Close Menu
Uday Sarvodaya
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uday Sarvodaya
    • राजनीति
    • समाज
    • शख़्सियत
    • शिक्षा
    • सेहत
    • टूरिज्म
    • कॉर्पोरेट
    • साहित्य
    • Video
    • eMagazine
    Uday Sarvodaya
    आरईसीपीडीसीएल ने ट्रांसमिशन परियोजनाओं के 2 एसपीवी को पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड को सौंपा
    कॉर्पोरेट

    आरईसीपीडीसीएल ने ट्रांसमिशन परियोजनाओं के 2 एसपीवी को पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड को सौंपा

    Mohammad AmaanBy Mohammad AmaanFebruary 19, 2025Updated:February 19, 2025No Comments1 Min Read
    REC
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आरईसी पावर डेवलपमेंट एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड (आरईसीपीडीसीएल), विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत महारत्न सीपीएसयू, आरईसी लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, ने टीबीसीबी रूट के तहत आईएसटीएस ट्रांसमिशन परियोजनाओं के दो परियोजना-विशिष्ट एसपीवी (स्पेशल पर्पज व्हीकल) अर्थात बीदर ट्रांसको लिमिटेड और खावड़ा वी-बी1बी2 पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड को 18 फरवरी 2025 को गुरुग्राम में पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड को सौंप दिया।

    पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पीजीसीआईएल) बोली प्रक्रिया समन्वयक आरईसीपीडीसीएल द्वारा आयोजित टैरिफ-आधारित प्रतिस्पर्धी बोली (टीबीसीबी) प्रक्रिया के माध्यम से बिल्ड, ओन, ऑपरेट एंड ट्रांसफर (बीओओटी) आधार पर दोनों ट्रांसमिशन परियोजनाओं को विकसित करने के लिए ट्रांसमिशन सेवा प्रदाता (टीएसपी) के रूप में उभरी।

    आरईसीपीडीसीएल के सीईओ श्री टीएससी बोश ने आरईसीपीडीसीएल, पीजीसीआईएल और सेंट्रल ट्रांसमिशन यूटिलिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक श्री पंकज पांडे को एसपीवी सौंपे। दोनों परियोजनाओं के लिए कार्यान्वयन अवधि 24 महीने है।

    इन योजनाओं का उद्देश्य कर्नाटक राज्य में बीदर पूलिंग स्टेशन पर परिवर्तन क्षमता का संवर्धन करना तथा गुजरात राज्य में केपीएस 1 और केपीएस 2 सब-स्टेशनों पर नवीकरणीय ऊर्जा जनरेटरों से विद्युत की निकासी के लिए परिवर्तन क्षमता का संवर्धन करना है।

    #REC Limited PSU
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Mohammad Amaan
    • Website

    Related Posts

    आरईसीपीडीसीएल ने महाराष्ट्र की ट्रांसमिशन परियोजना की एसपीवी एमएसईटीसीएल को सौंपी

    September 10, 2026

    भारत के बॉन्ड बाजार में नई शुरुआत, आरईसी ने किया पहला टोकनाइज्ड कॉरपोरेट बॉन्ड पायलट

    September 7, 2026

    राजभाषा नीति के उत्कृष्ट कार्यान्वयन के लिए आरईसी को प्रथम पुरस्कार

    September 3, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    कॉर्पोरेट

    आरईसीपीडीसीएल ने महाराष्ट्र की ट्रांसमिशन परियोजना की एसपीवी एमएसईटीसीएल को सौंपी

    By NM Media SolutionsSeptember 10, 20260

    नई दिल्ली। आरईसी पावर डेवलपमेंट एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड (आरईसीपीडीसीएल) ने महाराष्ट्र की एक महत्वपूर्ण राज्यांतर्गत…

    भारत के बॉन्ड बाजार में नई शुरुआत, आरईसी ने किया पहला टोकनाइज्ड कॉरपोरेट बॉन्ड पायलट

    September 7, 2026

    राजभाषा नीति के उत्कृष्ट कार्यान्वयन के लिए आरईसी को प्रथम पुरस्कार

    September 3, 2026

    आरईसी  को जीईईएफ ग्लोबल सीएसआर अवार्ड 2026 से किया गया सम्मानित

    August 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Powered by NM Media Solutions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.