Close Menu
Uday Sarvodaya
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uday Sarvodaya
    • राजनीति
    • समाज
    • शख़्सियत
    • शिक्षा
    • सेहत
    • टूरिज्म
    • कॉर्पोरेट
    • साहित्य
    • Video
    • eMagazine
    Uday Sarvodaya
    पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए राष्ट्रपति भवन और डीडीए टीमें उतरीं मैदान में
    समाज

    पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए राष्ट्रपति भवन और डीडीए टीमें उतरीं मैदान में

    Md Asif RazaBy Md Asif RazaNovember 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: यमुना ट्रॉफी के दसवें संस्करण में पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक अनूठी पहल के तहत राष्ट्रपति भवन और दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) एकादश के बीच मैच का आयोजन हुआ। यह मैच राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में खेला गया, जिसका टॉस लोक कल्याण समिति की अध्यक्ष हरिता गुप्ता ने कराया। इस आयोजन का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना और लोगों को स्वच्छता, वृक्षारोपण, जल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर शिक्षित करना है।

    इसे भी पढ़ें ⇒कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में करीब 3 साल बाद मुठभेड़ हुई

    राष्ट्रपति भवन एकादश के कप्तान गणेश ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का निर्णय लिया। डीडीए की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 242 रन बनाए। जवाब में राष्ट्रपति भवन की टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 183 रन ही बना पाई।इस प्रकार डीडीए एकादश ने 59 रनों से यह मैच जीत लिया।

    इस अवसर पर हरिता गुप्ता ने कहा, पर्यावरण हमारी सबसे बड़ी धरोहर है, और इसे सुरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी है। हमें छोटे-छोटे कदम उठाने होंगे ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण मिल सके। उन्होंने सभी से प्लास्टिक के उपयोग में कटौती करने, पेड़ लगाने और पानी बचाने की अपील की।

    राष्ट्रपति भवन एकादश के कप्तान गणेश ने भी इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा, “यह अभियान एक महत्वपूर्ण शुरुआत है। हमारा उद्देश्य है कि हर नागरिक पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी को समझे और उसे अपने जीवन का हिस्सा बनाए। भविष्य में ऐसे और भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

    इस पहल को स्थानीय समाज और युवाओं का भी भरपूर समर्थन मिला, जो पर्यावरण संरक्षण के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण और समाज में बदलाव लाने की दिशा में प्रेरित करेगा।

    #Cleanliness Drive #Community Engagement #Delhi Events #environment #Environmental Awareness #Sports for a Cause #Sustainability #Tree Plantation #water conservation #Yamuna Trophy
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Md Asif Raza
    • Website

    I am working as a Creative Designer and also manage social media platform.

    Related Posts

    ‘सुरों की मलिका’ बेग़म परवीन सुल्ताना की गायकी से गुलाबी नगर जयपुर में होगी अनहद की शुरुआत

    August 30, 2025

    नोएडा में शुरू होगा  टेक्नोजियन वर्ल्ड कप 9.0: तकनीक और इनोवेशन का महाकुंभ

    August 26, 2025

    एक हथिनी ‘माधुरी’ के बहाने धर्म का पुनर्पाठ

    August 7, 2025

    Comments are closed.

    Don't Miss
    टूरिज्म

    ITB Berlin में गूंजा राजस्थान! विरासत के साथ विश्व मंच पर दमदार दस्तक

    By Shivani SrviastavaMarch 3, 20260

    जयपुर। विश्व के सबसे बड़े पर्यटन व्यापार मेले आईटीबी बर्लिन-2026 का शुभारम्भ मंगलवार को जर्मनी…

    8 कमरे–24 बेड की छूट: राजस्थान में होमस्टे खोलना हुआ आसान

    February 22, 2026

    मरू महोत्सव: रेगिस्तान की आत्मा का सार्वजनिक उत्सव

    February 2, 2026

    विश्व पुस्तक मेले में सैनिकों ने सबका ध्यान खींचा

    January 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Powered by NM Media Solutions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.