Close Menu
Uday Sarvodaya
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uday Sarvodaya
    • राजनीति
    • समाज
    • शख़्सियत
    • शिक्षा
    • सेहत
    • टूरिज्म
    • कॉर्पोरेट
    • साहित्य
    • Video
    • eMagazine
    Uday Sarvodaya
    राजस्थान पर्यटन को ओटीएम 2025 में ‘बेस्ट क्रिएटिव फिल्म अवार्ड’ से नवाजा गया
    टूरिज्म

    राजस्थान पर्यटन को ओटीएम 2025 में ‘बेस्ट क्रिएटिव फिल्म अवार्ड’ से नवाजा गया

    Uday SarvodayaBy Uday SarvodayaFebruary 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई। राजस्थान पर्यटन को मुंबई में आयोजित आउटबाउंड ट्रैवल मार्ट (ओटीएम) 2025 में ‘बेस्ट क्रिएटिव फिल्म अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार राजस्थान पर्यटन की रचनात्मक फिल्म ‘रोमांस ऑफ राजस्थान’ को दिया गया, जो राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर, प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यटन संभावनाओं को दर्शाती है। यह अवार्ड राजस्थान पर्यटन के संयुक्त निदेशक श्री दलीप सिंह राठौड़ और संयुक्त निदेशक सीमा यादव द्वारा प्राप्त किया गया।

     

    राजस्थान पर्यटन विभाग के कमिश्वर श्री विजयपाल सिंह ने यह अवार्ड मिलने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि ओटीएम 2025 हमारे लिए एक महत्वपूर्ण मंच है, जहां हम राज्य की नई पर्यटन नीतियों, पर्यटकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं और नए स्थलों की जानकारी साझा कर रहे हैं। इस अवार्ड को प्राप्त करना हमारे लिए गर्व की बात है और यह हमारी क्रिएटिव टीम के उत्कृष्ट कार्य को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि राजस्थान पर्यटन की रचनात्मक फिल्म ‘रोमांस ऑफ राजस्थान’ को यह पुरस्कार मिलने से राज्य की सांस्कृतिक और प्राकृतिक विविधता को एक नए स्तर पर पहचान मिली है। यह सफलता राज्य की पर्यटन रणनीति को और अधिक सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होगी।

    गौरतलब है कि ओटीएम 2025 का आयोजन 30 जनवरी से 1 फरवरी 2025 तक मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में किया गया था। इस ट्रैवल मार्ट में राजस्थान पर्यटन की विशेष भागीदारी रही, जिसमें पर्यटन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों सहित 20 से अधिक टूरिज्म एवं ट्रेड फेयर से जुड़े स्टेकहोल्डर्स ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

    #BestCreativeFilmAward #CulturalRajasthan #ExploreRajasthan #IncredibleRajasthan #OTM2025 #OTMAwards2025 #RajasthanHeritage #RajasthanTourismAward #RajasthanTravel #RajasthanVibes #VisitRajasthan
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Uday Sarvodaya
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Pinterest
    • Instagram
    • Tumblr
    • LinkedIn

    समाचार पत्र-पत्रिकाओं (Paper-Magazine) की भीड़ से अलग बहुजन हित व सर्वोदय की आवाज़ उठाने की एक पहल.

    Related Posts

    मैं जयपुर हूं… आज सिर्फ पर्यटन की बात करूंगा

    August 24, 2026

    दादा की डोर से राजू के हाथों तक, कठपुतली अभी जिंदा है…

    August 18, 2026

    किले-महल से लेकर झीलों तक… 18 देशों के क्रिएटर्स ने देखा राजस्थान का रंग

    August 14, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    कॉर्पोरेट

    आरईसीपीडीसीएल ने महाराष्ट्र की ट्रांसमिशन परियोजना की एसपीवी एमएसईटीसीएल को सौंपी

    By NM Media SolutionsSeptember 10, 20260

    नई दिल्ली। आरईसी पावर डेवलपमेंट एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड (आरईसीपीडीसीएल) ने महाराष्ट्र की एक महत्वपूर्ण राज्यांतर्गत…

    भारत के बॉन्ड बाजार में नई शुरुआत, आरईसी ने किया पहला टोकनाइज्ड कॉरपोरेट बॉन्ड पायलट

    September 7, 2026

    राजभाषा नीति के उत्कृष्ट कार्यान्वयन के लिए आरईसी को प्रथम पुरस्कार

    September 3, 2026

    आरईसी  को जीईईएफ ग्लोबल सीएसआर अवार्ड 2026 से किया गया सम्मानित

    August 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Powered by NM Media Solutions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.