Close Menu
Uday Sarvodaya
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uday Sarvodaya
    • राजनीति
    • समाज
    • शख़्सियत
    • शिक्षा
    • सेहत
    • टूरिज्म
    • कॉर्पोरेट
    • साहित्य
    • Video
    • eMagazine
    Uday Sarvodaya
    पहाड़ी जादू: उत्तर भारत के छिपे हिल स्टेशनों की खोज
    टूरिज्म

    पहाड़ी जादू: उत्तर भारत के छिपे हिल स्टेशनों की खोज

    Md Asif RazaBy Md Asif RazaNovember 2, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    इस मौसम में अधिकतर लोग घूमने का प्लान बनाते हैं, क्योंकि इस समय न तो ज्यादा सर्दी है और न ही ज्यादा गर्मी है। अगर आप भी इस महीने किसी हिल स्टेशन पर अपने परिवार, दोस्तों या पार्टनर के साथ जाना चाहते हैं, तो आपको कुछ हिडन हिल स्टेशन को एक्सप्लोर करना चाहिए। वहीं अगर आप दिल्ली में रहते हैं, तो यह हिल स्टेशन दिल्ली से ज्यादा दूर भी नहीं हैं।

    इसे भी पढ़ें ⇒घाटगांव: ओडिशा की छिपी सुंदरता-धार्मिक स्थल से एडवेंचर तक!

    ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको उन हिल स्टेशन के बारे में बताने जा रहे हैं, जो हिडन हिल स्टेशन हैं। इनके बारे में अधिक लोगों को जानकारी नहीं हैं। लेकिन इन जगहों की खूबसूरती आपको मंत्रमुग्ध कर देगी।

    औली
    सेब के बगीचों, बांज और देवदार के पेड़ों और पहाड़ों से घिरे औली की खूबसूरती देखने लायक होती है। यह दुनिया की सबसे ऊंची झील में स्थित है। अगर आप एडवेंचर के शौकीन हैं, तो आप यहां पर स्कीइंग के अलावा ट्रैकिंग भी कर सकते हैं। यह जगह आपको सुकून का एहसास दिलाएगी।

    मैक्लोडगंज
    बता दें कि यह जगह भी ट्रैकर्स के बीच काफी फेमस है। मैक्लोडगंज को लिटिल ल्हासा के नाम से भी जाना जाता है। तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा का यह घर होने की वजह से पूरी दुनिया में फेमस है। यह हिमाचल में सबसे ज्यादा आकर्षित करने वाला हिल स्टेशन है।

    धनोल्टी
    उत्तराखंड में मौजूद धनोल्टी एक अद्भुत हिस स्टेशन है। यह समुद्र तल से 2286 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। आपको धनोल्टी में कई मनोरम दृश्य देखने को मिलेंगे और यहां से आप विशाल हिमालय की श्रृंखला का भी दीदार कर सकते हैं।

    जीभी
    हरे-भरे जंगलों और कई तरह के पहाड़ों से घिरे जीभी की सुंदरता देखने लायक होती है। हिमाचल प्रदेश में बसे जीभी के हसीन नजारों का दीदार करने आप यहां पहुंच सकते हैं। देवदार के जंगल, शांत मीठे पानी की झीलें और प्राचीन मंदिर जीभी को देखने लायक बनाते हैं।

    कुफरी
    शिमला से करीब 16 किमी की दूरी पर स्थित कुफरी एक फेमस और बेहद खूबसूरत जगह है। यह बर्फ से लदी चोटियों के लिए भी जाना जाता है। कुफरी तक पहुंचने के लिए आपको या तो पार्किंग स्थल से टट्टू का सहारा लेना होगा या फिर आप पैदल यात्रा कर सकते हैं।

    कसोल
    अगर आप दिल्ली के पास बसे सबसे फेमस हिल स्टेशन पर जाना चाहते हैं, तो कसोल एक परफेक्टजगह है। यहां की खूबसूरती पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। हिमाचल में पार्वती नदी के किनारे बसा कसोल बैकपैकर्स, ट्रैकर्स और प्रकृति प्रेमियों के बीच खासा लोकप्रिय है। यह छोटा सा गांव प्राकृतिक सुंदरता से घिरा है।

    #AdventureTravel #ExploreDelhi #HiddenGems #HillStations #HimalayanBeauty #MountainEscapes #NatureRetreats #OffbeatDestinations #TravelIndia #WeekendGetaways
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Md Asif Raza
    • Website

    I am working as a Creative Designer and also manage social media platform.

    Related Posts

    ITB Berlin में गूंजा राजस्थान! विरासत के साथ विश्व मंच पर दमदार दस्तक

    March 3, 2026

    8 कमरे–24 बेड की छूट: राजस्थान में होमस्टे खोलना हुआ आसान

    February 22, 2026

    मरू महोत्सव: रेगिस्तान की आत्मा का सार्वजनिक उत्सव

    February 2, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    टूरिज्म

    ITB Berlin में गूंजा राजस्थान! विरासत के साथ विश्व मंच पर दमदार दस्तक

    By Shivani SrviastavaMarch 3, 20260

    जयपुर। विश्व के सबसे बड़े पर्यटन व्यापार मेले आईटीबी बर्लिन-2026 का शुभारम्भ मंगलवार को जर्मनी…

    8 कमरे–24 बेड की छूट: राजस्थान में होमस्टे खोलना हुआ आसान

    February 22, 2026

    मरू महोत्सव: रेगिस्तान की आत्मा का सार्वजनिक उत्सव

    February 2, 2026

    विश्व पुस्तक मेले में सैनिकों ने सबका ध्यान खींचा

    January 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Powered by NM Media Solutions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.