Close Menu
Uday Sarvodaya
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uday Sarvodaya
    • राजनीति
    • समाज
    • शख़्सियत
    • शिक्षा
    • सेहत
    • टूरिज्म
    • कॉर्पोरेट
    • साहित्य
    • Video
    • eMagazine
      • 2026
      • 2025
      • 2024
      • 2023
      • 2022
      • 2021
      • 2020
      • 2019
      • 2018
      • 2017
      • 2016
    Uday Sarvodaya
    ‘सुरों की मलिका’ बेग़म परवीन सुल्ताना की गायकी से गुलाबी नगर जयपुर में होगी अनहद की शुरुआत
    समाज

    ‘सुरों की मलिका’ बेग़म परवीन सुल्ताना की गायकी से गुलाबी नगर जयपुर में होगी अनहद की शुरुआत

    NM Media SolutionsBy NM Media SolutionsAugust 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Beghum-Sultana
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जयपुर (ब्यूरो ) । गुलाबी नगर जयपुर सितम्बर के पहले सप्ताह में एक नई सांस्कृतिक पहल अनहद की मेज़बानी करेगा। अनहद श्रृंखला की इस पहली प्रस्तुति को हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की ख्यातनाम गायिका पद्मभूषण बेग़म परवीन सुल्ताना अपने सुरों से सजायेंगी। उनकी प्रस्तुति का आनंद जयपुरवासी राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में शाम 7 बजे से उठा सकेंगे। पर्यटन आयुक्त रुक्मणी रियाड ने बताया कि कल्चरल डायरीज राजस्थान की सांस्कृतिक परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्त्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने बताया कि कल्चर डायरीज का नया चैप्टर देश की वरिष्ठतम शास्त्रीय गायिका बेग़म परवीन सुल्ताना की प्रस्तुति से हो रही है। उनकी आवाज़ और कला इस पहल को अविस्मरणीय बना देंगी।

    गौरतलब है कि बेग़म परवीन सुल्ताना पटियाला घराने से ताल्लुक रखती हैं। उन्हें 1976 में पद्मश्री 1998 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार और 2014 में पद्मभूषण से सम्मानित किया गया। उनकी गायकी में खयाल, ठुमरी और दादरा के साथ-साथ फ़िल्मी गीतों का भी गहरा असर रहा है। फ़िल्म कुदरत का अमर गीत हमें तुमसे प्यार कितना, गदरः एक प्रेम कथा का आन मिलो सजना और 1920 का वादा तुमसे है जैसे गीत भी परवीन सुल्ताना की आवाज से सजे हैं। पांच सितम्बर की शाम जब बेग़म परवीन सुल्ताना अपने स्वर से रागों की साधना छेड़ेंगी, तो यह केवल एक प्रस्तुति नहीं बल्कि राजस्थान की सांस्कृतिक यात्रा का नया अध्याय होगी। राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर वैन्यू पार्टनर की भूमिका में है।

    #jaipur Anhad Beghum Sultana Cultural Diary
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    NM Media Solutions

    Related Posts

    Rajasthan In Summer : ‘राजस्थान इन समर’ अभियान की तैयारी तेज ! गर्मियों में भी पर्यटकों को लुभाएगा राजस्थान

    May 26, 2026

    पत्रकार से लीगल मंच तक ! मुन्ने भारती बने ऑल इंडिया बार एसोसिएशन के मीडिया एडवाइज़र

    April 2, 2026

    जब दरगाह में खेली गई होली! सूफी संतों ने दिया रंगों में छिपा इंसानियत का संदेश

    March 16, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    टूरिज्म

    जब चार पीढ़ियां आईं एक मंच पर, भावुक हुआ पूरा राजस्थान

    By Shivani SrviastavaJune 4, 20260

    नागौर। राजस्थान अपनी सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक परंपराओं के लिए देश दुनिया में पहचान रखता…

    RECPDCL ने कर्नाटक की दो बड़ी ट्रांसमिशन परियोजनाएं निजी कंपनियों को सौंपी

    June 3, 2026

    Rajasthan In Summer : ‘राजस्थान इन समर’ अभियान की तैयारी तेज ! गर्मियों में भी पर्यटकों को लुभाएगा राजस्थान

    May 26, 2026

    हरियाणा के सरकारी स्कूलों में हाईटेक शिक्षा की एंट्री, आरईसी देगा 1.40 करोड़

    May 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Powered by NM Media Solutions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.