Close Menu
Uday Sarvodaya
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uday Sarvodaya
    • राजनीति
    • समाज
    • शख़्सियत
    • शिक्षा
    • सेहत
    • टूरिज्म
    • कॉर्पोरेट
    • साहित्य
    • Video
    • eMagazine
    Uday Sarvodaya
    तीज उत्सव और शिल्पग्राम के जरिए पर्यटन को मिलेगा सांस्कृतिक विस्तार
    टूरिज्म

    तीज उत्सव और शिल्पग्राम के जरिए पर्यटन को मिलेगा सांस्कृतिक विस्तार

    Uday SarvodayaBy Uday SarvodayaJune 21, 2025No Comments2 Mins Read
    rajsthan
    उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी द्वारा शासन सचिवालय में पर्यटन विभाग से जुड़े विभिन्न विषयों की उच्चस्तरीय समीक्षा की गई।
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जयपुर। राजस्थान सरकार पर्यटन को नई दिशा देने और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक मंच पर प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करने की तैयारियों में जुट गई है। शनिवार को उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने शासन सचिवालय में पर्यटन विभाग से जुड़े विभिन्न विषयों की उच्चस्तरीय समीक्षा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

    बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष तीज महोत्सव को दो दिवसीय कार्यक्रम के रूप में और अधिक भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा, ताकि इसकी सांस्कृतिक छटा देश-दुनिया तक पहुंचे। साथ ही, शिल्पग्राम के पुनर्विकास के लिए एक व्यापक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी दिए गए हैं, जिसमें कलाकारों को केंद्रीय भूमिका दी जाएगी।

    उपमुख्यमंत्री का संदेश: पर्यटन के साथ संस्कृति का संरक्षण ज़रूरीः-
    उपमुख्यमंत्री ने कहा कि “राजस्थान की संस्कृति, कला और विरासत राज्य की पहचान हैं। पर्यटन विकास के साथ-साथ हमें सांस्कृतिक संरक्षण पर समान रूप से ध्यान देना होगा, ताकि आने वाली पीढ़ियों को अपनी जड़ों से जोड़कर रखा जा सके।”

    शिल्पग्राम बनेगा स्थायी सांस्कृतिक मंचः-
    उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जवाहर कला केन्द्र परिसर स्थित शिल्पग्राम को एक जीवंत सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित किया जाए, जहां स्थानीय व पारंपरिक कलाकारों को पूरे वर्ष प्रदर्शन और बिक्री के अवसर मिलें। यह योजना न केवल सांस्कृतिक संरक्षण की दृष्टि से अहम होगी, बल्कि कलाकारों की आजीविका को भी स्थायित्व प्रदान करेगी।

    धरोहरों के संरक्षण पर भी रहेगा फोकसः-
    बैठक में जमवाय माता मंदिर क्षेत्र के विकास, राज्य की ऐतिहासिक बावड़ियों और स्मारकों के संरक्षण, तथा विशेषज्ञ संरक्षणविदों की सेवाएं लेने पर भी विशेष जोर दिया गया। इसके अलावा, भारत सरकार की ‘सास्की’ योजना के तहत स्वीकृत आमेर, नाहरगढ़ और जलमहल क्षेत्र के विकास कार्यों की समयबद्ध क्रियान्विति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

    बैठक में ये अधिकारी रहे उपस्थित
    समीक्षा बैठक में पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक (विकास) राजेश शर्मा, विशेषाधिकारी ललित कुमार, अतिरिक्त महानिदेशक (जवाहर कला केन्द्र) अलका मीणा, संयुक्त निदेशक (मेले-त्योहार) पुनीता सिंह, और उप निदेशक पर्यटन उपेन्द्र सिंह शेखावत सहित विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    #AdventureTourism #jaipur #rajsthan
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Uday Sarvodaya
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Pinterest
    • Instagram
    • Tumblr
    • LinkedIn

    समाचार पत्र-पत्रिकाओं (Paper-Magazine) की भीड़ से अलग बहुजन हित व सर्वोदय की आवाज़ उठाने की एक पहल.

    Related Posts

    जापान में राजस्थान के कम चर्चित पर्यटन स्थलों और बौद्ध विरासत को लेकर बढ़ी रुचि

    September 25, 2026

    मैं जयपुर हूं… आज सिर्फ पर्यटन की बात करूंगा

    August 24, 2026

    दादा की डोर से राजू के हाथों तक, कठपुतली अभी जिंदा है…

    August 18, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    समाज

    निलाया किएओए टीम को मिला सोसायटी के बुजुर्गों का आशीर्वाद

    By NM Media SolutionsSeptember 30, 20260

    गाजियाबाद। मेरठ रोड निकटस्थ निलाया ग्रीन्स सोसायटी के बुजुर्गों ने नवनिर्वाचित एओए टीम का स्वागत…

    जापान में राजस्थान के कम चर्चित पर्यटन स्थलों और बौद्ध विरासत को लेकर बढ़ी रुचि

    September 25, 2026

    आरईसीपीडीसीएल ने महाराष्ट्र की ट्रांसमिशन परियोजना की एसपीवी एमएसईटीसीएल को सौंपी

    September 10, 2026

    भारत के बॉन्ड बाजार में नई शुरुआत, आरईसी ने किया पहला टोकनाइज्ड कॉरपोरेट बॉन्ड पायलट

    September 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Powered by NM Media Solutions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.