Close Menu
Uday Sarvodaya
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uday Sarvodaya
    • राजनीति
    • समाज
    • शख़्सियत
    • शिक्षा
    • सेहत
    • टूरिज्म
    • कॉर्पोरेट
    • साहित्य
    • Video
    • eMagazine
    Uday Sarvodaya
    आरईसीपीडीसीएल ने राजस्थान IV 4ए ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट पावर ग्रिड कॉरपोरेशन को सौंपा, 3.5 गीगावाट अक्षय ऊर्जा निकासी के लिए बड़ी पहल
    कॉर्पोरेट

    आरईसीपीडीसीएल ने राजस्थान IV 4ए ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट पावर ग्रिड कॉरपोरेशन को सौंपा, 3.5 गीगावाट अक्षय ऊर्जा निकासी के लिए बड़ी पहल

    Md Asif RazaBy Md Asif RazaDecember 31, 2024No Comments2 Mins Read
    REC
    REC
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आरईसीपीडीसीएल ने राजस्थान IV 4ए पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड, एक ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट स्पेशल पर्पज व्हीकल को पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड को सौंपा

    आरईसी पावर डेवलपमेंट एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड (आरईसीपीडीसीएल), विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत महारत्न सीपीएसयू, आरईसी लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, ने 30 दिसंबर, 2024 को गुरुग्राम में एक परियोजना विशिष्ट एसपीवी (स्पेशल पर्पज व्हीकल) अर्थात राजस्थान IV 4ए पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड को पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड को सौंप दिया है।

    पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, बिल्ड, ओन, ऑपरेट एंड ट्रांसफर (बीओओटी) आधार पर ट्रांसमिशन परियोजना के विकास के लिए बोली प्रक्रिया समन्वयक आरईसीपीडीसीएल द्वारा आयोजित टैरिफ-आधारित प्रतिस्पर्धी बोली (टीबीसीबी) प्रक्रिया के माध्यम से ट्रांसमिशन सेवा प्रदाता (टीएसपी) के रूप में उभरी।

    ट्रांसमिशन योजना राजस्थान अक्षय ऊर्जा क्षेत्र से 3.5 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा की निकासी के लिए बनाई गई है, जिसमें घिरोर (उत्तर प्रदेश) के पास 765/400 केवी, 2 X1500 एमवीए एस/एस की स्थापना, बाड़मेर-I पूलिंग स्टेशन का विस्तार, 283.05 किलोमीटर 765 केवी लाइन और 43.28 किलोमीटर 400 केवी लाइन के साथ-साथ संबंधित कार्य शामिल हैं। परियोजना की अनुमानित लागत 5378.03 करोड़ रुपये है।

    आरईसीपीडीसीएल के सीईओ श्री टीएससी बोश ने आरईसीपीडीसीएल, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड और सेंट्रल ट्रांसमिशन यूटिलिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के कंपनी सचिव श्री सत्यप्रकाश दाश को एसपीवी सौंपा। इस परियोजना को 24 महीने में क्रियान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है।

    #EnergyCorridor #IndianPowerSector #PowerGrid #RajasthanRenewableEnergy #RECPDCL #TransmissionProject REC
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Md Asif Raza
    • Website

    I am working as a Creative Designer and also manage social media platform.

    Related Posts

    आरईसी को सभी सरकारी क्षेत्र की कंपनियों (सीपीएसई) में लाभ के हिसाब से मिला 5वां स्थान

    January 9, 2026

    47वें ऑल इंडिया पीआर कॉन्फ्रेंस में आरईसी को मिले दो अवॉर्ड

    December 29, 2025

    इंडिया एनर्जी स्टैक (IES) की दूसरी बैठक संपन्न

    December 19, 2025

    Comments are closed.

    Don't Miss
    टूरिज्म

    ITB Berlin में गूंजा राजस्थान! विरासत के साथ विश्व मंच पर दमदार दस्तक

    By Shivani SrviastavaMarch 3, 20260

    जयपुर। विश्व के सबसे बड़े पर्यटन व्यापार मेले आईटीबी बर्लिन-2026 का शुभारम्भ मंगलवार को जर्मनी…

    8 कमरे–24 बेड की छूट: राजस्थान में होमस्टे खोलना हुआ आसान

    February 22, 2026

    मरू महोत्सव: रेगिस्तान की आत्मा का सार्वजनिक उत्सव

    February 2, 2026

    विश्व पुस्तक मेले में सैनिकों ने सबका ध्यान खींचा

    January 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Powered by NM Media Solutions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.