Close Menu
Uday Sarvodaya
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uday Sarvodaya
    • राजनीति
    • समाज
    • शख़्सियत
    • शिक्षा
    • सेहत
    • टूरिज्म
    • कॉर्पोरेट
    • साहित्य
    • Video
    • eMagazine
      • 2026
      • 2025
      • 2024
      • 2023
      • 2022
      • 2021
      • 2020
      • 2019
      • 2018
      • 2017
      • 2016
    Uday Sarvodaya
    नरसिंहानंद के विवादित बयान पर देशभर में विरोध, दारुल उलूम देवबंद ने दी कड़ी प्रतिक्रिया
    समाज

    नरसिंहानंद के विवादित बयान पर देशभर में विरोध, दारुल उलूम देवबंद ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

    Chetan PalBy Chetan PalOctober 7, 2024Updated:October 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सहारनपुर: पैगंबर मोहम्मद साहब पर दिए गए विवादित बयान को लेकर यति नरसिंहानंद का देशभर में विरोध हो रहा है। सहारनपुर स्थित दारुल उलूम देवबंद ने इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए बयान जारी किया है और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

    दारुल उलूम के प्रवक्ता ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि यति नरसिंहानंद ने पैगंबर मोहम्मद साहब के खिलाफ बेहद अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा कि यह बयान न केवल मुस्लिम समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाया है, बल्कि यह अमन और इंसाफ के सिद्धांतों के खिलाफ एक खुली चुनौती भी है। दारुल उलूम ने नरसिंहानंद को “धार्मिक लिबास में छिपा शैतान” बताया, जो लगातार धार्मिक नफरत और सांप्रदायिक हिंसा को बढ़ावा देता है। जिससे समाज में अशांति फैलने की सम्भावना है।

    दारुल उलूम देवबंदने सरकार से इस मामले को गंभीरता से लेने की अपील की है और मांग की है कि नरसिंहानंद के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई ऐसी हरकत नहीं करे। इसके साथ ही, उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि ऐसे अपराधों के लिए सख्त कानून बनाया जाए ताकि भविष्य में कोई भी पैगंबर या किसी धार्मिक नेता के खिलाफ अपमानजनक बातें करने की हिम्मत न कर सके।

    इसे भी पढ़ें ⇒विश्व बारूद के ढेर पर: रूस-यूक्रेन और इस्राईल-अरब संघर्ष के पीछे अमेरिका की भूमिका

    दारुल उलूम ने मुस्लिम समुदाय से अपील की है कि वे इस मामले में संयम से काम लें और कानूनी तरीके से अपनी आवाज बुलंद करें। उन्होंने कहा कि कानूनी रास्ते से ही इंसाफ संभव है और ऐसे शरारती तत्वों को सख्त सजा दिलाना जरूरी है, ताकि देश में शांति और सद्भाव का माहौल बना रहे।

    #mohammed saheb #Muslim community #Narsimhanand #Saharanpur
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Chetan Pal
    • Website

    Work as Creative designer and manage social media platform

    Related Posts

    पत्रकार से लीगल मंच तक ! मुन्ने भारती बने ऑल इंडिया बार एसोसिएशन के मीडिया एडवाइज़र

    April 2, 2026

    जब दरगाह में खेली गई होली! सूफी संतों ने दिया रंगों में छिपा इंसानियत का संदेश

    March 16, 2026

    ‘सुरों की मलिका’ बेग़म परवीन सुल्ताना की गायकी से गुलाबी नगर जयपुर में होगी अनहद की शुरुआत

    August 30, 2025

    Comments are closed.

    Don't Miss
    टूरिज्म

    जब चार पीढ़ियां आईं एक मंच पर, भावुक हुआ पूरा राजस्थान

    By Shivani SrviastavaJune 4, 20260

    नागौर। राजस्थान अपनी सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक परंपराओं के लिए देश दुनिया में पहचान रखता…

    RECPDCL ने कर्नाटक की दो बड़ी ट्रांसमिशन परियोजनाएं निजी कंपनियों को सौंपी

    June 3, 2026

    Rajasthan In Summer : ‘राजस्थान इन समर’ अभियान की तैयारी तेज ! गर्मियों में भी पर्यटकों को लुभाएगा राजस्थान

    May 26, 2026

    हरियाणा के सरकारी स्कूलों में हाईटेक शिक्षा की एंट्री, आरईसी देगा 1.40 करोड़

    May 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Powered by NM Media Solutions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.