Close Menu
Uday Sarvodaya
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uday Sarvodaya
    • राजनीति
    • समाज
    • शख़्सियत
    • शिक्षा
    • सेहत
    • टूरिज्म
    • कॉर्पोरेट
    • साहित्य
    • Video
    • eMagazine
    Uday Sarvodaya
    नोएडा में शुरू होगा  टेक्नोजियन वर्ल्ड कप 9.0: तकनीक और इनोवेशन का महाकुंभ
    समाज

    नोएडा में शुरू होगा  टेक्नोजियन वर्ल्ड कप 9.0: तकनीक और इनोवेशन का महाकुंभ

    NM Media SolutionsBy NM Media SolutionsAugust 26, 2025Updated:August 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Technoxian-World-Cup-9.0
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। नोएडा स्टेडियम में टेक्नोजियन वर्ल्ड कप 9.0 का भव्य आगाज होने जा रह है । यह चार दिवसीय (30 अगस्त से 2 सितंबर) वैश्विक टेक-स्पोर्ट्स का महाकुंभ दुनिया भर के युवा इनोवेटर्स, पॉलिसी मेकर्स और टेक्नोलॉजी लीडर्स को एक साथ ला रहा है। ऑल इंडिया काउंसिल फॉर रोबोटिक्स एंड ऑटोमेशन (AICRA) द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में 60 से अधिक देशों के 22,000 से ज्यादा युवा प्रतिभागी अपनी तकनीकी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

    इस ऐतिहासिक आयोजन के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया होंगे। यह टूर्नामेंट न सिर्फ भारत के लिए गर्व का क्षण है, बल्कि यह युवाओं के कौशल और रचनात्मकता को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करने का भी एक सुनहरा अवसर है।

    इस प्रतियोगिता में भारत के अलावा अजरबैजान, अल्जीरिया, बांग्लादेश, कनाडा, जर्मनी, ईरान, जापान, मलेशिया, मैक्सिको, रूस, दक्षिण अफ्रीका, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात सहित कई अन्य देशों के प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। ये सभी युवा इंजीनियर और इनोवेटर अपनी इंजीनियरिंग उत्कृष्टता, रचनात्मक समस्या-समाधान और तकनीक के प्रति अपने जुनून का प्रदर्शन करेंगे।

    टेक्नोजियन वर्ल्ड कप 9.0 में 15 से अधिक रोबोटिक्स चुनौतियाँ हैं, जो नवाचार, सहयोग और इंजीनियरिंग कौशल को परखने के लिए डिज़ाइन की गई हैं। इन प्रतियोगिताओं में रोबो सॉकर, रोबो रेस, बॉट्स कॉम्बैट, ड्रोन रेस, वाटर रॉकेट, सुमो बॉट, और एग्रीबॉट जैसे रोमांचक मुकाबले शामिल हैं, जो दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर करेंगे। यह आयोजन उन राष्ट्रीय क्वालीफायर प्रतियोगिताओं का ग्रैंड फिनाले है, जो टेक्नोजियन ने 22 से अधिक देशों में आयोजित की थीं। उन प्रतियोगिताओं के विजेता अब अपने-अपने देशों का प्रतिनिधित्व करते हुए इस मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे।

    TECHNOXIAN WORLD CUP 9.0
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    NM Media Solutions

    Related Posts

    ‘सुरों की मलिका’ बेग़म परवीन सुल्ताना की गायकी से गुलाबी नगर जयपुर में होगी अनहद की शुरुआत

    August 30, 2025

    एक हथिनी ‘माधुरी’ के बहाने धर्म का पुनर्पाठ

    August 7, 2025

    नारी शक्ति का गौरवशाली तीज उत्सव: जयपुर में परंपरा और प्रगति का अनुपम संगम

    July 29, 2025

    Comments are closed.

    Don't Miss
    टूरिज्म

    ITB Berlin में गूंजा राजस्थान! विरासत के साथ विश्व मंच पर दमदार दस्तक

    By Shivani SrviastavaMarch 3, 20260

    जयपुर। विश्व के सबसे बड़े पर्यटन व्यापार मेले आईटीबी बर्लिन-2026 का शुभारम्भ मंगलवार को जर्मनी…

    8 कमरे–24 बेड की छूट: राजस्थान में होमस्टे खोलना हुआ आसान

    February 22, 2026

    मरू महोत्सव: रेगिस्तान की आत्मा का सार्वजनिक उत्सव

    February 2, 2026

    विश्व पुस्तक मेले में सैनिकों ने सबका ध्यान खींचा

    January 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Powered by NM Media Solutions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.