Close Menu
Uday Sarvodaya
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uday Sarvodaya
    • राजनीति
    • समाज
    • शख़्सियत
    • शिक्षा
    • सेहत
    • टूरिज्म
    • कॉर्पोरेट
    • साहित्य
    • Video
    • eMagazine
    Uday Sarvodaya
    मयंक यादव : भारत की नई तेज सनसनी
    समाज

    मयंक यादव : भारत की नई तेज सनसनी

    Uday SarvodayaBy Uday SarvodayaOctober 8, 2024Updated:October 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उदय सर्वोदय

    लखनऊ सुपर जाएंट्स के तेज गेंदबाज मयंक यादव रातों-रात हीरो बन गए हैं। 21 वर्षीय मयंक की तेज गेंदबाजी ने क्रिकेट प्रेमियों को दीवाना बना दिया है। एकाएक मयंक को लेकर गूगल सर्च बढ़ गई है, क्योंकि उनके विषय में खास जानकारी उपलब्ध नहीं है।
    सभी को मयंक यादव को लेकर केवल इतनी जानकारी मिल रही है कि वो दिल्ली के रहने वाले हैं और साधारण परिवार से हैं। कमाल की बात यह है कि इस प्रतिभावान क्रिकेटर को आईपीएल-2022 में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने बेस प्राइस 20 लाख रुपए में खरीदा था और पहला सीजन उन्होंने बेंच पर बैठकर गुजार दिया। दूसरे सीजन में घुटने की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया और वो एक मैच भी नहीं खेल पाए। अपने तीसरे सीजन में जैसे ही मयंक यादव को मैदान पर उतरने का मौका मिला, उन्होंने बता दिया कि वो कितने प्रभावशाली क्रिकेटर हैं।

    अपने आईपीएल करियर के पहले ही मैच में मयंक यादव ने चार ओवर में 27 रन देकर तीन विकेट ले लिए और हीरो बन गए। मयंक ने सीजन की सबसे तेज गेंज 155.8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से फेंकी। उन्होंने पंजाब किंग्स के टॉप आर्डर के बल्लेबाज बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह और जितेश शर्मा का विकेट लिया, अपनी टीम को मैच में लौटाया।

    इसे भी पढ़ें ⇒बढ़ती उम्र में दिल को ऐसे रखें फिट

    मयंक यादव के चार ओवरों में मात्र 3 चौके और एक छक्का ही लगा। दो सीजन से एक भी मैच नहीं खेल पाए मयंक यादव अपने पहले मैच में थोड़े नर्वस थे, लेकिन मैच के बाद उन्होंने कहा कि जैसे ही उन्होंने पहली गेंद फेंकी, सारी परेशानियां छूमंतर हो गईं।

    नॉर्थ जोन के लिए खेल चुके हैं मयंक
    मयंक के विषय में केवल इतनी जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध हो रही है कि उन्होंने नॉर्थ जोन के लिए 50 ओवर की देवधर ट्रॉफी में अच्छे बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी के मिडिल स्टंप को उखाड़ फेंका था। मयंक यादव ने लिस्ट-ए के अब तक 17 मैच खेलकर 34 विकेट लिए हैं।
    दिल्ली में जन्मे मयंक यादव ने मैच आॅफ द मैच मिलने के बाद कहा कि मेरी कोशिश यही थी कि बहुत अधिक प्रेशर में ना आऊं। स्टंप्स पर गेंदबाजी करूं। गति का अधिक से अधिक इस्तेमाल करूं।

    पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन भी मयंक की तारीफ किए बगैर नहीं रह सके। शिखर ने कहा कि मयंक की तेज गेंदों ने हमें चौंका दिया।

    कभी भारत को स्पिन गेंदबाजों के लिए जाना जाता था, लेकिन पिछले डेढ़ दशक में भारत से तेज गेंदबाज भी निकल रहे हैं। जसप्रीत बुमराह, मो. सिराज, मो.शामी जैसे गेंदबाजों ने भारत की तेज गेंदबाजी को एक नई ऊंचाई दी। अब मयंक यादव जैसे युवा गेंदबाज इसे आगे ले जाने को आतुर दिखते हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को एक और तेज गेंदबाज मिल गया है।

    यदि मयंक यादव आगामी मैचों में ऐसा ही प्रदर्शन करते रहे तो उन्हें नजरअंदाज करना बेहद मुश्किल होगा। मयंक को भी संभलकर चलना होगा और चोटों से बचना होगा, क्योंकि वो चोट के कारण अपना एक आईपीएल सीजन गंवा चुके हैं। बहुत संभव है कि इस अनजान, लेकिन प्रतिभावान खिलाड़ी को बहुत जल्द क्रिकेटप्रेमी नीली जर्सी में देखें।

    #155.8 Kph #fast bowler mayank yadav #IPL #Lucknow Super Giants #talented player
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Uday Sarvodaya
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Pinterest
    • Instagram
    • Tumblr
    • LinkedIn

    समाचार पत्र-पत्रिकाओं (Paper-Magazine) की भीड़ से अलग बहुजन हित व सर्वोदय की आवाज़ उठाने की एक पहल.

    Related Posts

    ग्रीनवेज़ नर्सरी के 34 वर्ष पूरे, हरियाली के विस्तार का संकल्प

    October 20, 2026

    निलाया किएओए टीम को मिला सोसायटी के बुजुर्गों का आशीर्वाद

    September 30, 2026

    इटली में गूंजी भारत की बेटी की बंदूक! सबीरा हारिस ने पेराजी कप में रचा इतिहास

    August 15, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    समाज

    ग्रीनवेज़ नर्सरी के 34 वर्ष पूरे, हरियाली के विस्तार का संकल्प

    By NM Media SolutionsOctober 20, 20260

    नई दिल्ली। पौधों के संरक्षण, बागवानी और पर्यावरण संवर्धन के क्षेत्र में अपनी पहचान स्थापित…

    निलाया किएओए टीम को मिला सोसायटी के बुजुर्गों का आशीर्वाद

    September 30, 2026

    जापान में राजस्थान के कम चर्चित पर्यटन स्थलों और बौद्ध विरासत को लेकर बढ़ी रुचि

    September 25, 2026

    आरईसीपीडीसीएल ने महाराष्ट्र की ट्रांसमिशन परियोजना की एसपीवी एमएसईटीसीएल को सौंपी

    September 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Powered by NM Media Solutions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.