Close Menu
Uday Sarvodaya
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uday Sarvodaya
    • राजनीति
    • समाज
    • शख़्सियत
    • शिक्षा
    • सेहत
    • टूरिज्म
    • कॉर्पोरेट
    • साहित्य
    • Video
    • eMagazine
    Uday Sarvodaya
    आरईसीपीडीसीएल ने महाराष्ट्र की ट्रांसमिशन परियोजना की एसपीवी एमएसईटीसीएल को सौंपी
    कॉर्पोरेट

    आरईसीपीडीसीएल ने महाराष्ट्र की ट्रांसमिशन परियोजना की एसपीवी एमएसईटीसीएल को सौंपी

    NM Media SolutionsBy NM Media SolutionsSeptember 10, 2026No Comments2 Mins Read
    RECPDCL-Hands-Over-Musalgaon-Power-Transmission-Limited,-a-SPV-of-Intra-State-Transmission-Project-of-Maharashtra
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। आरईसी पावर डेवलपमेंट एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड (आरईसीपीडीसीएल) ने महाराष्ट्र की एक महत्वपूर्ण राज्यांतर्गत ट्रांसमिशन परियोजना की स्पेशल पर्पज व्हीकल (एसपीवी) मुसलगांव पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड को सफल बोलीदाता महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (एमएसईटीसीएल) को सौंप दिया है। आरईसीपीडीसीएल ने 9 सितंबर 2026 को एसपीवी का हस्तांतरण किया। एमएसईटीसीएल, आरईसीपीडीसीएल की ओर से आयोजित टैरिफ आधारित प्रतिस्पर्धी बोली (टीबीसीबी) प्रक्रिया में सफल बोलीदाता रही। परियोजना को ‘बिल्ड, ओन, ऑपरेट एंड ट्रांसफर’ (बीओओटी) आधार पर विकसित किया जाएगा। एसपीवी का हस्तांतरण आरईसीपीडीसीएल के महाप्रबंधक (अभियांत्रिकी) रत्नेश कुमार ने एमएसईटीसीएल के मुख्य अभियंता (टीबीसीबी) अमित आर. नाइक को वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में किया।

    111 किलोमीटर लंबी ट्रांसमिशन लाइन

    महाराष्ट्र की यह राज्यांतर्गत ट्रांसमिशन परियोजना क्षेत्र की विद्युत पारेषण क्षमता को मजबूत करने के उद्देश्य से विकसित की जा रही है। परियोजना के तहत मुसलगांव में 220/132/33 केवी एआईएस उपकेंद्र की स्थापना की जाएगी। इसके अलावा मुसलगांव से बाबलेश्वर और रेमंड के मौजूदा उपकेंद्रों तक लगभग 111 किलोमीटर लंबी 220 केवी डबल सर्किट ट्रांसमिशन लाइन का निर्माण किया जाएगा। परियोजना में मुसलगांव से सिन्नर के मौजूदा उपकेंद्र तक ट्रांसमिशन कनेक्टिविटी से जुड़े कार्य भी शामिल हैं। परियोजना के पूरा होने से महाराष्ट्र में ट्रांसमिशन नेटवर्क को मजबूती मिलने और बढ़ती बिजली मांग के अनुरूप विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

     

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    NM Media Solutions

    Related Posts

    भारत के बॉन्ड बाजार में नई शुरुआत, आरईसी ने किया पहला टोकनाइज्ड कॉरपोरेट बॉन्ड पायलट

    September 7, 2026

    राजभाषा नीति के उत्कृष्ट कार्यान्वयन के लिए आरईसी को प्रथम पुरस्कार

    September 3, 2026

    आरईसी  को जीईईएफ ग्लोबल सीएसआर अवार्ड 2026 से किया गया सम्मानित

    August 24, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    कॉर्पोरेट

    आरईसीपीडीसीएल ने महाराष्ट्र की ट्रांसमिशन परियोजना की एसपीवी एमएसईटीसीएल को सौंपी

    By NM Media SolutionsSeptember 10, 20260

    नई दिल्ली। आरईसी पावर डेवलपमेंट एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड (आरईसीपीडीसीएल) ने महाराष्ट्र की एक महत्वपूर्ण राज्यांतर्गत…

    भारत के बॉन्ड बाजार में नई शुरुआत, आरईसी ने किया पहला टोकनाइज्ड कॉरपोरेट बॉन्ड पायलट

    September 7, 2026

    राजभाषा नीति के उत्कृष्ट कार्यान्वयन के लिए आरईसी को प्रथम पुरस्कार

    September 3, 2026

    आरईसी  को जीईईएफ ग्लोबल सीएसआर अवार्ड 2026 से किया गया सम्मानित

    August 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Powered by NM Media Solutions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.