Close Menu
Uday Sarvodaya
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uday Sarvodaya
    • राजनीति
    • समाज
    • शख़्सियत
    • शिक्षा
    • सेहत
    • टूरिज्म
    • कॉर्पोरेट
    • साहित्य
    • Video
    • eMagazine
      • 2026
      • 2025
      • 2024
      • 2023
      • 2022
      • 2021
      • 2020
      • 2019
      • 2018
      • 2017
      • 2016
    Uday Sarvodaya
    आरईसीपीडीसीएल ने महान ट्रांसमिशन लिमिटेड एसपीवी को अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड को सौंपा
    कॉर्पोरेट

    आरईसीपीडीसीएल ने महान ट्रांसमिशन लिमिटेड एसपीवी को अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड को सौंपा

    Uday SarvodayaBy Uday SarvodayaMarch 28, 2025No Comments1 Min Read
    RECPDCL
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। आरईसी पावर डेवलपमेंट एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड (RECPDCL), विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत महारत्न सीपीएसयू, आरईसी लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, ने टीबीसीबी रूट के तहत अंतर-राज्यीय ट्रांसमिशन परियोजना विशिष्ट एसपीवी (स्पेशल पर्पज व्हीकल), महान ट्रांसमिशन लिमिटेड को 26 मार्च 2025 को अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड को सौंप दिया।

    अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड, बिल्ड, ओन, ऑपरेट एंड ट्रांसफर (बीओओटी) आधार पर ट्रांसमिशन परियोजना के विकास के लिए बोली प्रक्रिया समन्वयक आरईसीपीडीसीएल द्वारा आयोजित टैरिफ-आधारित प्रतिस्पर्धी बोली (टीबीसीबी) प्रक्रिया के माध्यम से ट्रांसमिशन सेवा प्रदाता (टीएसपी) के रूप में उभरी।

    आरईसीपीडीसीएल, (RECPDCL) अदानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड, एमपीपीएमसीएल और एमपीपीटीसीएल के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में एसपीवी को अदानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड के बिजनेस डेवलपमेंट हेड श्री शशांक शर्मा को सौंपा गया। रीवा (सागरा) सबस्टेशन के लिए कार्यान्वयन अवधि 25.10.2026 और अमरपाटन सबस्टेशन के लिए 25.04.2027 है।

    इस योजना में रीवा (सागरा) और अमरपाटन स्थानों पर 400/220/132 केवी सबस्टेशन का निर्माण, पीटीईएमपीएल (एमईएल) स्विचयार्ड और रीवा (सागरा) के बीच 400 केवी ट्रांसमिशन लाइन की 166 किलोमीटर, रीवा (सागरा) और अमरपाटन के बीच 400 केवी लाइन की 50 किलोमीटर और 220 केवी और 132 केवी लाइनों के अन्य संबंधित कार्य शामिल हैं। परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 1,996.47 करोड़ रुपये है।

    #AdaniEnergySolutions #MahanTransmissionLimited #MaharatnaCPSU #MinistryofPower #reclimited #RECPDCL #TBCB
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Uday Sarvodaya
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Pinterest
    • Instagram
    • Tumblr
    • LinkedIn

    समाचार पत्र-पत्रिकाओं (Paper-Magazine) की भीड़ से अलग बहुजन हित व सर्वोदय की आवाज़ उठाने की एक पहल.

    Related Posts

    आरईसी  को जीईईएफ ग्लोबल सीएसआर अवार्ड 2026 से किया गया सम्मानित

    August 24, 2026

    आरईसी का दमदार प्रदर्शन, पहली तिमाही में मुनाफा 23% बढ़ा

    July 24, 2026

    RECPDCL ने कर्नाटक की दो बड़ी ट्रांसमिशन परियोजनाएं निजी कंपनियों को सौंपी

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    कॉर्पोरेट

    आरईसी  को जीईईएफ ग्लोबल सीएसआर अवार्ड 2026 से किया गया सम्मानित

    By NM Media SolutionsAugust 24, 20260

    नई दिल्ली। आरईसी लिमिटेड को उसकी सीएसआर शाखा, आरईसी फाउंडेशन के माध्यम से, नई दिल्ली…

    मैं जयपुर हूं… आज सिर्फ पर्यटन की बात करूंगा

    August 24, 2026

    दादा की डोर से राजू के हाथों तक, कठपुतली अभी जिंदा है…

    August 18, 2026

    इटली में गूंजी भारत की बेटी की बंदूक! सबीरा हारिस ने पेराजी कप में रचा इतिहास

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Powered by NM Media Solutions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.