Close Menu
Uday Sarvodaya
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uday Sarvodaya
    • राजनीति
    • समाज
    • शख़्सियत
    • शिक्षा
    • सेहत
    • टूरिज्म
    • कॉर्पोरेट
    • साहित्य
    • Video
    • eMagazine
    Uday Sarvodaya
    त्रिशूर की इन फेमस जगहों को करें एक्सप्लोर
    टूरिज्म

    त्रिशूर की इन फेमस जगहों को करें एक्सप्लोर

    Md Asif RazaBy Md Asif RazaOctober 23, 2024No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अनन्या मिश्रा

    ऐसा शायद ही कोई हो जिसको घूमना-फिरना पसंद न हो। इसलिए जब भी वीकेंड या लंबी छुट्टी मिलती है, तो लोग फैमिली, पार्टनर या दोस्तों के साथ अपनी पसंदीदा जगह घूमने पहुंच जाते हैं। बता दें कि वैसे तो दक्षिण भारत में घूमने के लिहाज से कई फेमस जगहें हैं, लेकिन केरल राज्य में स्थित त्रिशूर एक ऐसी जगह है, जहां पर हर कोई घूमना पसंद करता है।

    इसे भी पढ़ें ⇒छत्तीसगढ़ में भांग की औद्योगिक खेती तस्करी से सुरक्षा और आर्थिक समृद्धि का मार्ग

    कोच्चि और कोझिकोड के बाद त्रिशूर केरल का तीसरा सबसे बड़ा शहर है। यह शहर बेहद खूबसूरत होने के साथ ही केरल राज्य की सांस्कृतिक राजधानी भी कहा जाता है। ऐसे में आप भी त्रिशूर घूमने के लिए 3 दिन की ट्रिप बना सकते हैं।
    दिल्ली से त्रिशूर

    आपको बता दें कि दिल्ली से त्रिशूर पहुंचना बेहद आसान है। दिल्ली से त्रिशूर आप फ्लाइट, ट्रेन या सड़क मार्ग से जा सकते हैं। वहीं ट्रेन से सफर करना सस्ता और आरामदायक साबित हो सकता है।

    1)हवाई यात्रा
    अगर आप हवाई यात्रा के जरिए त्रिशूर पहुंचना चाहते हैं, तो बता दें कि सबसे नजदीकी हवाई अड्डा कोच्चि है। जो करीब 67 किमी है। यहां से आप कैब या लोकल टैक्सी के जरिए त्रिशूर पहुंच सकते हैं। वहीं फ्लाइट का किराया 8 हजार रुपए के आसपास हो सकता है।

    2)ट्रेन
    दिल्ली से त्रिशूर के लिए कई ट्रेनें चलती हैं। यह ट्रेनें दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से त्रिशूर के लिए हैं। ट्रेन के जरिए दिल्ली से त्रिशूर पहुंचने के लिए किराया करीब 2000 रुपए के आसपास हो सकता है।

    3)सड़क मार्ग
    यदि आप सड़क मार्ग से त्रिशूर जाना चाहते हैं, तो इसमे काफी लंबा समय लग सकता है। वहीं खर्च भी अधिक हो सकता है। ऐसे में आप फ्लाइट या ट्रेन के जरिए आसानी से त्रिशूर पहुंच सकते हैं।

    स्टे के लिए बेस्ट जगहें:

    यह जगह सिर्फ दक्षिण भारत या केरल का ही नहीं बल्कि पूरे भारत का टॉप डेस्टिनेशन है। त्रिशूर में आपको सिर्फ भारतीय ही नहीं बल्कि विदेशी पर्यटक भी मिलेंगे। आपको यहां पर बहुत कम पैसों में गेस्ट हाउस, रिसॉर्ट और होटल आदि मिल जाएंगे। त्रिशूर में स्टे के लिए आप होटल पैलेस टावर, लेमन रेजीडेंसी, नाइस विला, दान रेजीडेंसी और ग्रीन प्लाजा आदि में रूम बुक कर सकते हैं। इसके साथ ही यहां पर आपको खाने-पीने की सुविधा भी आसानी से मिल जाएगी। वहीं त्रिशूर में कई रिसॉर्ट घूमने के लिए गाड़ी भी देते हैं, लेकिन इसका अलग से चार्ज देना होता है।

    घूमने वाली जगहें:
    बता दें कि त्रिशूर में घूमने के लिए कई बेहतरीन और शानदार जगहें मौजूद हैं। जिनको आप 3 दिन की ट्रिप में आसानी से एक्सप्लोर कर सकते हैं।

    ट्रिप के पहले दिन
    यात्रा के पहले दिन आप चारपा वॉटरफॉल, अथिरापल्ली वॉटरफॉल और पीची डैम जैसी शानदार और मनमोहक जगहों को एक्सप्लोर करना न भूलें। यह तीनों ही जगहें कुछ ही दूरी पर हैं। ऐसे में आप आसानी से इन तीनों जगहों को कवर कर सकते हैं।

    ट्रिप के दूसरे दिन
    यात्रा के दूसरे दिन आपके पास घूमने का पूरा समय होगा। ऐसे में इस दिन आप चार-पांच जगहों को आसानी से एक्सप्लोर कर सकते हैं। आप ट्रिप के दूसरे दिन बेसिलिका चर्च, त्रिशूर जू एंड स्टेट म्यूजियम, थाप्पुरन पैलेस, हेरिटेज गार्डन और त्रिशूर में स्थित केरल कलामंडलम जैसी जगहें घूम सकते हैं। वहीं कुछ जगहों का इतिहास भी करीब से जान सकते हैं।

    ट्रिप के तीसरे दिन
    इस दिन आप कुछ चुनिंदा जगहों को एक्सप्लोर करने के बाद वापसी कर सकते हैं। तीसरे दिन आप विंटेज कार क्लब, त्रिशूर बैकवाटर, चावक्कड़ बीच, वजहचल वॉटरफॉल और गुरुवायुर श्री कृष्ण मंदिर आदि घूम सकते हैं। वहीं चावक्कड़ बीच में आप वाटर स्पोर्ट्स का लुत्फ उठा सकते हैं।

    #aeroplane #by road #Delhi #destination #kerala #kocchi #Thrissur #train tourism
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Md Asif Raza
    • Website

    I am working as a Creative Designer and also manage social media platform.

    Related Posts

    मैं जयपुर हूं… आज सिर्फ पर्यटन की बात करूंगा

    August 24, 2026

    दादा की डोर से राजू के हाथों तक, कठपुतली अभी जिंदा है…

    August 18, 2026

    किले-महल से लेकर झीलों तक… 18 देशों के क्रिएटर्स ने देखा राजस्थान का रंग

    August 14, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    कॉर्पोरेट

    आरईसीपीडीसीएल ने महाराष्ट्र की ट्रांसमिशन परियोजना की एसपीवी एमएसईटीसीएल को सौंपी

    By NM Media SolutionsSeptember 10, 20260

    नई दिल्ली। आरईसी पावर डेवलपमेंट एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड (आरईसीपीडीसीएल) ने महाराष्ट्र की एक महत्वपूर्ण राज्यांतर्गत…

    भारत के बॉन्ड बाजार में नई शुरुआत, आरईसी ने किया पहला टोकनाइज्ड कॉरपोरेट बॉन्ड पायलट

    September 7, 2026

    राजभाषा नीति के उत्कृष्ट कार्यान्वयन के लिए आरईसी को प्रथम पुरस्कार

    September 3, 2026

    आरईसी  को जीईईएफ ग्लोबल सीएसआर अवार्ड 2026 से किया गया सम्मानित

    August 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Powered by NM Media Solutions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.