Close Menu
Uday Sarvodaya
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uday Sarvodaya
    • राजनीति
    • समाज
    • शख़्सियत
    • शिक्षा
    • सेहत
    • टूरिज्म
    • कॉर्पोरेट
    • साहित्य
    • Video
    • eMagazine
      • 2026
      • 2025
      • 2024
      • 2023
      • 2022
      • 2021
      • 2020
      • 2019
      • 2018
      • 2017
      • 2016
    Uday Sarvodaya
    फ्रांस में ‘भारत गौरव अवॉर्ड’ से सम्मानित हुए मनोज त्यागी
    मिसाल

    फ्रांस में ‘भारत गौरव अवॉर्ड’ से सम्मानित हुए मनोज त्यागी

    By June 8, 2024Updated:June 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Manoj-Tyagi
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। संस्कार टीवी ग्रुप के सीईओ मनोज त्यागी को 11वें अंतर्राष्ट्रीय भारत गौरव अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। फ्रांस के सीनेट (संसद) परिसर में हुए एक भव्य आयोजन में अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले भारतवासियों और दुनिया के 18 देशों में बसे भारतवंशियों को सम्मानित किया गया।

    मनोज त्यागी, सीईओ, संस्कार टीवी ग्रुप
    मनोज त्यागी, सीईओ, संस्कार टीवी ग्रुप

    मनोज त्यागी को यह सम्मान फ्रांसीसी संसद के उपाध्यक्ष डॉक्टर डोमनिक थियोफिले, फ्रांसीसी सांसद फ्रेडरिक बुवल, संस्था के अध्यक्ष पंडित सुरेश मिश्रा और मेंहदीपुर बालाजी धाम के महंत श्रीनरेश पुरी जी महाराज ने सौंपा। समारोह में फ्रांस सरकार के प्रतिनिधि, सांसद और भारतीय दूतावास के अधिकारियों समेत अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति रही। यह अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार हर वर्ष ‘संस्कृति युवा संस्था’ द्वारा दिया जाता है।

    ढाई दशक से टीवी मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय मनोज त्यागी ने अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। वह 2017 से ‘संस्कार टीवी’ ग्रुप के सीईओ हैं। विश्व में सनातन संस्कृति, धर्म, आध्यात्म, योग और आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार में उनका उल्लेखनीय योगदान है। उनके द्वारा निर्मित सबसे लोकप्रिय टीवी श्रृंखलाओं में से एक ‘काल कपाल महाकाल’ थी जिसे ज़ी न्यूज़ चैनल पर प्रसारित किया गया था। उन्हें भारत और विदेशों में कई आध्यात्मिक गुरुओं और संगठनों द्वारा सम्मानित किया गया है।

    संस्कार इंफो टीवी लिमिटेड के बैनर पर आज मुख्य रूप से संस्कार टीवी, सत्संग टीवी, शुभ टीवी का प्रसारण हो रहा है। इस कड़ी में संस्कार यूएसए, संस्कार यूके एंड यूरोप, संस्कार डिजिटल, सत्संग डिजिटल भी शामिल हैं। संस्कार टीवी की सोशल मीडिया पर ठोस उपस्थिति है। उसके यूट्यूब चैनल के सब्सक्राइबर्स की संख्या 10 मिलियन का आंकड़ा पार कर चुकी है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    दिन में स्कूल के शिक्षक, शाम को गरीब बच्चों के सपनों के सारथी ! जानिए मकसूद अहमद की प्रेरक कहानी

    June 20, 2026

    12,500 साल बाद लौटा डायर वुल्फ विज्ञान की जीत या प्रकृति से खिलवाड़?

    April 14, 2025

    आईपीएल 72 दिन में 74 मैच का रोमांच….

    February 17, 2025

    Comments are closed.

    Don't Miss
    कॉर्पोरेट

    आरईसी  को जीईईएफ ग्लोबल सीएसआर अवार्ड 2026 से किया गया सम्मानित

    By NM Media SolutionsAugust 24, 20260

    नई दिल्ली। आरईसी लिमिटेड को उसकी सीएसआर शाखा, आरईसी फाउंडेशन के माध्यम से, नई दिल्ली…

    मैं जयपुर हूं… आज सिर्फ पर्यटन की बात करूंगा

    August 24, 2026

    दादा की डोर से राजू के हाथों तक, कठपुतली अभी जिंदा है…

    August 18, 2026

    इटली में गूंजी भारत की बेटी की बंदूक! सबीरा हारिस ने पेराजी कप में रचा इतिहास

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Powered by NM Media Solutions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.