Close Menu
Uday Sarvodaya
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uday Sarvodaya
    • राजनीति
    • समाज
    • शख़्सियत
    • शिक्षा
    • सेहत
    • टूरिज्म
    • कॉर्पोरेट
    • साहित्य
    • Video
    • eMagazine
      • 2026
      • 2025
      • 2024
      • 2023
      • 2022
      • 2021
      • 2020
      • 2019
      • 2018
      • 2017
      • 2016
    Uday Sarvodaya
    IRCTC ने वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए
    कॉर्पोरेट

    IRCTC ने वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए

    Md Asif RazaBy Md Asif RazaNovember 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रेलवे की मिनिरत्न पीएसयू IRCTC ने बाजार बंद होने के बाद वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। सितंबर तिमाही में कंपनी के मुनाफे में चार फीसदी से ज्यादा उछाल आया है। शेयर बाजार को दी जानकारी के मुताबिक IRCTC ने निवेशकों को 200 फीसदी डिविडेंड की सौगात भी दी है। साथ ही रिकॉर्ड डेट की भी घोषणा कर दी है। रेलवे पीएसयू का शेयर सोमवार को कारोबारी सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुआ है।

    इसे भी पढ़ें ⇒एनटीपीसी और ओएनजीसी ने जॉइंट वेंचर बनाने का किया ऐलान

    IRCTC की रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक कंपनी ने 2 रुपये प्रति शेयर के फेस वैल्यू पर चार रुपए प्रति शेयर (200%) अंतरिम डिविडेंड की घोषणा की है। रेलवे पीएसयू ने इस अंतरिम डिविडेंड के लिए कंपनी ने रिकॉर्ड डेट गुरुवार 14 नवंबर तय की है। सितंबर तिमाही में IRCTC का मुनाफा सालाना आधार पर 395.21 करोड़ रुपए से बढ़कर 416.51 करोड़ रुपए हो गया है। पहली छमाही में IRCTC का मुनाफा  759.59 करोड़ रुपए से बढ़कर 826.10 करोड़ रुपए हो गया है।

    शेयर बाजार को दी जानकारी के मुताबिक सितंबर तिमाही में IRCTC का रेवेन्यू सात फीसदी बढ़कर 1063.9  करोड़ रुपए रहा है। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 992.40 करोड़ रुपए रहा था। वहीं, कंपनी की कुल आय सालाना आधार पर 1039.47 करोड़ रुपए से बढ़कर 1123.77 करोड़ रुपए हो गया है। इस दौरान कंपनी का कुल खर्च सालाना आधार पर 644.26 करोड़ रुपए से बढ़कर 707.25 करोड़ रुपए हो गया है।

    #business news #Corporate Earnings #Dividend Announcement #Financial Results #indian railways #indian stock market #Interim Dividend #IRCTC #IRCTC Share Price #profit growth #PSU (Public Sector Undertaking) #Q2 2025 Results #Quarterly Results #revenue growth #Stock Market
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Md Asif Raza
    • Website

    I am working as a Creative Designer and also manage social media platform.

    Related Posts

    RECPDCL ने कर्नाटक की दो बड़ी ट्रांसमिशन परियोजनाएं निजी कंपनियों को सौंपी

    June 3, 2026

    हरियाणा के सरकारी स्कूलों में हाईटेक शिक्षा की एंट्री, आरईसी देगा 1.40 करोड़

    May 17, 2026

    इफको की बड़ी पहल! नैनो उर्वरकों से बदलेगी खेती की तस्वीर

    April 10, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    टूरिज्म

    जब चार पीढ़ियां आईं एक मंच पर, भावुक हुआ पूरा राजस्थान

    By Shivani SrviastavaJune 4, 20260

    नागौर। राजस्थान अपनी सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक परंपराओं के लिए देश दुनिया में पहचान रखता…

    RECPDCL ने कर्नाटक की दो बड़ी ट्रांसमिशन परियोजनाएं निजी कंपनियों को सौंपी

    June 3, 2026

    Rajasthan In Summer : ‘राजस्थान इन समर’ अभियान की तैयारी तेज ! गर्मियों में भी पर्यटकों को लुभाएगा राजस्थान

    May 26, 2026

    हरियाणा के सरकारी स्कूलों में हाईटेक शिक्षा की एंट्री, आरईसी देगा 1.40 करोड़

    May 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Powered by NM Media Solutions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.