Close Menu
Uday Sarvodaya
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uday Sarvodaya
    • राजनीति
    • समाज
    • शख़्सियत
    • शिक्षा
    • सेहत
    • टूरिज्म
    • कॉर्पोरेट
    • साहित्य
    • Video
    • eMagazine
    Uday Sarvodaya
    भूल-गलती का परिणाम थे ये आविष्कार
    समाज

    भूल-गलती का परिणाम थे ये आविष्कार

    Chetan PalBy Chetan PalOctober 5, 2024Updated:October 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हार्ट अटैक की दवा से बन गई वियाग्रा
    फाइजर कंपनी हार्ट अटैक के दर्द को खत्म करने के लिए ‘एजिना पिक्टोरिस’ नाम की दवा बना रही थी. प्रयोग के दौरान यह दवा दर्द को खत्म करने में तो असफल रही, पर दुष्प्रभाव के तौर पर एक अराउजल टैबलेट बन गई. इसे और रिफाइन किया गया तो यह वियाग्रा के नाम से मशहूर हो गई.

    ऐसे बनी कोका कोला
    कोका कोला कंपनी के मालिक जॉन पेंबरटन एक दिन वे अपने लैब में काम कर रहे थे कि उनके सहायक से गलतीवश कार्बोनेटेड मीठे पानी में कोला की पत्तियां और बीज गिर गए. उन्हें इसका स्वाद काफी अच्छा लगा. इस तरह से दुनिया में पहली बार कोला कोला बनी.

    इसे भी पढ़ें ⇒कश्मीर की इन 3 जगहों पर जाएं, देखें जन्नत का नजारा

    पैंट पर चिपके टुकड़े और बन गया वैल्क्रो
    1941 में स्विस इंजीनियर जॉर्ज डीमेस्ट्रॉल ने तैयार होते हुए देखा कि उनकी ऊनी पैंट में कुछ नुकीले से टुकड़े चिपके हुए हैं, जो झाड़ने पर भी आसानी से नहीं निकल रहे. बाद में उन्होंने इस कॉन्सेप्ट पर प्रयोग किए और वैल्क्रो की खोज की.

    चॉकलेट पिघली और बन गया..
    1945 में अमेरिकन इंजीनियर पर्सी स्पेंसर गर्मी पैदा करने वाले वैक्यूम चैंबर में चॉकलेट खाते हुए पहुंचे, चॉकलेट गर्म होकर पिघल गई. उन्होंने इस कॉन्सेप्ट पर काम कर माइक्रोवेब ओवन की खोज की.

    रबर गिरा स्टोव पर और बन गया आधुनिक टायर
    1830 में रबर के टायर बनते थे, पर ये जल्दी घिस जाते थे. इसके लिए गुडइयर टायर कंपनी के मालिक चार्ल्स गुडइयर प्रयोग कर रहे थे. इसी दौरान उनके हाथ से रबर का एक टुकड़ा जलते हुए स्टोव पर गिर गया. अत्यधिक तापमान पर यह रबर लिसलिसा बन गया. जब इस परत को उन्होंने अपने टायर पर चढ़ाया तो इसने जल्दी घिसने से प्रोटेक्ट कर लिया. इस तरह से कम घिसने वाले टायरों की खोज हुई.

    …बन गया टेफलॉन
    ड्यू पॉन्ट के साइंटिस्ट रॉय प्लूंकेट 1938 में एक ऐसी चीज की खोज में थे जो फ्रिज को बाहर के तापमान से बचा सके. ऐसा उन्होंने अमोनिया, सल्फर डाई आॅक्साइड और प्रोपेन के मिश्रण से कर दिखाया।

    …और बन गई पेनिसिलिन
    1928 में बायोलॉजिस्ट एलेक्जेंडर फ्लेमिंग की गलती से एक प्लेट में कुछ बैक्टीरिया लगे रह गए, उसी पर एंटीबॉयोटिक्स गिरे. उन्होंने पाया कि सभी बैक्टीरिया मर चुके थे. इस कॉम्बिेशन को उन्होंने पेनिसिलिन का नाम दिया.

     

    #Chocolate #heart attack medicine #Penicillin #teflon #tire #velcro
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Chetan Pal
    • Website

    Work as Creative designer and manage social media platform

    Related Posts

    इटली में गूंजी भारत की बेटी की बंदूक! सबीरा हारिस ने पेराजी कप में रचा इतिहास

    August 15, 2026

    पत्रकार से लीगल मंच तक ! मुन्ने भारती बने ऑल इंडिया बार एसोसिएशन के मीडिया एडवाइज़र

    April 2, 2026

    जब दरगाह में खेली गई होली! सूफी संतों ने दिया रंगों में छिपा इंसानियत का संदेश

    March 16, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    कॉर्पोरेट

    आरईसीपीडीसीएल ने महाराष्ट्र की ट्रांसमिशन परियोजना की एसपीवी एमएसईटीसीएल को सौंपी

    By NM Media SolutionsSeptember 10, 20260

    नई दिल्ली। आरईसी पावर डेवलपमेंट एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड (आरईसीपीडीसीएल) ने महाराष्ट्र की एक महत्वपूर्ण राज्यांतर्गत…

    भारत के बॉन्ड बाजार में नई शुरुआत, आरईसी ने किया पहला टोकनाइज्ड कॉरपोरेट बॉन्ड पायलट

    September 7, 2026

    राजभाषा नीति के उत्कृष्ट कार्यान्वयन के लिए आरईसी को प्रथम पुरस्कार

    September 3, 2026

    आरईसी  को जीईईएफ ग्लोबल सीएसआर अवार्ड 2026 से किया गया सम्मानित

    August 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Powered by NM Media Solutions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.