Close Menu
Uday Sarvodaya
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uday Sarvodaya
    • राजनीति
    • समाज
    • शख़्सियत
    • शिक्षा
    • सेहत
    • टूरिज्म
    • कॉर्पोरेट
    • साहित्य
    • Video
    • eMagazine
    Uday Sarvodaya
    ये है भारत का ‘मिनी मालदीव’, बचा लेगा लाखों रुपए
    टूरिज्म

    ये है भारत का ‘मिनी मालदीव’, बचा लेगा लाखों रुपए

    Md Asif RazaBy Md Asif RazaOctober 25, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अनन्या मिश्रा

    हम सभी भी एक बार विदेश घूमने की ख्वाहिश जरूर होती है। यदि कोई विदेश में समुद्री तट के किनारे घूमना चाहता है, तो सबसे पहले मालदीव का नाम लिया जाता है। लेकिन विदेश घूमने में हमारा बजट साथ नहीं देता है। जिसके कारण लोग विदेश घूमने का प्लान कैंसिल कर देते हैं। वहीं एक मिडिल क्लास वाला व्यक्ति विदेश के मालदीव जैसी जगह को घूमने का प्रयास करता है।

    इसे भी पढ़ें ⇒झूठ की बुनियाद पर टिका भाजपा का सदस्यता अभियान

    ऐसे में अगर आप भी बजट के कारण मालदीव घूमने नहीं जा सकते हैं। तो यह आर्टिकल आपके लिए है। क्योंकि आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको उत्तराखंड की एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको ‘मिनी मालदीव’ के नाम से जाना जाता है। तो आइए जानते हैं उत्तराखंड के इस मिनी मालदीव के बारे में…

    कहां है मिनी मालदीव
    मिनी मालदीव घूमने से पहले यह जानना जरूरी है कि उत्तराखंड में किस स्थान पर यह जगह मौजूद है। बता दें कि यह खूबसूरत जगह उत्तराखंड की टिहरी बांध पर बसा हुआ है। यहां पर पानी में तैरते स्वीट हाउस यानी फ्लोटिंग हाउस पूरे देश में फेमस है। जैसे मालदीव में पानी के बीच स्वीट हाउस बनाए गए हैं। ठीक उसी तरह से उत्तराखंड में भी फ्लोटिंग हाउस बनाए गए हैं। इनको ‘फ्लोटिंग हट्स एंड इको रूम’ भी कहा जाता है।

    क्यों है खास मिनी मालदीव
    सैलानियों के लिए उत्तराखंड का मिनी मालदीव बेहद खास है। टिहरी बांध पर बने फ्लोटिंग हाउस में रुकने का अपना ही मजा है। साथ ही आप यहां पर मौजूद आसपास जगहों को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। फ्लोटिंग हाउस में रुकने के अलावा आप कई बेहतरीन वाटर एक्टिविटी जैसे-स्पेशल बोटिंग और पैरासेलिंग का लुत्फ़ उठा सकते हैं।
    यहां पर मौजूद नेचुरल खूबसूरती को निहारकर आपका मन खुश हो जाएगा। इसके साथ ही आप टिहरी बांध की खूबसूरती को बेहद करीब से देख सकती हैं। गर्मियों में इस जगह पर सबसे ज्यादा पर्यटक पहुंचते हैं।

    स्टे
    मिनी मालदीव में स्टे के लिए अगर आप फ्लोटिंग हाउस बुक करना चाहते हैं। तो इसको आप आसानी से बुक कर सकते हैं। आप किसी भी ट्रेवल साइट पर जाकर फ्लोटिंग हाउस बुक कर सकते हैं। इसके अलावा आप तेहरी बांध पर जाकर भी बुकिंग कर सकते हैं। फ्लोटिंग हाउस में स्टे के लिए आपको 5-6 हजार रुपए खर्च करने होंगे। स्टे के साथ ही आपको यहां खाने की भी सुविधा मिलेगी। एक रूम में दो से ज्यादा लोग नहीं स्टे कर सकते हैं।

    ऐसे पहुंचे मिनी मालदीव
    बता दें कि मिनी मालदीव यानी फ्लोटिंग हाउस तक पहुंचना बेहद आसान है। आप यहां पर हवाई मार्ग, रेल मार्ग और सड़क मार्ग से भी पहुंच सकते हैं।

    #AdventureTourism #EcoTourism #FloatingHouses #IndianTourism #MiniMaldives #ScenicLocations #TehriDam #TravelDestinations #Uttarakhand #WeekendGetaway
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Md Asif Raza
    • Website

    I am working as a Creative Designer and also manage social media platform.

    Related Posts

    जापान में राजस्थान के कम चर्चित पर्यटन स्थलों और बौद्ध विरासत को लेकर बढ़ी रुचि

    September 25, 2026

    मैं जयपुर हूं… आज सिर्फ पर्यटन की बात करूंगा

    August 24, 2026

    दादा की डोर से राजू के हाथों तक, कठपुतली अभी जिंदा है…

    August 18, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    समाज

    निलाया किएओए टीम को मिला सोसायटी के बुजुर्गों का आशीर्वाद

    By NM Media SolutionsSeptember 30, 20260

    गाजियाबाद। मेरठ रोड निकटस्थ निलाया ग्रीन्स सोसायटी के बुजुर्गों ने नवनिर्वाचित एओए टीम का स्वागत…

    जापान में राजस्थान के कम चर्चित पर्यटन स्थलों और बौद्ध विरासत को लेकर बढ़ी रुचि

    September 25, 2026

    आरईसीपीडीसीएल ने महाराष्ट्र की ट्रांसमिशन परियोजना की एसपीवी एमएसईटीसीएल को सौंपी

    September 10, 2026

    भारत के बॉन्ड बाजार में नई शुरुआत, आरईसी ने किया पहला टोकनाइज्ड कॉरपोरेट बॉन्ड पायलट

    September 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Powered by NM Media Solutions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.