Close Menu
Uday Sarvodaya
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uday Sarvodaya
    • राजनीति
    • समाज
    • शख़्सियत
    • शिक्षा
    • सेहत
    • टूरिज्म
    • कॉर्पोरेट
    • साहित्य
    • Video
    • eMagazine
    Uday Sarvodaya
    देश में राजस्थान बेस्ट वेडिंग डेस्टिनेशन घोषित, ट्रेवल प्लस लीजर ने दिया अवार्ड
    समाज

    देश में राजस्थान बेस्ट वेडिंग डेस्टिनेशन घोषित, ट्रेवल प्लस लीजर ने दिया अवार्ड

    Md Asif RazaBy Md Asif RazaDecember 13, 2024Updated:December 13, 2024No Comments2 Mins Read
    राजस्थान बेस्ट वेडिंग डेस्टिनेशन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जयपुर, ट्रेवल प्लस लीजर के पीपुल्स च्वाइस सर्वे अवार्ड में राजस्थान को देश का सबसे बेस्ट वेडिंग डेस्टिनेशन का खिताब दिया गया है। नई दिल्ली स्थित आईटीसी मौर्या में गुरूवार को आयोजित समारोह में पर्यटन विभाग की संयुक्त निदेशक सुश्री सुमिता सरोच ने यह अवार्ड ग्रहण किया।

    दिया कुमारी
    दिया कुमारी

    उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने राजस्थान को बेस्ट डेस्टिनेशन वेडिंग का अवॉर्ड मिलने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि यह पुरस्कार राजस्थान की विरासत, कला-संस्कृति, खान-पान और स्थानीय लोगों का सम्मान है। उन्होंने कहा कि राजस्थान को बेस्ट डेस्टिनेशन वेडिंग का पुरस्कार मिलना राज्य सरकार की नीतियों व पर्यटन क्षेत्र से जुड़े सभी स्टेकहोल्डर्स की सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।

    वहीं पर्यटन सचिव श्री रवि जैन ने कहा कि उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी के नेतृत्व में राजस्थान पर्यटन सफलता के नए आयाम गढ़ रहा है। पर्यटन विभाग के आयुक्त श्री विजयपाल सिंह जी ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश पर्यटन विभाग पर्यटन स्थलों पर पर्यटकीय सुविधाओं को वैश्विक मानकों के अनुसार विकसित कर रहा है। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी के कुशल नेतृत्व व पर्यटन सचिव श्री रवि जैन के दिशा-निर्देशन में राजस्थान पर्यटन रेकॉर्ड उपलब्धियां हासिल करेगा।

    इसे भी पढ़ें=राजनीति में अब नई इबारत लिखेंगी प्रियंका गांधी

    गौरतलब है कि राजस्थान में देश की 68 फीसदी हैरिटेज संपत्तियां है। राजस्थान में जयपुर, जोधपुर, उदयपुर के अतरिक्त पुष्कर, सवाईमाधोपुर व शेखावाटी क्षेत्र भी वेडिंग डेस्टिनेशन के रुप में अपनी सशक्त पहचान बना रहे हैं।

    #CulturalTourism #heritagetourism #IncredibleIndia #ITCMaurya #jaipur #Jodhpur #Pushkar #RajasthanHeritage #RajasthanTourism #TravelAwards #TravelPlusLeisure #Udaipur #WeddingDestinations
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Md Asif Raza
    • Website

    I am working as a Creative Designer and also manage social media platform.

    Related Posts

    ITB Berlin में गूंजा राजस्थान! विरासत के साथ विश्व मंच पर दमदार दस्तक

    March 3, 2026

    8 कमरे–24 बेड की छूट: राजस्थान में होमस्टे खोलना हुआ आसान

    February 22, 2026

    ‘सुरों की मलिका’ बेग़म परवीन सुल्ताना की गायकी से गुलाबी नगर जयपुर में होगी अनहद की शुरुआत

    August 30, 2025

    Comments are closed.

    Don't Miss
    टूरिज्म

    ITB Berlin में गूंजा राजस्थान! विरासत के साथ विश्व मंच पर दमदार दस्तक

    By Shivani SrviastavaMarch 3, 20260

    जयपुर। विश्व के सबसे बड़े पर्यटन व्यापार मेले आईटीबी बर्लिन-2026 का शुभारम्भ मंगलवार को जर्मनी…

    8 कमरे–24 बेड की छूट: राजस्थान में होमस्टे खोलना हुआ आसान

    February 22, 2026

    मरू महोत्सव: रेगिस्तान की आत्मा का सार्वजनिक उत्सव

    February 2, 2026

    विश्व पुस्तक मेले में सैनिकों ने सबका ध्यान खींचा

    January 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Powered by NM Media Solutions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.