माताओं को आकर्षित किया है। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का कहना है कि राज्य सरकार का प्रयास है कि सरकारी नीतियां इस प्रकार बनाई जाएं जिसका लाभ जिनके लिए नीति बनाई गई है उन्हें हो, इसी सोच के तहत काम किया जा रहा है। दिया कुमारी का मानना है कि 8-9 मार्च को आयोजित किए जाने वाला आईफा का सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन राजस्थान के लिए एक ऐतिहासिक मौका है,इस आयोजन का जयपुर में होना न केवल भारतीय सिनेमा के लिए, बल्कि राजस्थान के लिए भी गर्व की बात है। यह राज्य की सांस्कृतिक धरोहर और पर्यटन को वैश्विक मंच पर ले जाने का एक बेहतरीन अवसर होगा। इस आयोजन से न केवल जयपुर बल्कि राज्य के अन्य पर्यटन स्थलों को भी अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलेगी। स्थानीय कलाकारों, शिल्पकारों और सांस्कृतिक समूहों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य के पर्यटन, होटल, फिल्म निर्माण और अन्य संबंधित क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर उत्पन्न होंगे। यह राज्य की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देगा। उपमुख्यमंत्री का मानना है कि राजस्थान सरकार की फिल्म पर्यटन नीति, स्थानीय प्रशासन का सहयोग और राज्य की सांस्कृतिक समृद्धि ने इसे फिल्म निर्माताओं के लिए एक आदर्श स्थान बना दिया है। पिछले एक साल में शूट हुई फिल्मों और आगामी आईफा के आयोजन से यह साफ है कि राजस्थान अब न केवल भारतीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय सिनेमा का प्रमुख केंद्र बनने की राह पर है।

    Ravi-Jain
    रवि जैन, पर्यटन सचिव, राजस्थान

    पर्यटन सचिव रवि जैन के अनुसार, राजस्थान की फिल्म पर्यटन नीति और अनुकूल माहौल ने शूटिंग को आसान और सुविधाजनक बनाया है। हम फिल्म निर्माताओं को हर संभव सहायता प्रदान करते हैं, जिससे यहां शूटिंग के लिए बड़ी संख्या में प्रोजेक्ट्स आ रहे हैं। राज्य की फिल्म पर्यटन नीति के तहत प्रोत्साहन राशि, टैक्स में छूट और अन्य सुविधाएं दी जाती हैं। इसी कारण पिछले एक साल में 61 प्रोजेक्ट्स यहां शूट किए गए। पिछले एक वर्ष में राजस्थान में हुई प्रमुख शूटिंग्स के बारे में उपनिदेशक दलीप सिंह राठौड़ ने बताया कि राजस्थान में शूटिंग करने वाले निर्माताओं को न केवल बेहतरीन लोकेशन मिलती हैं, बल्कि प्रशासन की ओर से हर संभव मदद दी जाती है।

    Daleep-Singh-Rathore
    दलीप सिंह राठौड़, उपनिदेशक, पर्यटन विभाग

    एक साल के भीतर राजसस्थान में हुई शूटिंग
    वेब सीरीज: फ्रीडम ऑफ मिडनाइट (जयपुर), दिल्ली क्राइम सीजन 3(झुंझुनू, सीकर), मॉड’(जयपुर), नीट (कोटा), को-एड(जोधपुर), लॉस मोंटानेर (जयपुर), फ्रीडम एट मिडनाइट (जोधपुर)
    डॉक्यूमेंट्री फिल्मेंः सेकाई सन (द वर्ल्ड हेरिटेज)(जयपुर),क्रूज़िंग विद सुसान कालमैन – इंडिया एंड द गोल्डन ट्रायंगल समरी(जयपुर), साइक्लिंग फॉर लव(जोधपुर)
    विज्ञापन फिल्मेंः ह्युंडई भारत(जयपुर), गुड हार्ले डेविडसन(जयपुर), ऑरेलिया क्लोथ्स(जयपुर),एमजी शूट एंड इवेंट (एमजी साइबरस्टर) (जयपुर ग्रामीण), कास्ट्रोल ऑयल(जोधपुर), टीवीएस लाइफस्टाइल शूट (जयपुर) ओडी कलेक्टिव(जोधपुर), नंद घर(जयपुर), डायरेक्टर इलायची(नागौर)
    टीवी शोः क्राइम पेट्रोल (जयपुर), पेकिंग एक्सप्रेस (जयपुर, अजमेर, जोधपुर), प्यार टेस्टिंग (जयपुर), दिल को तुमसे प्यार हुआ (जोधपुर) टीवी सीरियलः त्रिवेणी(जयपुर), दुर्गा(जोधपुर)
    फीचर फिल्मेंः खेल खेल में (उदयपुर), हिट द थर्ड केस(जयपुर, झुंझुनू), हीशी (संभावित नाम)(जयपुर), जॉली एलएलबी-3 (अजमेर), सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी(जयपुर, उदयपुर), मोठी सेठानी(झुंझुनू), अस्थि कलश(जयपुर), लंदन ठुमकदा(जयपुर), 120 बहादुर(झुंझुनू), मुरदाबाद (जयपुर), कूर्जा(जयपुर), रू-ब-रू (जोधपुर), कुली(जयपुर ग्रामीण), सफेद(कोटा), एनबीके 109 (जयपुर), मुक्क गई फिल्म डब्बी छो यारो(झुंझुनू), डीजे मारवाड़ (जोधपुर), तेरे बिना (अजमेर), हुकुम (राजस्थानी फिल्म)(जोधपुर), कोरोलेक ऑफ माय लव (जोधपुर), रेड 2 (नागौर, जोधपुर)
    म्यूजिक वीडियो : वे रांझणा (जोधपुर), राम जी (जयपुर), मिलन (जयपुर), प्यार की हद (जोधपुर)

    बॉलीवुड की प्रमुख तीस फिल्में जिनका रहा राजस्थान से नाता
    1. बाजीराव मस्तानी – आमेर पैलेस,जयपुर
    2. धनक (2016) – जैसलमेर
    3. जोधा अकबर – आमेर किला, आमेर
    4. बजरंगी भाईजान – मंडावा, झुंझुनू
    5. बद्रीनाथ की दुल्हनिया – घटोत्कच सर्कल, किशोर सागर झील, सेवन वंडर्स पार्क
    6. बोल बच्चन – चोमू पैलेस, जयपुर
    7. गोलियों की रासलीला राम-लीला – उदयपुर
    8. हाईवे – बीकानेर
    9. खूबसूरत – लक्ष्मी निवास, बीकानेर
    10. पीके – मंडावा, झुंझुनू
    11. डोर – मेहरानगढ़ किला, जोधपुर
    12. पहेली – झुंझुनू
    13. प्रेम रतन धन पायो – उदयपुर
    14. रंग दे बसंती – नाहरगढ़ किला, जयपुर
    15. शुद्ध देसी रोमांस – मेहरानगढ़ किला, जोधपुर और जौहरी बाजार, जयपुर
    16. ये जवानी है दीवानी – बागोर की हवेली, उदयपुर
    17. भूल भुलैया – सिटी पैलेस, जयपुर
    18. बड़े मियां छोटे मियां – सिटी पैलेस, जयपुर
    19. वीर – जयपुर और बीकानेर
    20. नमस्ते लंदन – अजमेर दरगाह
    21. हम दिल दे चुके सनम – बड़ा बाग, जैसलमेर
    22. हम साथ-साथ हैं – जोधपुर
    23. गाइड – उदयपुर और चित्तौड़गढ़
    24. करण अर्जुन – अलवर और पुष्कर
    25. बादशाहो – जोधपुर
    26. बॉर्डर – बीकानेर और जोधपुर
    27. दिल्ली 6 – सांभर
    28. मुगल-ए-आजम – शीश महल, जयपुर
    29. मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी – जयपुर, जोधपुर, अलसीसर (झुंझुनू) और बीकानेर
    30. परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण – पोखरण, जैसलमेर

    #diya kumari #Rajasthan Tourism Daleep Singh Rathore Ravi Jain
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    NM Media Solutions

    Related Posts

    जब चार पीढ़ियां आईं एक मंच पर, भावुक हुआ पूरा राजस्थान

    June 4, 2026

    Rajasthan In Summer : ‘राजस्थान इन समर’ अभियान की तैयारी तेज ! गर्मियों में भी पर्यटकों को लुभाएगा राजस्थान

    May 26, 2026

    घूमने से कमाई तक ! छत्तीसगढ़ में पर्यटन का बदलता चेहरा

    April 23, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    टूरिज्म

    जब चार पीढ़ियां आईं एक मंच पर, भावुक हुआ पूरा राजस्थान

    By Shivani SrviastavaJune 4, 20260

    नागौर। राजस्थान अपनी सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक परंपराओं के लिए देश दुनिया में पहचान रखता…

    RECPDCL ने कर्नाटक की दो बड़ी ट्रांसमिशन परियोजनाएं निजी कंपनियों को सौंपी

    June 3, 2026

    Rajasthan In Summer : ‘राजस्थान इन समर’ अभियान की तैयारी तेज ! गर्मियों में भी पर्यटकों को लुभाएगा राजस्थान

    May 26, 2026

    हरियाणा के सरकारी स्कूलों में हाईटेक शिक्षा की एंट्री, आरईसी देगा 1.40 करोड़

    May 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Powered by NM Media Solutions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.