Close Menu
Uday Sarvodaya
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uday Sarvodaya
    • राजनीति
    • समाज
    • शख़्सियत
    • शिक्षा
    • सेहत
    • टूरिज्म
    • कॉर्पोरेट
    • साहित्य
    • Video
    • eMagazine
    Uday Sarvodaya
    उदयपुर से शुरू हुआ भारत के पर्यटन पुनर्जागरण का नया अध्याय
    टूरिज्म

    उदयपुर से शुरू हुआ भारत के पर्यटन पुनर्जागरण का नया अध्याय

    NM Media SolutionsBy NM Media SolutionsOctober 16, 2025Updated:October 16, 2025No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ब्यूरो रिपोर्ट : जयपुर (उदयपुर)

    भारत के पर्यटन नक्शे पर राजस्थान का नाम पहले से ही स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है, लेकिन इस बार झीलों की नगरी उदयपुर ने पर्यटन की एक और एक नई कहानी लिख दी, एक ऐसी कहानी, जो भारत को विश्व के शीर्ष दस पर्यटन देशों में शामिल करने के संकल्प से जुड़ी है। भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की पहल पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय पर्यटन सम्मेलन में पहले दिन जब देशभर के पर्यटन मंत्री “वन स्टेट–वन ग्लोबल ट्यूरिज्म डेस्टिनेशन” थीम पर चर्चा के लिए एक मंच पर जुटे, तो यह महज़ औपचारिक बैठक नहीं थी यह भारत के पर्यटन नए सिरे से उत्थान की घोषणा थी।

    इसे भी पढ़ें : मैं राजस्थान हूं… बांसवाड़ा- दुनिया में अगर कहीं जन्नत है तो बस यहीं है…

    भारत में घरेलू पर्यटकों का विदेशों की ओर बढ़ता रुझान एक चुनौती भी है लेकिन अब यह सोच बदल रही है कि ‘पहले अपना देश देखो, फिर विदेश जाओ। ’ राजस्थान इस सोच का नेतृत्व कर सकता है, क्योंकि यहां यात्राओं के मायने सिर्फ़ “देखने” से नहीं, बल्कि “जीने” से जुड़ते हैं। राजस्थान पर्यटन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के शब्दों में, राजस्थान सिर्फ़ एक डेस्टिनेशन नहीं, बल्कि एक भावना है।”

    इसे भी पढ़ें : उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की पहल, एस्ट्रोटूरिज्म में अग्रणी राज्य बनेगा राजस्थान

    उदयपुर सम्मेलन ने यह स्पष्ट कर दिया है कि भारत के ग्लोबल टूरिज्म विज़न में राजस्थान की भूमिका निर्णायक होगी । यहां परंपरा है, नीति है, और वह जीवंत संस्कृति भी जो पर्यटन को केवल अर्थव्यवस्था नहीं, एक संवेदना बनाती है। राजस्थान आने वाले वर्षों में सिर्फ़ “इंक्रेडिबल” नहीं, बल्कि “सस्टेनेबल एंड रिस्पॉन्सिबल राजस्थान” के रूप में पहचाना जाएगा। जहां हर पर्यटक केवल फोटो नहीं, बल्कि एक कहानी लेकर लौटेगा — उस धरती की कहानी, जो इतिहास भी है और भविष्य भी।

    हमारे हर किले-महल की अपनी कहानी है, और राजस्थान पर्यटन की दृष्टि से पूरी दुनिया का आइकोनिक डेस्टिनेशन है
    दिया कुमारी, उपमुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री
    Diya-Kumari

    राजस्थान सरकार ने बीते वर्षों में पर्यटन क्षेत्र को केवल विरासत-केन्द्रित दृष्टि से नहीं, बल्कि रोजगार, निवेश और सस्टेनेबल डेवलपमेंट से जोड़ने की कोशिश की है। राजस्थान टूरिज्म यूनिट पॉलिसी के ज़रिए निवेशकों को सिंगल विंडो सिस्टम, भूमि आवंटन और प्रोत्साहन योजनाओं जैसी सुविधाएं देकर पर्यटन को उद्योग के रूप में पुनर्परिभाषित किया जा रहा है।

    प्रमुख शासन सचिन पर्यटन राजेश यादव व पर्यटन आयुक्त रुक्मणि रियाड़ द्वारा प्रस्तुत प्रजेंटेशन ने इस दिशा में ठोस दृष्टि दी की शौर्य, संस्कृति और आध्यात्म की त्रिवेणी के रूप में उदयपुर, जैसलमेर और पुष्कर को ग्लोबल डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने की यीजना है।
    Rukmani-Riyad

    उदयपुर से गूंजी ‘ग्लोबल डेस्टिनेशन इंडिया’ की पुकार
    राजस्थान की झीलों, पहाड़ियों और विरासत के बीच यह सम्मेलन अपने आप में एक प्रतीक है कि भारत अब केवल पर्यटक आकर्षण नहीं, बल्कि ग्लोबल ट्यूरिज्म पावर बनने की दिशा में आगे बढ़ चुका है।

    भारत में पर्यटन की सभी संभावनाएं हैं, बस ज़रूरत है उन्हें तलाशने और तराशने की। अब समय आ गया है कि भारत वैश्विक पर्यटन सूचकांक में टॉप-10 देशों में शामिल हो और जीडीपी में पर्यटन का योगदान 10 प्रतिशत तक पहुंचे।
    गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय पर्यटन मंत्री
    Gajednra-Singh-Shekhawat

    यह बयान सिर्फ़ एक आकांक्षा नहीं, बल्कि उस बदले हुए आत्मविश्वास का प्रतीक है जिसमें भारत अब अपने सांस्कृतिक और प्राकृतिक वैभव को वैश्विक मानचित्र पर एक संगठित विज़न के तहत प्रस्तुत करना चाहता है।

    2024 में 2 करोड़ विदेशी पर्यटक आए
    राजस्थान के लिए यह अवसर है कि वह इन यात्राओं का केंद्र बने, क्योंकि यहां हर किलोमीटर पर एक अनुभव बदल जाता है भाषा, परिधान, भोजन और संगीत सब कुछ नया। राजस्थान में 23 करोड़ घरेलू और 20 लाख विदेशी पर्यटक वर्ष 2024 में पहुंचे। यह संख्या सिर्फ़ पर्यटकों की नहीं, बल्कि विश्वास की भी है। उदयपुर की हवाओं में इस सम्मेलन के बाद एक नया आत्मविश्वास महसूस किया जा सकता है। पर्यटन मंत्रालय की स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के तहत राजस्थान में खाटूश्यामजी, केशोराय पाटन, करणी माता मंदिर और मालासेरी डूंगरी जैसे स्थलों का विकास इस बात का प्रमाण है कि धार्मिक, सांस्कृतिक और अनुभव आधारित पर्यटन एक साथ चल सकते हैं।

    #CulturalRajasthan #diya kumari #Rajasthan Tourism Gajednra Singh Shekhawat Rukmani Riyad
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    NM Media Solutions

    Related Posts

    जापान में राजस्थान के कम चर्चित पर्यटन स्थलों और बौद्ध विरासत को लेकर बढ़ी रुचि

    September 25, 2026

    मैं जयपुर हूं… आज सिर्फ पर्यटन की बात करूंगा

    August 24, 2026

    दादा की डोर से राजू के हाथों तक, कठपुतली अभी जिंदा है…

    August 18, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    समाज

    निलाया किएओए टीम को मिला सोसायटी के बुजुर्गों का आशीर्वाद

    By NM Media SolutionsSeptember 30, 20260

    गाजियाबाद। मेरठ रोड निकटस्थ निलाया ग्रीन्स सोसायटी के बुजुर्गों ने नवनिर्वाचित एओए टीम का स्वागत…

    जापान में राजस्थान के कम चर्चित पर्यटन स्थलों और बौद्ध विरासत को लेकर बढ़ी रुचि

    September 25, 2026

    आरईसीपीडीसीएल ने महाराष्ट्र की ट्रांसमिशन परियोजना की एसपीवी एमएसईटीसीएल को सौंपी

    September 10, 2026

    भारत के बॉन्ड बाजार में नई शुरुआत, आरईसी ने किया पहला टोकनाइज्ड कॉरपोरेट बॉन्ड पायलट

    September 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Powered by NM Media Solutions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.