Close Menu
Uday Sarvodaya
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uday Sarvodaya
    • राजनीति
    • समाज
    • शख़्सियत
    • शिक्षा
    • सेहत
    • टूरिज्म
    • कॉर्पोरेट
    • साहित्य
    • Video
    • eMagazine
    Uday Sarvodaya
    पसीने छूट जाएंगे सिसोदिया के जंगपुरा में
    राजनीति

    पसीने छूट जाएंगे सिसोदिया के जंगपुरा में

    Vivek ShuklaBy Vivek ShuklaDecember 10, 2024No Comments3 Mins Read
    सिसोदिया
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    विवेक शुक्ला

    मनीष सिसोदिया ने अपनी सीट बदल ली है। अगले दिल्ली विधान सभा चुनाव में वे पटपड़गंज छोड़कर जंगपुरा सीट से लड़ेंगे। पटपड़गंज से वो पिछला चुनाव भी बड़ी मुश्किल से जीते थे। अगर वो इस बार भी यहां से लड़ते तो हार भी सकते थे। वो दस साल पटपड़गंज से विधायक रहे पर अपने एरिया की मेन सड़क की हालत सुधार नहीं सके। इसे मदर डेयरी रोड कहते हैं। उन्हें जंगपुरा से सीट निकालने के लिए भी लोहे के चने चबाने होंगे। किसी बहुत ‘अपने’ ने उन्हें निजामउद्दीन का रुख करने की सलाह दी है। जंगपुरा में कांग्रेस से फरहद सूरी लड़ सकते हैं। भाजपा का तरविंदर सिंह मारवाह को टिकट देना तय है। मारवाह भी पहले कांग्रेस में थे। उनके पुत्र नगर निगम सदस्य हैं।

    इसे भी पढ़ें =पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए टेक्नोलॉजी और ब्रांडिंग पर रहेगा फ़ोकस – दिया कुमारी

    फरहद सूरी और मारवाह दोनों का जबरदस्त जनाधार है। फरहद दिल्ली के मेयर भी रहे हैं। जब मतीन अहमद से लेकर सुरेन्द्र बिट्टू जैसे कांग्रेस के नेता पार्टी को छोटे-छोटे लाभ के लिए छोड़कर जाते रहे, तब फरहद सूरी ने कांग्रेस का साथ नहीं छोड़ा। वे पिछला दिल्ली नगर निगम का चुनाव दरियागंज सीट से 200 -250 वोट के अंतर से आप की उम्मीदवार से अप्रत्याशित रूप से हार गए थे। दरियागंज हिस्सा है जंगपुरा विधान सभा सीट का। फरहद सूरी की मम्मी, ताजदार बाबर, को सब मम्मी ही कहते थे। वो कांग्रेस की चार बार बाराखंभा सीट से एमएलए रहीं।

    अगर कांग्रेस ने फरहद सूरी और भाजपा ने मारवाह को टिकट दिया तो यकीन मानिए कि जंगपुरा सीट पर सारी दिल्ली की निगाहें होंगी। फरहद सूरी और मारवाह के सामने सिसोदिया के लिए सीट निकालने के लाल पड़े सकते हैं। उनके जंगपुरा से लड़ने के संकेत पिछले हफ्ते मिलने लगे थे। कुछ दिन पहले ही निजामउद्दीन के दोस्त शेख जिलानी कह रहे थे, भैया, मनीष सिसोदिया हमारी जंगपुरा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। मैंने वजह पूछी। जवाब मिला,सिसोदिया बार-बार निजामउद्दीन का दौरा कर रहे हैं। वे दरगाह में भी जियारत के लिए पहुंचे हैं। निजामउद्दीन के बहुत सारे लोगों को याद है जब दिल्ली में दंगे भड़के तो कुछ लोग उनसे मिले। उनसे गुजारिश कि वो दंगे रूकवाएं। वो दंगा ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करें। सिसोदिया ने उन्हें टका सा जवाब दे दिया- ये मेरे बस की बात नहीं है।

    एक बात और। केजरीवाल को भरोसा है कि वो फिर दिल्ली में सरकार बनाने जा रहे हैं। बहुत अच्छी बात है। पर केजरीवाल यह भी बता दें कि वो कांग्रेस और भाजपा के नेताओं को अपनी पार्टी में थोक के भाव से क्यों शामिल कर रहे हैं?

    #AAP #ArvindKejriwal #AssemblyElections #bjp #Congress #DelhiElections2024 #delhinews #DelhiPolitics #FarhadSuri #Jangpura #ManishSisodia #PoliticalStrategy #TarvinderMarwah
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Vivek Shukla
    • Website

    Related Posts

    मोदी युग– नए भारत की आत्मविश्वास भरी दस्तक

    August 28, 2025

    विवाद के समय बीजेपी क्यों छोड़ देती है अपने नेताओं का साथ

    April 24, 2025

    क्या है देश के अपमान की परिभाषा

    April 24, 2025

    Comments are closed.

    Don't Miss
    टूरिज्म

    ITB Berlin में गूंजा राजस्थान! विरासत के साथ विश्व मंच पर दमदार दस्तक

    By Shivani SrviastavaMarch 3, 20260

    जयपुर। विश्व के सबसे बड़े पर्यटन व्यापार मेले आईटीबी बर्लिन-2026 का शुभारम्भ मंगलवार को जर्मनी…

    8 कमरे–24 बेड की छूट: राजस्थान में होमस्टे खोलना हुआ आसान

    February 22, 2026

    मरू महोत्सव: रेगिस्तान की आत्मा का सार्वजनिक उत्सव

    February 2, 2026

    विश्व पुस्तक मेले में सैनिकों ने सबका ध्यान खींचा

    January 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Powered by NM Media Solutions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.