Close Menu
Uday Sarvodaya
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uday Sarvodaya
    • राजनीति
    • समाज
    • शख़्सियत
    • शिक्षा
    • सेहत
    • टूरिज्म
    • कॉर्पोरेट
    • साहित्य
    • Video
    • eMagazine
    Uday Sarvodaya
    बीकानेर ऊंट महोत्सव 2025 – ऊंट उत्सव राजस्थान की जीवंत विरासत और सांस्कृतिक धरोहर का जश्न है : श्री विजयपाल सिंह
    टूरिज्म

    बीकानेर ऊंट महोत्सव 2025 – ऊंट उत्सव राजस्थान की जीवंत विरासत और सांस्कृतिक धरोहर का जश्न है : श्री विजयपाल सिंह

    Md Asif RazaBy Md Asif RazaJanuary 1, 2025Updated:February 23, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ⁠- आवण री मनुहार के साथ बीकानेर में वितरित होंगे पीले चावल
    – 10 से 12 जनवरी तक आयोजित होगा ऊंट उत्सव

    जयपुर। बीकानेर ऊंट उत्सव का आयोजन 10 से 12 जनवरी तक किया जाएगा। इस तीन दिवसीय फेस्टिवल के दौरान देशी व विदेशी पर्यटकों को राजस्थानी परम्परा, संस्कृति और रोमांच का खासा अनुभव होगा।
    पर्यटन विभाग के आयुक्त श्री विजयपाल सिंह जी के अनुसार यह केवल ऊंट उत्सव नहीं है वरन यह राजस्थान की जीवंत विरासत और सांस्कृतिक धरोहर का जश्न है। यह ऊंट महोत्सव आवण री मनुहार के साथ शुरू होता है और प्रदेश के राज्यपशु ऊंट के सामाजिक. सांस्कृतिक व आर्थिक जीवन के महत्व को दर्शाने का सशक्त माध्यम भी है। यहां रेत के धोरों का रोमांच का अनुभव पर्यटकों को राजस्थान की आत्मा से जोड़ता है।
    उपनिदेशक बीकानेर अनिल राठौड़ के अनुसार महोत्सव का पहला कदम है “आवण री मनुहार”, जिसमें पारंपरिक रूप से पीले चावल बांटकर बीकानेर के निवासियों को आमंत्रित किया जाता है। यह रस्म 2 जनवरी से लक्ष्मीनाथ मंदिर से शुरू होगी और शहर में पीले चावल वितरित किए जाएंगे। यह सांस्कृतिक निमंत्रण बीकानेर की प्राचीन परंपराओं को जीवंत करता है।

    पहला दिन: विरासत की झलक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
    10 जनवरी को महोत्सव की शुरुआत “हमारी विरासत” हेरिटेज वॉक से होगी। यह वॉक सुबह 8 बजे लक्ष्मीनाथ मंदिर से शुरू होकर रामपुरिया हवेली तक जाएगी। रास्ते में बीकाजी की टेकरी, बड़ा बाजार, मोहता चौक और सूरसागर जैसे ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। हेरिटेज वॉक के बाद सूरसागर में मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। शाम को धरणीधर मैदान में “कलासंगम” नामक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा, जहां लोक कलाकार अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से माहौल को जीवंत करेंगे।

    दूसरा दिन: ऊंटों का जलवा और ग्रामीण खेल
    11 जनवरी को सुबह 9 बजे से “ऊंटों रे मैदान” कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय ऊष्ट्र अनुसंधान केंद्र में ऊंट नृत्य, कैमल फर कटिंग, ऊंटों की सजावट, और हॉर्स शो जैसे आकर्षक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। दोपहर में “बीकाणा री शान” शोभायात्रा जूनागढ़ फोर्ट से करणीसिंह स्टेडियम तक निकाली जाएगी। शाम को करणीसिंह स्टेडियम में “मिस्टर बीकाणा” और “मिस मारू” प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इसके साथ ही, “ढोला मारू” शो और राजस्थानी लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी।

    तीसरा दिन: रोमांच और रेत का समंदर
    12 जनवरी को महोत्सव का तीसरा दिन रोमांच और दमखम से भरपूर होगा। बीकानेर शहर से अट्ठारह किलोमीटर दूर स्थित रायसर में ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिताएं जैसे रस्साकस्सी, कबड्डी, खो-खो, मटका दौड़ और रेत दौड़ आयोजित की जाएंगी। दोपहर में “रेत का समंदर” कार्यक्रम के तहत ऊंट सफारी और सैंड आर्ट एग्जिबिशन आयोजित होगी। यह कार्यक्रम रोमांचक अनुभवों के साथ पर्यटकों को रेगिस्तान की अनूठी छटा दिखाएगा।
    शाम को “भारत की महक” कार्यक्रम में अग्नि नृत्य और भारतीय शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुतियां होंगी। महोत्सव के समापन के दिन पुराने शहर की सैर, तांगा राइड, बीकानेरी व्यंजनों का स्वाद, और उस्ता कला व मिनिएचर आर्ट का अनुभव कराया जाएगा। इसके साथ ही जोडबीड में बर्ड वॉचिंग का आयोजन भी होगा।

    #BikanerCamelFestival #CamelDance #CamelFestival2024 #CulturalHeritage #DesertFestival #RajasthanCulture #RajasthaniTraditions #RajasthanTourism #TourismIndia
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Md Asif Raza
    • Website

    I am working as a Creative Designer and also manage social media platform.

    Related Posts

    मीट इन इंडिया कॉन्क्लेव रहेगी खास, 55 देशों के टूअर ऑपरेटर्स करेंगे शिरकत

    April 29, 2025

    पुलवामा त्रासदी के जवाब अभी तक नहीं मिले हैं, क्या पहलगाम के जवाब मिलेंगे?

    April 27, 2025

    Rajasthan: वैश्विक पर्यटन और सांस्कृतिक धरोहर संरक्षण की नई इबारत

    April 7, 2025

    Comments are closed.

    Don't Miss
    कॉर्पोरेट

    REC को वित्त वर्ष 2025 में ₹15,713 करोड़ का रिकॉर्ड शुद्ध लाभ

    By Uday SarvodayaMay 8, 20250

    नई दिल्ली, 8 मई 2025: सरकारी स्वामित्व वाली आरईसी लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2024-25 के…

    देश में ऑनलाइन लूडो के बढ़ते खतरे पर कैसे लगेगी लगाम

    May 7, 2025

    इन्हें अपराध से नहीं बल्कि अपराधी के धर्म से नफ़रत है

    May 7, 2025

    मीट इन इंडिया कॉन्क्लेव रहेगी खास, 55 देशों के टूअर ऑपरेटर्स करेंगे शिरकत

    April 29, 2025
    Popular News

    2000 रुपये के नोट एक्सचेंज नियमों में बदलाव: अब तक बचे हुए नोट बदलने का समय बढ़ा, जानिए नए निर्देश

    January 8, 2024

    समय तय करेगा अयोध्या धाम किसको देगा फायदा कौन उठायेगा नुकसान

    January 1, 2024

    अति की हार

    June 6, 2024
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2025 Powered by NM Media Solutions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.