Close Menu
Uday Sarvodaya
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uday Sarvodaya
    • राजनीति
    • समाज
    • शख़्सियत
    • शिक्षा
    • सेहत
    • टूरिज्म
    • कॉर्पोरेट
    • साहित्य
    • Video
    • eMagazine
    Uday Sarvodaya
    जन्मजात हृदय रोग पीड़ित बच्चों के मुफ्त उपचार हेतू 15 करोड़ देगा आरईसी
    कॉर्पोरेट

    जन्मजात हृदय रोग पीड़ित बच्चों के मुफ्त उपचार हेतू 15 करोड़ देगा आरईसी

    By August 24, 2024Updated:August 24, 2024No Comments2 Mins Read
    REC-15-CR-CSR
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गुरुग्राम: प्रमुख एनबीएफसी आरईसी लिमिटेड ने सीएसआर पहल के तहत समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के जन्मजात हृदय रोग के साथ पैदा हुए लगभग 1,000 बच्चों को मुफ्त चिकित्सा उपचार और सर्जरी के लिए 15 करोड़ रुपये देने की प्रतिबद्धता जताई है।

    इस नेक प्रयास को औपचारिक रूप देने वाले समझौता ज्ञापन (एमओए) पर आरईसी लिमिटेड में सीएसआर की कार्यकारी निदेशक तरुणा गुप्ता और श्री सत्य साईं हेल्थ एंड एजुकेशन ट्रस्ट के ट्रस्टी विवेक गौर ने हस्ताक्षर किए। आरईसी लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक विवेक कुमार देवांगन की उपस्थिति में समझौते का आदान-प्रदान किया गया।

    इसे भी पढ़ें  ⇒ आरईसी के सीएमडी विवेक कुमार देवांगन को विशिष्ट फेलो’ पुरस्कार

    यह पहल आरईसी की पिछली सीएसआर पहल, ‘हीलिंग लिटिल हार्ट्स’ की निरंतरता है, प्रारंभिक परियोजना की सफलता ने इन बच्चों को जीवन की नई राह दिखाई, जिससे आरईसी को लगातार दूसरे वर्ष भी ज़रूरतमंद परिवारों को सहायता प्रदान करने की प्रेरणा मिली।

    इस सीएसआर पहल के माध्यम से, आरईसी लिमिटेड सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई है जिसके तहत जन्मजात हृदय रोग के साथ पैदा हुए बच्चों को स्वस्थ और सक्रिय जीवन जीने के लिए आवश्यक चिकित्सा मदद पहुंचाना है। यह पहल आरईसी की अपनी सीएसआर गतिविधियों के माध्यम से ज़रूरतमंद लोगों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव डालने के लिए चल रही प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।

    CSR Heart Disease REC
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    आरईसी को सभी सरकारी क्षेत्र की कंपनियों (सीपीएसई) में लाभ के हिसाब से मिला 5वां स्थान

    January 9, 2026

    47वें ऑल इंडिया पीआर कॉन्फ्रेंस में आरईसी को मिले दो अवॉर्ड

    December 29, 2025

    इंडिया एनर्जी स्टैक (IES) की दूसरी बैठक संपन्न

    December 19, 2025

    Comments are closed.

    Don't Miss
    टूरिज्म

    ITB Berlin में गूंजा राजस्थान! विरासत के साथ विश्व मंच पर दमदार दस्तक

    By Shivani SrviastavaMarch 3, 20260

    जयपुर। विश्व के सबसे बड़े पर्यटन व्यापार मेले आईटीबी बर्लिन-2026 का शुभारम्भ मंगलवार को जर्मनी…

    8 कमरे–24 बेड की छूट: राजस्थान में होमस्टे खोलना हुआ आसान

    February 22, 2026

    मरू महोत्सव: रेगिस्तान की आत्मा का सार्वजनिक उत्सव

    February 2, 2026

    विश्व पुस्तक मेले में सैनिकों ने सबका ध्यान खींचा

    January 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Powered by NM Media Solutions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.