Close Menu
Uday Sarvodaya
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uday Sarvodaya
    • राजनीति
    • समाज
    • शख़्सियत
    • शिक्षा
    • सेहत
    • टूरिज्म
    • कॉर्पोरेट
    • साहित्य
    • Video
    • eMagazine
    Uday Sarvodaya
    कर्ण कायस्थ महासभा के द्विदिवसीय ‘कर्णकुम्भ-तृतीय’ का समापन
    समाज

    कर्ण कायस्थ महासभा के द्विदिवसीय ‘कर्णकुम्भ-तृतीय’ का समापन

    Md Asif RazaBy Md Asif RazaDecember 16, 2024No Comments3 Mins Read
    कर्ण कायस्थ महासभा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: कर्ण कायस्थ समाज परंपरा एवं आधुनिकता में समन्वय करते हुए स्वयं को समर्थ बनाते हुए राष्ट्र को सशक्त बनाए, इस आह्वान के साथ कर्णकुंभ-तृतीय का रविवार को समापन हो गया। इस द्विदिवसीय कार्यक्रम का आयोजन नई दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब में किया गया था।

    दूसरे दिन के प्रथम सत्र का विषय था—कला क्षेत्र एवं कर्ण कायस्थ। इस सत्र की अध्यक्षता इतिहासकार भैरब लाल दास ने की एवं संचालन बिभा लाल ने किया। वक्ता थे—चित्रकार रवीन्द्र दास, लेखिका चंदना दत्त, तकनीकी विशेषज्ञ विजय बाबू एवं संपादक मुकेश दत्त। दूसरे सत्र का विषय था—प्रवासी कर्ण कायस्थ : समस्या एवं समाधान। इस सत्र की अध्यक्षता कुमार कनक किशोर ने की एवं संचालन केके कर्ण ने किया। वक्ता थे—शिवभूषण लाल, जीवेन्दु प्रसाद कर्ण, मदन चौधरी एवं अमर कुमार दास। तीसरे सत्र में कोहबर पर केंद्रित मिथिला चित्रकला के बारे में निभा लाभ एवं अलका दास ने अपने विचार रखे।

    इसे भी पढ़ें =अगर इस संसद को संविधान बनाना होता

    कर्णकुंभ में बिहार सरकार से बापू मंडप में दांडी यात्री कारोबाबू तथा मैथिली दधीचि भोलालाल दास की प्रतिमाएं लगाने को लेकर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित हुआ। कर्ण कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीएमएल दास ने यह प्रस्ताव रखा, जिसका अनुमोदन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा एवं राष्ट्रीय महासचिव आशीष नीरज ने किया।
    कर्ण कायस्थ महासभा

    इस कार्यक्रम में कर्ण कायस्थ समाज के आधारस्तंभ गोपेश्वर लाल दास (राजनीति), अश्विनी कुमार दास (समाजसेवा), ध्रुव नारायण लाल (शिक्षा), मिथिला चौधरी (राजनीति) एवं शम्भू सौरभ (गीतकार) को कर्णश्री सम्मान से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही, राजीव रंजन दास (चिकित्सा), संजय लाभ (चिकित्सा), प्रबुद्ध सौरभ (साहित्य), प्रकाश चंद्रा (शिपिंग), नवीन चंद्रा (माइनिंग), राजीव कुमार कंठ (शिक्षा), मनीष रित्विक (सॉफ्टवेयर), संतोष कुमार कर्ण (फिजिक्स), ज्योति सिन्हा (मिथिला चित्रकला) एवं आशा दास (क्रिकेट कोच) को कर्ण अचीवर सम्मान से सम्मानित किया गया। साहित्यिक सत्र में केकेएम के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष आनंद दास के संयोजन में युवा कवि प्रबुद्ध सौरभ ने काव्य पाठ कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।

    सांस्कृतिक सत्र में केकेएम की राष्ट्रीय सचिव इरा मल्लिक के संयोजन में विभिन्न मांगलिक अवसरों पर गाए जाने वाले मैथिली पारंपरिक गीतों की सामूहिक प्रस्तुति हुई। रंजीत लाल एवं हिमांशु कर्ण के संचालन एवं विशाखा प्रसून के संयोजन में मिथिला चित्रकला से सज्जित परिधान पहनकर महिलाओं ने रैम्पवाक कर समा बांध दिया। कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष विकास लाल के संयोजन में बॉलीवुड गायिका स्तुति सिन्हा ने मैथिली एवं हिंदी में गीत गाकर श्रोताओं को आनंदित कर दिया।

    केकेएम दिल्ली प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष अनिल दास ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

    #CommunityEvent #CulturalHeritage #IndianCulture #KarnKayasthSamaj #KarnKumbh2024 #KayasthSamaj #LiteratureAndCulture #MithilaArt #SocialEmpowerment #TraditionalArt
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Md Asif Raza
    • Website

    I am working as a Creative Designer and also manage social media platform.

    Related Posts

    ‘सुरों की मलिका’ बेग़म परवीन सुल्ताना की गायकी से गुलाबी नगर जयपुर में होगी अनहद की शुरुआत

    August 30, 2025

    नोएडा में शुरू होगा  टेक्नोजियन वर्ल्ड कप 9.0: तकनीक और इनोवेशन का महाकुंभ

    August 26, 2025

    एक हथिनी ‘माधुरी’ के बहाने धर्म का पुनर्पाठ

    August 7, 2025

    Comments are closed.

    Don't Miss
    टूरिज्म

    ITB Berlin में गूंजा राजस्थान! विरासत के साथ विश्व मंच पर दमदार दस्तक

    By Shivani SrviastavaMarch 3, 20260

    जयपुर। विश्व के सबसे बड़े पर्यटन व्यापार मेले आईटीबी बर्लिन-2026 का शुभारम्भ मंगलवार को जर्मनी…

    8 कमरे–24 बेड की छूट: राजस्थान में होमस्टे खोलना हुआ आसान

    February 22, 2026

    मरू महोत्सव: रेगिस्तान की आत्मा का सार्वजनिक उत्सव

    February 2, 2026

    विश्व पुस्तक मेले में सैनिकों ने सबका ध्यान खींचा

    January 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Powered by NM Media Solutions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.