Close Menu
Uday Sarvodaya
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uday Sarvodaya
    • राजनीति
    • समाज
    • शख़्सियत
    • शिक्षा
    • सेहत
    • टूरिज्म
    • कॉर्पोरेट
    • साहित्य
    • Video
    • eMagazine
      • 2026
      • 2025
      • 2024
      • 2023
      • 2022
      • 2021
      • 2020
      • 2019
      • 2018
      • 2017
      • 2016
    Uday Sarvodaya
    सूरत की इन खूबसूरत जगहों पर पार्टनर के साथ बनाएं घूमने का प्लान
    टूरिज्म

    सूरत की इन खूबसूरत जगहों पर पार्टनर के साथ बनाएं घूमने का प्लान

    Md Asif RazaBy Md Asif RazaOctober 17, 2024Updated:October 17, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अनन्या मिश्रा

    सितंबर-अक्तूबर का महीना कपल्स के घूमने के लिए काफी अच्छा होता है। क्योंकि यह मानसून के बाद का समय होता है। मानसून के खत्म होने के बाद तापमान में हल्की ठंडक आ जाती है। ऐसे में कपल्स के घूमने का मजा दोगुना हो जाता है। सितंबर और अक्तूबर के महीने में सूरत बहुत ज्यादा सुंदर हो जाता है। क्योंकि इस महीने न तो अधिक गर्मी होती है और न अधिक ठंडी होती है।
    इसलिए यात्रा करने में भी किसी तरह की परेशानी नहीं होती है। वहीं बारिश के बाद हरियाली भी चरम पर होती है। ऐसे में अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कपल्स के घूमने के लिए कुछ रोमांटिक जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।

    द ग्रेट फन एम्यूजमेंट पार्क, सूरत
    अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ मस्ती करने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको यहां आने का प्लान बनाना चाहिए। यहां पर आपके अपने पार्टनर के साथ कई तरह की एक्टिविटी और राइड्स का आनंद ले सकती हैं। आप यहां पर पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम भी बिता सकते हैं। सूरत में अपने पार्टनर के साथ घूमने के लिए यह काफी शानदार जगह है। क्योंकि यह जगह रोमांच, मस्ती और मनोरंजन के लिहाज से एकदम परफेक्ट है।
    लोकेशन– गैट भेसन रोड, जहांगीराबाद, मोरा भागल, सूरत,
    समय– सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक खुला रहता है।

    डुमास बीच
    डुमास बीच पर सुंदर समुद्र का नजारा देखने के लिए आप अपने पार्टनर के साथ यहां पर आ सकते हैं। डुमास बीच का माहौल शांत और रोमांटिक है। यह जगह कपल्स के लिए एकदम बेस्ट है। लहरों की आवाजें और ठंडी हवाएं यहां के माहौल को रोमांटिक बनाती हैं। कपल्स यहां पर प्यार भरा समय बिता सकते हैं। दुमास बीच स्वादिष्ट खाने के लिए भी जाना जाता है। यहां पर आने के बाद आपको भी पावभाजी, भुट्टा, चाय और भजिया का मजा लेना चाहिए। सनसेट और सनराइज जरूर देखें।

    सरथाना नेचर पार्क
    देखें प्रकृति का सुंदर नजारा अगर आपको भी जानवरों को देखना पसंद है, तो आप सरथाना नेचर पार्क घूमने जा सकते हैं। यह वन्य जीव प्रेमियों के लिए काफी अच्छी जगह है। इस पार्क के अंदर हरियाली से घिरे रास्ते, शांतिपूर्ण वातावरण और झीलें आदि हैं। यह जगह कपल्स को बहुत पसंद आएगी। वहीं फोटोग्राफी के लिए भी यह जगह काफी अच्छी है। अपनी ट्रिप को यादगार बनाने के लिए आप यहां पर तस्वीरें भी ले सकते हैं। यहां हरे-भरे मैदान और छायादार पेड़ इस जगह को और भी खूबसूरत बनाते हैं।

    #amusement park #animals #couples #dumas beach #romantic destination #sarthana nature park #sunset and sunrise #surat the great fun amusement park tourism
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Md Asif Raza
    • Website

    I am working as a Creative Designer and also manage social media platform.

    Related Posts

    मैं जयपुर हूं… आज सिर्फ पर्यटन की बात करूंगा

    August 24, 2026

    दादा की डोर से राजू के हाथों तक, कठपुतली अभी जिंदा है…

    August 18, 2026

    किले-महल से लेकर झीलों तक… 18 देशों के क्रिएटर्स ने देखा राजस्थान का रंग

    August 14, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    कॉर्पोरेट

    आरईसी  को जीईईएफ ग्लोबल सीएसआर अवार्ड 2026 से किया गया सम्मानित

    By NM Media SolutionsAugust 24, 20260

    नई दिल्ली। आरईसी लिमिटेड को उसकी सीएसआर शाखा, आरईसी फाउंडेशन के माध्यम से, नई दिल्ली…

    मैं जयपुर हूं… आज सिर्फ पर्यटन की बात करूंगा

    August 24, 2026

    दादा की डोर से राजू के हाथों तक, कठपुतली अभी जिंदा है…

    August 18, 2026

    इटली में गूंजी भारत की बेटी की बंदूक! सबीरा हारिस ने पेराजी कप में रचा इतिहास

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Powered by NM Media Solutions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.