Close Menu
Uday Sarvodaya
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uday Sarvodaya
    • राजनीति
    • समाज
    • शख़्सियत
    • शिक्षा
    • सेहत
    • टूरिज्म
    • कॉर्पोरेट
    • साहित्य
    • Video
    • eMagazine
    Uday Sarvodaya
    घाटगांव: ओडिशा की छिपी सुंदरता-धार्मिक स्थल से एडवेंचर तक!
    टूरिज्म

    घाटगांव: ओडिशा की छिपी सुंदरता-धार्मिक स्थल से एडवेंचर तक!

    Md Asif RazaBy Md Asif RazaNovember 2, 2024Updated:November 2, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ओडिशा देश का सबसे प्रमुख और खूबसूरत राज्य है। क्षेत्रफल के हिसाब से ओडिशा भारत का 10वां सबसे बड़ा राज्य माना जाता है। ओडिशा में मौजूद जगन्नाथ मंदिर और कोणार्क सूर्य मंदिर पूरे देश में फेमस है। हर रोज इन मंदिरों के लिए दर्शन के लोग ओडिशा पहुंचते हैं। यह खूबसूरत राज्य बंगाल की खाड़ी के पास मौजूद है। इसलिए इस राज्य को एक्सप्लोर करने के लिए हर महीने हजारों की संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। ओडिशा की धरती पर मौजूद घाटगांव एक ऐसी ही जगह है, जिसको राज्य का छिपा हुआ खजाना माना जाता है। इसलिए आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको घाटगांव और इसके आसपास मौजूद कुछ शानदार जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।

    मां तारिणी मंदिर
    ओडिशा के घाटगांव में किसी फेमस जगह पर घूमने की बात होती है, तो कई लोग मां तारिणी मंदिर का नाम सबसे पहले लेते हैं। यह मंदिर सिर्फ इस शहर ही नहीं बल्कि पूरे राज्य में फेमस है।
    तारिणी मंदिर दो जुड़वा देवियों तारा और तारिणी को समर्पित है। बता दें कि इस मंदिर को प्रथम पूज्य 4 आदि शक्तिपीठों में से एक माना जाता है। इस ओडिशा राज्य का सबसे बड़ा और सबसे ज्यादा देखे जाने वाला शक्तिपीठ है। यहां पर सालाना 40 करोड़ रुपये से भी अधिक का नारियल चढ़ावे में चढ़ जाता है।

    घाटगांव फॉरेस्ट रेंज
    घाटगांव फॉरेस्ट रेंज यहां का सबसे फेमस पर्यटन स्थल है। यह जगह घने जंगल, कई विलुप्त पेड़-पौधे, घास के मैदान और झील झरनों के लिए जाना जाता है। यह जगह प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी हसीन खजाने से कम नहीं है।
    घाटगांव फॉरेस्ट रेंज सिर्फ प्रकृति प्रेमियों के लिए ही नहीं बल्कि एडवेंचर के शौकीन लोगों के लिए बेहतरीन जगह है। वीकेंड पर कई लोग यहां पर हाईकिंग, ट्रैकिंग और कैंपिंग के लिए पहुंचते हैं। मानसून और सर्दियों में यहां की खूबसूरती चरम पर होती है।

    सनाघागरा वॉटरफॉल
    घाटगांव से कुछ दूरी पर सनाघागरा वॉटरफॉल मौजूद है। यह एक बेहद शानदार स्पॉट है। यह वॉटरफॉल एक पार्क के अंदर स्थित है। इस पार्क को इको टूरिस्ट स्पॉट के नाम से जाना जाता है। इस पार्क को भी प्रकृति प्रेमियों के लिए खास माना जाता है।
    इको टूरिस्ट स्पॉट में मौजूद सनाघागरा वॉटरफॉल में जब 50 फीट की ऊंचाई से पानी गिरता है, तो यहां का नजारा देखने लायक होता है। वहीं यहां की हरियाली भी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। वीकेंड पर सिर्फ स्थानीय लोग ही नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ और झारखंड राज्य से भी लोग यहां पर घूमने के लिए आते हैं।

    सिमलीपाल नेशनल पार्क
    ओडिशा के मयूरभंज में स्थित सिमलीपाल नेशनल पार्क भारत का एक फेमस पार्क है। सिर्फ ओडिशा के ही नहीं बल्कि देश के हर कोने से लोग सिमलीपाल नेशनल पार्क घूमने के लिए पहुंचते हैं। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह जगह जन्नत से कम नहीं है।
    यह नेशनल पार्क हाथियों के लिए जाना जाता है। इस कारण इसे हाथी अभ्यारण्य भी कहा जाता है। हाथी के अलावा यहां पर आपको तेंदुआ, भौंकने वाला हिरण, सांभर, गौर, जंगली बिल्ली, जंगली सूअर और चार सींग वाला मृग भी देखने को मिलेगा। आप यहां पर जंगल सफारी का लुत्फ भी उठा सकते हैं।

    ऐसे पहुंचें घाटगांव
    बता दें कि घाटगांव पहुंचना बेहद आसान है। घाटगांव जाने के लिए आप ओडिशा के किसी भी शहर से पहुंच सकते हैं। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से घाटगांव करीब 165 किमी और कटक से करीब 147 किमी दूर है।

    #Adventure Travel #Cultural Heritage #Eco Tourism #Ghatgaon #Hidden Gems of Odisha #Maa Tarini Temple #Nature Lovers #Odia Tourism #Odisha Travel #Simlipal National Park #Travel Guide #Waterfalls in Odisha
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Md Asif Raza
    • Website

    I am working as a Creative Designer and also manage social media platform.

    Related Posts

    ITB Berlin में गूंजा राजस्थान! विरासत के साथ विश्व मंच पर दमदार दस्तक

    March 3, 2026

    8 कमरे–24 बेड की छूट: राजस्थान में होमस्टे खोलना हुआ आसान

    February 22, 2026

    मरू महोत्सव: रेगिस्तान की आत्मा का सार्वजनिक उत्सव

    February 2, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    टूरिज्म

    ITB Berlin में गूंजा राजस्थान! विरासत के साथ विश्व मंच पर दमदार दस्तक

    By Shivani SrviastavaMarch 3, 20260

    जयपुर। विश्व के सबसे बड़े पर्यटन व्यापार मेले आईटीबी बर्लिन-2026 का शुभारम्भ मंगलवार को जर्मनी…

    8 कमरे–24 बेड की छूट: राजस्थान में होमस्टे खोलना हुआ आसान

    February 22, 2026

    मरू महोत्सव: रेगिस्तान की आत्मा का सार्वजनिक उत्सव

    February 2, 2026

    विश्व पुस्तक मेले में सैनिकों ने सबका ध्यान खींचा

    January 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Powered by NM Media Solutions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.