Close Menu
Uday Sarvodaya
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uday Sarvodaya
    • राजनीति
    • समाज
    • शख़्सियत
    • शिक्षा
    • सेहत
    • टूरिज्म
    • कॉर्पोरेट
    • साहित्य
    • Video
    • eMagazine
      • 2026
      • 2025
      • 2024
      • 2023
      • 2022
      • 2021
      • 2020
      • 2019
      • 2018
      • 2017
      • 2016
    Uday Sarvodaya
    स्लीप टूरिज़्म के लिये ख़ास हैं भारत की ये जगहें, एक बार आप भी जाएं घूमने
    टूरिज्म

    स्लीप टूरिज़्म के लिये ख़ास हैं भारत की ये जगहें, एक बार आप भी जाएं घूमने

    Md Asif RazaBy Md Asif RazaOctober 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अनन्या मिश्रा

    घूमना-फिरना आखिर किसी पसंद नहीं होता है। अक्सर लोग वीकेंड पर घूमने का प्लान बनाते हैं। वहीं जिंदगी में चल रही स्ट्रेस को दूर करने के लिए हम अक्सर अच्छी जगहों का दीदार करना पसंद करते हैं। कई रिसर्च बताते हैं कि नई और खूबसूरत जगहों का दीदार करने से मानसिक तनाव कम होता है। हालांकि भारत में आजकल ट्रैवलिंग के कई मॉर्डन तरीके आजमाएं जा रहे हैं। जिनमें से एक स्लीप टूरिज्म भी है।

    इसे भी पढ़ें ⇒वैश्विक जलचक्र असंतुलन से जुड़ी चुनौतियां की गंभीरता

    स्लीप टूरिज्म, इसके नाम से ही पता चलता है कि इस ट्रिप में नींद लेने की बात हो रही है। आज हम आपको इस अनोखे टूरिज्म के बारे में बताने जा रहे हैं। भारत में कई ऐसी जगहें मौजूद हैं, जहां पर आप स्लीप टूरिज्म को एंजॉय करते हुए मेंटल स्ट्रेस को थोड़ा कम कर सकते हैं।

    जानिए क्या होता है स्लीप टूरिज्म

    आजकल स्लीप टूरिज्म काफी ज्यादा चलन में है। ऐसे में आप इन खूबसूरत जगहों पर जाकर नेचर के बीच अच्छी नींद ले सकते हैं। भागदौड़ भरी लाइफ से दूर अपने आप को समय देने और खुद को रिचार्ज करने को स्लीप टूरिज्म कहा जाता है। नींद एकमात्र ऐसा तरीका होता है, जो हमारे दिमाग को शांतकर मेंटल हेल्थ को दुरुस्त करता है। इस यात्रा के बाद आपको थकान दूर करने के लिए छुट्टी लेने या रेस्ट करने की भी जरूरत नहीं पड़ती है। तो आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में…

    हिमाचल प्रदेश

    बता दें कि टूरिज्म का यह तरीका तनाव को बेहतर तरीके से कम करने में सहायता करता है। आप हिमाचल प्रदेश की ठंडी हवा और खूबसूरत पहाड़ों के बीच घूमने का प्लान कर सकते हैं। यह जगह आपको शांति और सुकून देंगे। यहां पर आप योग, ट्रेकिंग और मछली पकड़ने वाली एक्टिविटीज का आनंद ले सकते हैं। हिमाचल की खूबसूरती को देखने के लिए आपको मनाली, कुल्लू और शिमला जाना चाहिए।

    गोवा रहेगा बेस्ट

    स्लीप टूरिज्म में आपको आयुर्वेदिक मालिश, योग और नींद लेने में सहायता की जाती है। ऐसे में स्लीप टूरिज्म के लिए गोवा बेस्ट लोकेशन है। समुद्र के किनारे बसी इस जगह की प्राकृतिक सुंदरता आपको दीवाना बना देगी। आप समुद्र के किनारे रेत पर नींद लेकर खुद को प्रकृति के बेहद करीब देखकर आप काफी रिलैक्स महसूस करेंगे।

    घूमने जाएं दक्षिण भारत

    दक्षिण भारत में तमिलनाडु, केरल औक अन्य़ राज्य कई फेमस जगहें हैं। जहां पर स्लीप टूरिज्म के लिए आप जा सकते हैं। साउथ की मैसूर, कुर्ग और मुन्नार जैसी कई हसीन जगहें हैं। जो जगहें हरियाली से घिरी हुई हैं। यहां पर बादलों की चादर में हरे-भरे पहाड़ों के बीच घूमने और नींद लेने से तनाव दूर होता है। कुर्ग में आपको कई ऐसे रिजॉर्ट मिलेंगे, जहां पर लोग आय़ुर्वेदिक उपचार और मेडिटेशन की सुविधाएं दी जाती हैं। स्लीप टूरिज्म के लिए यह जगहें बेस्ट साबित हो सकती हैं।

    जरूर जाएं ऋषिकेश
    सस्ती ट्रिप के लिए ऋषिकेष बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। क्योंकि यहां पर रुकना, खाना और घूमना अन्य जगहों के मुकाबले काफी सस्ता है। इस शहर को भारत की योगनगरी भी कहा जाता है। यहां पर देश-विदेश से लाखों की संख्या में टूरिस्ट मेडिटेशन और योग के लिए यहां आते हैं। ऐसे में ऋषिकेष स्लीप टूरिज्म के लिए काफी अच्छी जगह है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता के बीच नींद लेना आपके दिमाग को शांत रखने में मदद करता है।

    #goa #Himachal Pradesh #places #rishikesh #sleep tourism #south india #travelling #weekend tourism
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Md Asif Raza
    • Website

    I am working as a Creative Designer and also manage social media platform.

    Related Posts

    राजस्थान पर्यटन का राष्ट्रीय स्तर पर डंका, जुलाई में जीते चार बड़े अवार्ड

    July 29, 2026

    2030 तक पर्यटन महाशक्ति बनने की राह पर राजस्थान, तैयार हुआ ब्लूप्रिंट

    June 23, 2026

    जब चार पीढ़ियां आईं एक मंच पर, भावुक हुआ पूरा राजस्थान

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    शख़्सियत

    ‘राजस्थान की लता’ सीमा मिश्रा, जिनकी आवाज़ बनी मरुधरा की पहचान

    By Shivani SrviastavaJuly 31, 20260

    चंद्रजीत शेखावत जयपुर। राजस्थान की प्रख्यात लोकगायिका मरु कोकिला सीमा सीमा मिश्रा को उनकी सुमधुर,भावपूर्ण…

    राजस्थान पर्यटन का राष्ट्रीय स्तर पर डंका, जुलाई में जीते चार बड़े अवार्ड

    July 29, 2026

    आरईसी का दमदार प्रदर्शन, पहली तिमाही में मुनाफा 23% बढ़ा

    July 24, 2026

    2030 तक पर्यटन महाशक्ति बनने की राह पर राजस्थान, तैयार हुआ ब्लूप्रिंट

    June 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Powered by NM Media Solutions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.