Close Menu
Uday Sarvodaya
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uday Sarvodaya
    • राजनीति
    • समाज
    • शख़्सियत
    • शिक्षा
    • सेहत
    • टूरिज्म
    • कॉर्पोरेट
    • साहित्य
    • Video
    • eMagazine
    Uday Sarvodaya
    आरईसी ने आईसीएआई पुरस्कार में गोल्ड शील्ड जीता
    कॉर्पोरेट

    आरईसी ने आईसीएआई पुरस्कार में गोल्ड शील्ड जीता

    Uday SarvodayaBy Uday SarvodayaFebruary 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। आरईसी लिमिटेड को वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए वित्तीय रिपोर्टिंग में उत्कृष्टता के लिए आईसीएआई पुरस्कार की ‘वित्तीय सेवा क्षेत्र (बैंकिंग और बीमा के अलावा)’ श्रेणी के अंतर्गत ‘गोल्ड शील्ड’ से सम्मानित किया गया है।
    यह प्रतिष्ठित पुरस्कार वित्तीय रिपोर्टिंग में उत्कृष्टता, पारदर्शिता और लेखांकन प्रथाओं के उच्चतम मानकों के पालन के प्रति हमारी कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

    यह चयन कंपनी की लेखांकन प्रथाओं, प्रकटीकरण के लिए अपनाई गई नीतियों, वित्तीय विवरणों की प्रस्तुति, वार्षिक रिपोर्ट में अन्य प्रकटीकरणों और भारतीय लेखांकन मानकों, वैधानिक दिशानिर्देशों और विनियमों के अनुपालन की डिग्री के आधार पर किया गया है।
    हर्ष बावेजा, निदेशक (वित्त), राजेश कुमार, कार्यकारी निदेशक (वित्त) और मोहन लाल कुमावत, कार्यकारी निदेशक (वित्त) ने नई दिल्ली में वर्ल्ड फोरम ऑफ अकाउंटेंट्स (डब्लूओएफए) में आयोजित एक समारोह में अर्जुन राम मेघवाल, केंद्रीय कानून और न्याय मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); और संसदीय मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री से यह पुरस्कार प्राप्त किया। इस अवसर पर आईसीएआई के अध्यक्ष सीए रणजीत कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष सीए चरणजोत सिंह नंदा, शोध समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष तथा आईसीएआई परिषद के सदस्य भी उपस्थित थे।

    हर्ष बावेजा ने इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया तथा सर्वोत्तम वित्तीय प्रथाओं को बनाए रखने और लागू विनियमों के अनुप्रयोग में आरईसी लिमिटेड की टीम के समर्पण पर प्रकाश डाला।

    भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान अपनी अनुसंधान समिति के माध्यम से वर्ष 1958 से वित्तीय रिपोर्टिंग में उत्कृष्टता के लिए आईसीएआई पुरस्कारों का आयोजन कर रहा है, जिसका उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों की संस्थाओं द्वारा वार्षिक रिपोर्टों में वित्तीय और गैर-वित्तीय सूचनाओं की तैयारी और प्रस्तुति में उत्कृष्टता को मान्यता देना और प्रोत्साहित करना है।

    Facts Studio REC wins Gold Shield Award
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Uday Sarvodaya
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Pinterest
    • Instagram
    • Tumblr
    • LinkedIn

    समाचार पत्र-पत्रिकाओं (Paper-Magazine) की भीड़ से अलग बहुजन हित व सर्वोदय की आवाज़ उठाने की एक पहल.

    Related Posts

    आरईसी को सभी सरकारी क्षेत्र की कंपनियों (सीपीएसई) में लाभ के हिसाब से मिला 5वां स्थान

    January 9, 2026

    47वें ऑल इंडिया पीआर कॉन्फ्रेंस में आरईसी को मिले दो अवॉर्ड

    December 29, 2025

    इंडिया एनर्जी स्टैक (IES) की दूसरी बैठक संपन्न

    December 19, 2025

    Comments are closed.

    Don't Miss
    टूरिज्म

    ITB Berlin में गूंजा राजस्थान! विरासत के साथ विश्व मंच पर दमदार दस्तक

    By Shivani SrviastavaMarch 3, 20260

    जयपुर। विश्व के सबसे बड़े पर्यटन व्यापार मेले आईटीबी बर्लिन-2026 का शुभारम्भ मंगलवार को जर्मनी…

    8 कमरे–24 बेड की छूट: राजस्थान में होमस्टे खोलना हुआ आसान

    February 22, 2026

    मरू महोत्सव: रेगिस्तान की आत्मा का सार्वजनिक उत्सव

    February 2, 2026

    विश्व पुस्तक मेले में सैनिकों ने सबका ध्यान खींचा

    January 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Powered by NM Media Solutions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.