Close Menu
Uday Sarvodaya
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uday Sarvodaya
    • राजनीति
    • समाज
    • शख़्सियत
    • शिक्षा
    • सेहत
    • टूरिज्म
    • कॉर्पोरेट
    • साहित्य
    • Video
    • eMagazine
      • 2026
      • 2025
      • 2024
      • 2023
      • 2022
      • 2021
      • 2020
      • 2019
      • 2018
      • 2017
      • 2016
    Uday Sarvodaya
    लड़कियों को आत्मरक्षा के गुर सिखातीं आरती सैनी
    मिसाल

    लड़कियों को आत्मरक्षा के गुर सिखातीं आरती सैनी

    Chetan PalBy Chetan PalOctober 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रंजना सेन

    भारत के अधिकतर क्षेत्रों में आज भी लड़कियों को खेलकूद में हिस्सा नहीं लेने दिया जाता है. इसके बीच हरिद्वार की आरती सैनी आज समाज और देश के लिए एक मिसाल हैं. महज 13 साल की उम्र में वुशु (ताइक्वांडो) सीखने वाली आरती अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीत चुकी हैं. आज वे हरिद्वार में अपनी वुशु एकेडमी चला रही हैं और लड़कियों को आत्मरक्षा के गुर सिखा रही हैं.

    बचपन में तय कर लिया भविष्य
    आरती जिस समय चौथी कक्षा में पढ़ती थीं, उसी वक्त उनके स्कूल में ताइक्वांडो प्रशिक्षण का एक कैंप लगा था. उसमें हिस्सा लेकर वह इतना प्रेरित हुर्इं कि उन्होंने इसी खेल में अपना भविष्य तलाशने की ठान ली. आरती ने इसके लिए कड़ी मेहनत की. वो वुशु का प्रशिक्षण लेने के लिए अपने घर से 15 किलोमीटर दूर बुढ़ाना के एकेडमी में जाती थीं. उस वक्त कई लोगों ने उन पर उंगलियां भी उठार्इं. अपने भाई-बहनों में तीसरे नंबर की आरती आज हरिद्वार शहर की आन-बान व शान हैं.

    इसे भी पढ़ें ⇒भूल-गलती का परिणाम थे ये आविष्कार

    अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जीते कई पदक
    प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. अपने शानदार खेल से पदकों का ढेर लगा दिया. आरती ने साल 2003 में पंजाब में आयोजित विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता. इसके बाद 2004 में दिल्ली में हुई इंटरनेशनल चैंपियनशिप में रजत और 2007 में नेपाल में आयोजित चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर वुशु की दुनिया में सनसनी मचा दी. उपलब्धि की बात करें तो अब तक आरती पदकों का शतक पूरा कर चुकी हैं.

    पति का मिला साथ
    2007 में शादी के बाद वह हरिद्वार के मिस्सरपुर गांव आ गर्इं, लेकिन मार्शल आर्ट के प्रति अपने समर्पण को जारी रखा. इसी गांव में आरती ने ताइक्वांडो एकेडमी खोली. आज वे इस एकेडमी में कई खिलाड़ियों को आत्मरक्षा के गुर सिखा रही हैं. इस काम में उनके पति ने भी उनका बखूबी साथ दिया.

    संघर्षों के बाद हासिल किया मुकाम
    अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी आरती का कहना है कि काफी संघर्ष के बाद उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है. उनका कहना है कि वे ऐसा नहीं चाहतीं कि किसी और को भी उनकी तरह संघर्ष करना पडेÞ. इस वजह से वह खिलाड़ियों की पूरी मदद करती हैं. आज जब देश और समाज में महिला उत्पीड़न के मामले बढ़ते जा रहे हैं, ऐसे में आरती उन महिलाओं के लिए वाकई एक मिसाल हैं.

    #Aarti Saini #conflicts #girls #international #self defence
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Chetan Pal
    • Website

    Work as Creative designer and manage social media platform

    Related Posts

    12,500 साल बाद लौटा डायर वुल्फ विज्ञान की जीत या प्रकृति से खिलवाड़?

    April 14, 2025

    शिक्षा में महत्वपूर्ण बदलाव है महिला अध्यापिकाओं की बढ़ती संख्या

    February 26, 2025

    आईपीएल 72 दिन में 74 मैच का रोमांच….

    February 17, 2025

    Comments are closed.

    Don't Miss
    टूरिज्म

    जब चार पीढ़ियां आईं एक मंच पर, भावुक हुआ पूरा राजस्थान

    By Shivani SrviastavaJune 4, 20260

    नागौर। राजस्थान अपनी सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक परंपराओं के लिए देश दुनिया में पहचान रखता…

    RECPDCL ने कर्नाटक की दो बड़ी ट्रांसमिशन परियोजनाएं निजी कंपनियों को सौंपी

    June 3, 2026

    Rajasthan In Summer : ‘राजस्थान इन समर’ अभियान की तैयारी तेज ! गर्मियों में भी पर्यटकों को लुभाएगा राजस्थान

    May 26, 2026

    हरियाणा के सरकारी स्कूलों में हाईटेक शिक्षा की एंट्री, आरईसी देगा 1.40 करोड़

    May 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Powered by NM Media Solutions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.