Close Menu
Uday Sarvodaya
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uday Sarvodaya
    • राजनीति
    • समाज
    • शख़्सियत
    • शिक्षा
    • सेहत
    • टूरिज्म
    • कॉर्पोरेट
    • साहित्य
    • Video
    • eMagazine
    Uday Sarvodaya
    राजभाषा नीति के उत्कृष्ट कार्यान्वयन के लिए आरईसी को प्रथम पुरस्कार
    कॉर्पोरेट

    राजभाषा नीति के उत्कृष्ट कार्यान्वयन के लिए आरईसी को प्रथम पुरस्कार

    NM Media SolutionsBy NM Media SolutionsSeptember 3, 2026No Comments2 Mins Read
    REC-Limited-Award
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए आरईसी लिमिटेड को वर्ष 2025-26 का प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया है। यह सम्मान विद्युत मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति की बैठक के दौरान दिया गया। केंद्रीय विद्युत एवं आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने आरईसी के सीएमडी जितेन्द्र श्रीवास्तव, आईएएस, को यह पुरस्कार प्रदान किया। कार्यक्रम में विद्युत एवं नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपाद येसो नाइक, उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा, लोकसभा सांसद सुरेश कुमार कश्यप तथा विद्युत मंत्रालय के सचिव पंकज अग्रवाल सहित मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

    इसे पढ़ें ⇒ अब नए रीडिंग एक्सपीरियंस के साथ पढ़ें ‘उदय सर्वोदय’ के सभी अंक!

    आरईसी ने यह पुरस्कार विद्युत क्षेत्र के केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों, अधीनस्थ कार्यालयों और मंत्रालय से संबद्ध संगठनों के बीच राजभाषा नीति के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए हासिल किया है। कंपनी की ओर से हिंदी में कामकाज को बढ़ावा देने, राजभाषा नीति के प्रावधानों के अनुपालन और विभिन्न हिंदी संबंधी पहलों को प्रभावी ढंग से लागू करने के प्रयासों को इस सम्मान का आधार माना गया। आरईसी के अनुसार, यह उपलब्धि संगठन के अधिकारियों और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। कंपनी लंबे समय से अपने कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग और राजभाषा नीति के प्रभावी अनुपालन पर जोर देती रही है। पुरस्कार को आरईसी के लिए राजभाषा हिंदी के प्रति उसकी प्रतिबद्धता की राष्ट्रीय स्तर पर मिली मान्यता के रूप में देखा जा रहा है। कंपनी का कहना है कि यह सम्मान अधिकारियों और कर्मचारियों को हिंदी में कामकाज को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रेरित करेगा।

    #REC Limited Award Jitendra Saxena
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    NM Media Solutions

    Related Posts

    आरईसी  को जीईईएफ ग्लोबल सीएसआर अवार्ड 2026 से किया गया सम्मानित

    August 24, 2026

    आरईसी का दमदार प्रदर्शन, पहली तिमाही में मुनाफा 23% बढ़ा

    July 24, 2026

    RECPDCL ने कर्नाटक की दो बड़ी ट्रांसमिशन परियोजनाएं निजी कंपनियों को सौंपी

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    कॉर्पोरेट

    राजभाषा नीति के उत्कृष्ट कार्यान्वयन के लिए आरईसी को प्रथम पुरस्कार

    By NM Media SolutionsSeptember 3, 20260

    नई दिल्ली। राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए आरईसी लिमिटेड को वर्ष 2025-26 का…

    आरईसी  को जीईईएफ ग्लोबल सीएसआर अवार्ड 2026 से किया गया सम्मानित

    August 24, 2026

    मैं जयपुर हूं… आज सिर्फ पर्यटन की बात करूंगा

    August 24, 2026

    दादा की डोर से राजू के हाथों तक, कठपुतली अभी जिंदा है…

    August 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Powered by NM Media Solutions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.