Close Menu
Uday Sarvodaya
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uday Sarvodaya
    • राजनीति
    • समाज
    • शख़्सियत
    • शिक्षा
    • सेहत
    • टूरिज्म
    • कॉर्पोरेट
    • साहित्य
    • Video
    • eMagazine
      • 2026
      • 2025
      • 2024
      • 2023
      • 2022
      • 2021
      • 2020
      • 2019
      • 2018
      • 2017
      • 2016
    Uday Sarvodaya
    शशि रुइया का आज मुंबई में निधन
    कॉर्पोरेट

    शशि रुइया का आज मुंबई में निधन

    Md Asif RazaBy Md Asif RazaNovember 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    विवेक

    शशि रुइया ने अपने छोटे भाई रवि के साथ मिलकर 1969 में एस्सार ग्रुप को शुरू किया। दोनों भाई अंत तक साथ रहे। शशि रुइया का आज मुंबई में निधन हो गया। एस और आर अक्षरों को मिलाकर एस्सार ग्रुप को शुरू किया गया था। रुइया मारवाड़ी हैं। अंबानी, मोदी, रैनबैक्सी और बाकी बहुत सारे औद्योगिक घरानों में संपत्ति विवाद हुए। वे बंटे भी। पर एस्सार ग्रुप में दोनों भाइयों के बीच विवाद जैसी कोई बात सामने नहीं आई। एस्सार देश के सबसे बड़े कॉरपोरेट घरानों में से एक है। इसमें डेढ़ लाख से ज्यादा मुलाजिम हैं।

    इसे भी पढ़ें=आरईसी को 8वें एनएमसी में ‘सर्वश्रेष्ठ कॉर्पोरेट फिल्म’ पुरस्कार मिला

    शशि रुइया ने अपने ग्रुप को एक छोटी सी कंपनी से एक विशाल बहुराष्ट्रीय समूह में विकसित किया, जिसमें ऊर्जा, दूरसंचार, स्टील और बुनियादी ढाँचे जैसे कई क्षेत्र शामिल हैं। उन्हें हर कदम पर अपने भाई रवि का साथ मिला। हालांकि अब दोनों भाइयों के बच्चे भी बड़े हो गए थे, पर एस्सार के चेयरमेन शशि रुइया ही बने हुए थे।

    रवि रुइया ने एस्सार के विस्तार के लिए आक्रामक अधिग्रहण रणनीति का इस्तेमाल किया। उन्होंने कई कंपनियों को खरीदा और उनका एकीकरण किया, जिससे एस्सार का आकार और प्रभाव बढ़ा। ये अधिग्रहण कभी-कभी विवादास्पद भी रहे। रुइया ने एस्सार को केवल एक क्षेत्र तक सीमित नहीं रखा, बल्कि कई क्षेत्रों में विविधीकरण किया। इससे कंपनी को जोखिमों को कम करने और विभिन्न बाजारों से लाभ उठाने में मदद मिली।

    एस्सार को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने के लिए रुइया ने वैश्वीकरण पर जोर दिया। कंपनी ने कई देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। रुइया को भारतीय राजनीति में मजबूत संपर्क बनाने और बनाए रखने के लिए भी जाना जाता था। यह उनके व्यावसायिक विकास में मददगार साबित हुआ। कहा जाता है कि शशि और रवि के सब दलों के बड़े नेताओं से घनिष्ठ संबंध हैं।

    इस बीच, अब रवि रुइया का एस्सार ग्रुप का चेयरमेन बनना तय है। उन पर कॉरपोरेट गवर्नेंस की कमियों और वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगे हैं। देखने वाली बात है कि वे कब तक एस्सार ग्रुप को एक रख पाते हैं।

    #BusinessExpansion #BusinessGrowth #BusinessNews #CorporateGovernance #CorporateLeadership #EssarChairman #EssarGroup #Globalization #IndianBusiness #IndianEconomy #IndianEntrepreneurs #IndianIndustry #RaviRuia #ShashiRuia
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Md Asif Raza
    • Website

    I am working as a Creative Designer and also manage social media platform.

    Related Posts

    RECPDCL ने कर्नाटक की दो बड़ी ट्रांसमिशन परियोजनाएं निजी कंपनियों को सौंपी

    June 3, 2026

    हरियाणा के सरकारी स्कूलों में हाईटेक शिक्षा की एंट्री, आरईसी देगा 1.40 करोड़

    May 17, 2026

    इफको की बड़ी पहल! नैनो उर्वरकों से बदलेगी खेती की तस्वीर

    April 10, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    टूरिज्म

    2030 तक पर्यटन महाशक्ति बनने की राह पर राजस्थान, तैयार हुआ ब्लूप्रिंट

    By Shivani SrviastavaJune 23, 20260

    जयपुर। राजस्थान अपनी पारंपरिक पर्यटन छवि से आगे बढ़ते हुए अब एक आधुनिक, अनुभव-केंद्रित और…

    दिन में स्कूल के शिक्षक, शाम को गरीब बच्चों के सपनों के सारथी ! जानिए मकसूद अहमद की प्रेरक कहानी

    June 20, 2026

    जब चार पीढ़ियां आईं एक मंच पर, भावुक हुआ पूरा राजस्थान

    June 4, 2026

    RECPDCL ने कर्नाटक की दो बड़ी ट्रांसमिशन परियोजनाएं निजी कंपनियों को सौंपी

    June 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Powered by NM Media Solutions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.