Close Menu
Uday Sarvodaya
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uday Sarvodaya
    • राजनीति
    • समाज
    • शख़्सियत
    • शिक्षा
    • सेहत
    • टूरिज्म
    • कॉर्पोरेट
    • साहित्य
    • Video
    • eMagazine
    Uday Sarvodaya
    आरईसीपीडीसीएल ने एचवीडीसी ट्रांसमिशन परियोजना की एसपीवी, राजस्थान पार्ट, पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड को अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड को सौंपा
    कॉर्पोरेट

    आरईसीपीडीसीएल ने एचवीडीसी ट्रांसमिशन परियोजना की एसपीवी, राजस्थान पार्ट, पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड को अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड को सौंपा

    Uday SarvodayaBy Uday SarvodayaJanuary 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आरईसी पावर डेवलपमेंट एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड (आरईसीपीडीसीएल), विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत महारत्न सीपीएसयू, आरईसी लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, ने टीबीसीबी रूट के तहत एचवीडीसी ट्रांसमिशन परियोजना के प्रोजेक्ट विशिष्ट एसपीवी (स्पेशल पर्पज व्हीकल) अर्थात राजस्थान पार्ट I पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड को 20 जनवरी 2025 को गुरुग्राम में अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड को सौंप दिया है।

    अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (एईएसएल) बिल्ड, ओन, ऑपरेट एंड ट्रांसफर (बीओओटी) आधार पर ट्रांसमिशन परियोजना के विकास के लिए बोली प्रक्रिया समन्वयक आरईसीपीडीसीएल द्वारा आयोजित टैरिफ-आधारित प्रतिस्पर्धी बोली (टीबीसीबी) प्रक्रिया के माध्यम से ट्रांसमिशन सेवा प्रदाता (टीएसपी) के रूप में उभरी।

    यह पहली एचवीडीसी ट्रांसमिशन परियोजना है, जिसके तहत परियोजना को टीबीसीबी मार्ग के माध्यम से एक निजी क्षेत्र के डेवलपर को दिया गया है। इस योजना में भड़ला (राजस्थान) और फतेहपुर (यूपी) में 6000 मेगावाट के 2 एचवीडीसी टर्मिनल स्टेशनों की स्थापना, भड़ला से फतेहपुर (955 किमी) तक + 800 केवी एचवीडीसी लाइन (हेक्सा लैपविंग) और संबंधित कार्यों को शामिल किया गया है। परियोजना की अनुमानित लागत लगभग ₹ 22,700 करोड़ है।

    आरईसीपीडीसीएल के सीईओ श्री टीएससी बोश ने आरईसीपीडीसीएल, अदानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड और सेंट्रल ट्रांसमिशन यूटिलिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में अदानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड के मुख्य व्यवसाय विकास अधिकारी श्री संजय अरविंद जौहरी को एसपीवी सौंपा। इस परियोजना की कार्यान्वयन अवधि 54 महीने है।

    #AdaniEnergySolutions #EnergyProjects #EnergyTransition #HVDCTransmission #IndianEnergySector #InfrastructureDevelopment #PowerTransmission #RajasthanPartI #REC_PDCL #RenewableEnergy
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Uday Sarvodaya
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Pinterest
    • Instagram
    • Tumblr
    • LinkedIn

    समाचार पत्र-पत्रिकाओं (Paper-Magazine) की भीड़ से अलग बहुजन हित व सर्वोदय की आवाज़ उठाने की एक पहल.

    Related Posts

    आरईसी को सभी सरकारी क्षेत्र की कंपनियों (सीपीएसई) में लाभ के हिसाब से मिला 5वां स्थान

    January 9, 2026

    47वें ऑल इंडिया पीआर कॉन्फ्रेंस में आरईसी को मिले दो अवॉर्ड

    December 29, 2025

    इंडिया एनर्जी स्टैक (IES) की दूसरी बैठक संपन्न

    December 19, 2025

    Comments are closed.

    Don't Miss
    टूरिज्म

    ITB Berlin में गूंजा राजस्थान! विरासत के साथ विश्व मंच पर दमदार दस्तक

    By Shivani SrviastavaMarch 3, 20260

    जयपुर। विश्व के सबसे बड़े पर्यटन व्यापार मेले आईटीबी बर्लिन-2026 का शुभारम्भ मंगलवार को जर्मनी…

    8 कमरे–24 बेड की छूट: राजस्थान में होमस्टे खोलना हुआ आसान

    February 22, 2026

    मरू महोत्सव: रेगिस्तान की आत्मा का सार्वजनिक उत्सव

    February 2, 2026

    विश्व पुस्तक मेले में सैनिकों ने सबका ध्यान खींचा

    January 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Powered by NM Media Solutions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.