Close Menu
Uday Sarvodaya
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uday Sarvodaya
    • राजनीति
    • समाज
    • शख़्सियत
    • शिक्षा
    • सेहत
    • टूरिज्म
    • कॉर्पोरेट
    • साहित्य
    • Video
    • eMagazine
    Uday Sarvodaya
    REC बनी आईएसओ 31000:2018 प्रमाणन प्राप्त करने वाली पहली भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र की एनबीएफसी
    कॉर्पोरेट

    REC बनी आईएसओ 31000:2018 प्रमाणन प्राप्त करने वाली पहली भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र की एनबीएफसी

    Uday SarvodayaBy Uday SarvodayaJuly 28, 2025No Comments2 Mins Read
    REC
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। आरईसी (REC) को अपने उद्यम-व्यापी जोखिम प्रबंधन ढाँचे के लिए आईएसओ 31000:2018 (जोखिम प्रबंधन – दिशानिर्देश) प्रमाणन प्राप्त हुआ है। यह महत्वपूर्ण उपलब्धि आरईसी को ब्रिटिश मानक संस्थान (बीएसआई) से यह प्रमाणन प्राप्त करने वाली पहली भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र की गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) बनाती है।

    आईएसओ 31000:2018 एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त मानक है जो प्रभावी जोखिम प्रबंधन के लिए सिद्धांत और दिशानिर्देश प्रदान करता है। यह जोखिम प्रबंधन और न्यूनीकरण के मोर्चे पर आरईसी को महत्वपूर्ण मूल्य प्रदान करने हेतु सर्वोत्तम जोखिम प्रबंधन प्रथाओं को अपनाने के हमारे प्रयासों का प्रमाण है।

    आरईसी के मुख्य जोखिम अधिकारी, सुब्रत ऐच ने कहा, “यह आईएसओ 31000:2018 प्रमाणन उद्यम जोखिम प्रबंधन में उत्कृष्टता के प्रति आरईसी की अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है।” उन्होंने आगे कहा, “यह दर्शाता है कि आरईसी का जोखिम प्रबंधन के प्रति एक संरचित, व्यापक और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समन्वित दृष्टिकोण है, जो निवेशकों और ऋणदाताओं सहित हमारे सभी हितधारकों के विश्वास को और बढ़ाएगा।”

    आरईसी के 56वें स्थापना दिवस के अवसर पर विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाइक और बीएसआई के भारत प्रमुख – प्रशिक्षण (बिक्री और संचालन) प्रतीक राय द्वारा सुब्रत आइच को औपचारिक रूप से आधिकारिक प्रमाण पत्र सौंपा गया।

    #REC Limited #REC Power Development & Consultancy Limited #rec_news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Uday Sarvodaya
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Pinterest
    • Instagram
    • Tumblr
    • LinkedIn

    समाचार पत्र-पत्रिकाओं (Paper-Magazine) की भीड़ से अलग बहुजन हित व सर्वोदय की आवाज़ उठाने की एक पहल.

    Related Posts

    आरईसीपीडीसीएल ने महाराष्ट्र की ट्रांसमिशन परियोजना की एसपीवी एमएसईटीसीएल को सौंपी

    September 10, 2026

    भारत के बॉन्ड बाजार में नई शुरुआत, आरईसी ने किया पहला टोकनाइज्ड कॉरपोरेट बॉन्ड पायलट

    September 7, 2026

    राजभाषा नीति के उत्कृष्ट कार्यान्वयन के लिए आरईसी को प्रथम पुरस्कार

    September 3, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    कॉर्पोरेट

    आरईसीपीडीसीएल ने महाराष्ट्र की ट्रांसमिशन परियोजना की एसपीवी एमएसईटीसीएल को सौंपी

    By NM Media SolutionsSeptember 10, 20260

    नई दिल्ली। आरईसी पावर डेवलपमेंट एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड (आरईसीपीडीसीएल) ने महाराष्ट्र की एक महत्वपूर्ण राज्यांतर्गत…

    भारत के बॉन्ड बाजार में नई शुरुआत, आरईसी ने किया पहला टोकनाइज्ड कॉरपोरेट बॉन्ड पायलट

    September 7, 2026

    राजभाषा नीति के उत्कृष्ट कार्यान्वयन के लिए आरईसी को प्रथम पुरस्कार

    September 3, 2026

    आरईसी  को जीईईएफ ग्लोबल सीएसआर अवार्ड 2026 से किया गया सम्मानित

    August 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Powered by NM Media Solutions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.