Close Menu
Uday Sarvodaya
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uday Sarvodaya
    • राजनीति
    • समाज
    • शख़्सियत
    • शिक्षा
    • सेहत
    • टूरिज्म
    • कॉर्पोरेट
    • साहित्य
    • Video
    • eMagazine
    Uday Sarvodaya
    ब्रिटेन और भारत में चलेगी राजस्थान की ‘धरोहर बसें’
    टूरिज्म

    ब्रिटेन और भारत में चलेगी राजस्थान की ‘धरोहर बसें’

    NM Media SolutionsBy NM Media SolutionsSeptember 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Diya-Kumari-(2)
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जयपुर। राजस्थान के पर्यटन को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने जयपुर के अल्बर्ट हॉल संग्रहालय से फ्लिक्सबस की विशेष ब्रांडेड बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस पहल के साथ राजस्थान की संस्कृति, धरोहर और पर्यटन स्थलों को ब्रिटेन और भारत दोनों में नए तरह से पर्यटकों तक पहुंचाने का रास्ता खुल गया है।

    इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि राजस्थान सिर्फ महलों और किलों की भूमि नहीं, बल्कि जीवंत परंपराओं और विविध अनुभवों का घर है। राजस्थान की संस्कृति और धरोहर हमारी पहचान की आत्मा है। हम चाहते हैं कि दुनिया का हर यात्री इसे अनुभव करे। फ्लिक्सबस के साथ यह पहल राजस्थान के लिए चलते-फिरते राजदूत का काम करेगी। यह न केवल राज्य की पर्यटन छवि को मज़बूत करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि ब्रिटेन और भारत के यात्रियों के लिए यह पहल राजस्थान की यात्रा को और अधिक आकर्षक बनाएगी और राज्य को विश्व पर्यटन मानचित्र पर और भी प्रभावशाली ढंग से स्थापित करेगी। उन्होंने आगे  कहा कि राइजिंग राजस्थान के तहत उनकी म्यूनिख यात्रा के दौरान इस कॉन्सैप्ट का आईडिया क्रिएट हुआ और आज यह कॉन्सैप्ट धरातल पर आ चुका है। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार अपने पर्यटकों को वैश्विक स्तर की सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है।
    Diya-Kumari-(1)

    पर्यटन आयुक्त रुकमणी रियाड़ ने बताया की इस साझेदारी के तहत फ्लिक्सबस की विरासत-थीम वाली विशेष बसें ब्रिटेन के लंदन-कैम्ब्रिज मार्ग और भारत के देहरादून-हरिद्वार-दिल्ली-जयपुर मार्ग पर संचालित होंगी। इन बसों पर राजस्थान के ऐतिहासिक किलों और महलों की झलक दिखाई जाएगी। बसों पर लगाए गए क्यूआर कोड यात्रियों को सीधे राजस्थान पर्यटन की वेबसाइट से जोड़ेंगे, जिससे वे विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

    फ्लिक्सबस इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर सूर्या खुराना ने कहा कि यह साझेदारी पर्यटन- विरासत व संस्कृति को एक दूसरे से जोड़ने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि हम यात्रियों को सिर्फ एक यात्रा नहीं, बल्कि अनुभव देना चाहते हैं। राजस्थान की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर हमारे लिए प्रेरणा है और हम इसे वैश्विक यात्रियों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    इस पहल के अंतर्गत प्रचार अवधि के दौरान जयपुर आने वाले 100 फ्लिक्सबस यात्रियों को अल्बर्ट हॉल संग्रहालय में निःशुल्क प्रवेश मिलेगा। इसके साथ ही संयुक्त सोशल मीडिया कैम्पेन और यूजर जनरेटेड कंटेंट के जरिये इस साझेदारी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचारित किया जाएगा।

    #Deputy Chief Minister Diya Kumari #Rajasthan Tourism
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    NM Media Solutions

    Related Posts

    जापान में राजस्थान के कम चर्चित पर्यटन स्थलों और बौद्ध विरासत को लेकर बढ़ी रुचि

    September 25, 2026

    मैं जयपुर हूं… आज सिर्फ पर्यटन की बात करूंगा

    August 24, 2026

    दादा की डोर से राजू के हाथों तक, कठपुतली अभी जिंदा है…

    August 18, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    समाज

    निलाया किएओए टीम को मिला सोसायटी के बुजुर्गों का आशीर्वाद

    By NM Media SolutionsSeptember 30, 20260

    गाजियाबाद। मेरठ रोड निकटस्थ निलाया ग्रीन्स सोसायटी के बुजुर्गों ने नवनिर्वाचित एओए टीम का स्वागत…

    जापान में राजस्थान के कम चर्चित पर्यटन स्थलों और बौद्ध विरासत को लेकर बढ़ी रुचि

    September 25, 2026

    आरईसीपीडीसीएल ने महाराष्ट्र की ट्रांसमिशन परियोजना की एसपीवी एमएसईटीसीएल को सौंपी

    September 10, 2026

    भारत के बॉन्ड बाजार में नई शुरुआत, आरईसी ने किया पहला टोकनाइज्ड कॉरपोरेट बॉन्ड पायलट

    September 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Powered by NM Media Solutions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.