Close Menu
Uday Sarvodaya
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uday Sarvodaya
    • राजनीति
    • समाज
    • शख़्सियत
    • शिक्षा
    • सेहत
    • टूरिज्म
    • कॉर्पोरेट
    • साहित्य
    • Video
    • eMagazine
      • 2026
      • 2025
      • 2024
      • 2023
      • 2022
      • 2021
      • 2020
      • 2019
      • 2018
      • 2017
      • 2016
    Uday Sarvodaya
    इटली में गूंजी भारत की बेटी की बंदूक! सबीरा हारिस ने पेराजी कप में रचा इतिहास
    समाज

    इटली में गूंजी भारत की बेटी की बंदूक! सबीरा हारिस ने पेराजी कप में रचा इतिहास

    Shivani SrviastavaBy Shivani SrviastavaAugust 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय शूटिंग में भारत का नाम रोशन करते हुए जामिया मिल्लिया इस्लामिया की बीबीए प्रथम वर्ष की छात्रा और अंतरराष्ट्रीय शूटर सबीरा हारिस ने इटली के लोनाटो में आयोजित पेराजी कप में शानदार प्रदर्शन किया। सीनियर महिला वर्ग में सबीरा ने 200 में से 187 अंक हासिल कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया।

    जामिया गेम्स एंड स्पोर्ट्स विभाग के निदेशक प्रोफेसर नफीस अहमद ने आज सबीरा को सम्मानित करते हुए उनकी सफलता के लिए बधाई दी और उन्हें अपने दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत से भविष्य में भी देश और संस्थान का नाम रोशन करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता 23 से 26 जुलाई को इटली के लोनाटो में आयोजित किया गया था। उन्होंने कहा कि सबीरा की इस उपलब्धि में जामिया के पूर्व छात्र और अंतरराष्ट्रीय शूटर रैयान रिजवी के प्रशिक्षण और मार्गदर्शन की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    जामिया के कुलपति प्रोफेसर मज़हर आसिफ ने सबीरा की उपलब्धि पर गर्व जताते हुए उन्हें बधाई दी और कहा कि विश्वविद्यालय के प्रतिभाशाली खिलाड़ी वैश्विक स्तर पर संस्थान का नाम रोशन कर रहे हैं। जामिया के रजिस्ट्रार प्रो. मोहम्मद महताब आलम रिज़वी ने भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर सबीरा की उल्लेखनीय उपलब्धि की सराहना की। उन्होंने सबीरा की प्रतिबद्धता और असाधारण प्रतिभा को रेखांकित करते हुए कहा कि उनकी इस महत्वपूर्ण सफलता से विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ा है। उन्होंने सबीरा का उत्साहवर्धन करते हुए आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।

    सबीरा वर्तमान में जूनियर वर्ग में भारत की शीर्ष रैंकिंग वाली खिलाड़ी हैं और कई विश्व चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। सितंबर 2025 में उन्होंने कजाकिस्तान के शिमकेंट में आयोजित एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतकर एशियन जूनियर चैंपियन का खिताब हासिल किया था। इसके अलावा उन्होंने 2024 में इटली के पोर्पेटो और पेरू में तथा 2025 में साइप्रस में आयोजित सीनियर विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीते हैं, जबकि 2022 में जर्मनी में रजत पदक हासिल किया था।

    सबीरा ने काहिरा में जूनियर विश्व कप में 106/125 अंक के साथ नौवां स्थान हासिल किया था और शूट-ऑफ में मामूली अंतर से फाइनल में जगह बनाने से चूक गई थीं।

    #IndiaNews #IndianShooting #IndiaShooter #InternationalShooting #JamiaMilliaIslamia #PerazziCup #SabiraHarris #Shooting #ShootingChampion #SportsNews #WomenInSports
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Shivani Srviastava

    Related Posts

    जवानी लौटाने की चाह, कॉस्मेटिक सर्जरी की ओर बढ़ते भारतीय

    April 27, 2026

    पत्रकार से लीगल मंच तक ! मुन्ने भारती बने ऑल इंडिया बार एसोसिएशन के मीडिया एडवाइज़र

    April 2, 2026

    भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट में बड़ा फैसला! इंडिया-अफ्रीका पावर सेक्टर साझेदारी को मिला नया मोड़

    March 22, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    समाज

    इटली में गूंजी भारत की बेटी की बंदूक! सबीरा हारिस ने पेराजी कप में रचा इतिहास

    By Shivani SrviastavaAugust 15, 20260

    नयी दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय शूटिंग में भारत का नाम रोशन करते हुए जामिया मिल्लिया इस्लामिया की…

    किले-महल से लेकर झीलों तक… 18 देशों के क्रिएटर्स ने देखा राजस्थान का रंग

    August 14, 2026

    अब सिर्फ जयपुर-उदयपुर नहीं, राजस्थान के नए पर्यटन ठिकानों पर होगा फोकस

    August 6, 2026

    ‘राजस्थान की लता’ सीमा मिश्रा, जिनकी आवाज़ बनी मरुधरा की पहचान

    July 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Powered by NM Media Solutions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.